'भारत हमेशा निभाएगा अपनी दोस्ती': PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ओली दाराजली दोस्तलिक'
पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है. उन्हें 'ओली दाराजली दोस्तलिक' ऑर्डर से देश के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने सम्मानित किया. पीएम मोदी ने मंच से इसे दोनों देशों के बीच के अटूट रिश्ते को समर्पित किया. संयुक्त प्रेस वार्ता में राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के विकास मॉडल का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "मेरे मित्र और उज्बेकिस्तान के आर्थिक विकास के जनक ने इस पूरे क्षेत्र में एक रोल मॉडल के तौर पर काम करके दिखाया है."
ताशकंद में दिखा भारत-उज्बेक संस्कृति का संगम, PM मोदी ने X पर शेयर किया योग का खास वीडियो
पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान की यात्रा के दौरान ताशकंद में आयोजित एक विशेष योग सत्र में हिस्सा लिया, जहां 52 उज्बेक योग साधकों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस आयोजन में सभी उम्र के लोगों की भागीदारी देखकर पीएम मोदी बेहद प्रभावित हुए. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस सत्र का वीडियो साझा करते हुए राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव का आभार जताया कि उन्होंने अपने देश को योग की इस प्राचीन भारतीय परंपरा से मजबूती से जोड़ दिया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









