PoK Protest: POK में हिंसा PAK सेना के अत्याचार पर खुलासा? Pakistani Forces World News | Hindi News
PoJK Protest। Firing on Protesters: पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान सरकार और मुनीर की सेना का जुल्म नहीं थम रहा...सुरक्षाबल प्रदर्शनकारियों की आवाज को दबाने के लिए उन पर खुलेआम फायरिंग कर रहे हैं. उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक शांति रैली के दौरान एक पुलिस स्टेशन पर हुए आत्मघाती हमले में पांच सुरक्षाकर्मियों समेत कम से कम 14 लोग मारे गए और एक दर्जन से ज्यादा घायल हो गए.. The oppression by the Pakistan government and Munir's army in Pakistan-occupied Jammu and Kashmir shows no signs of abating; security forces are openly firing at protesters to silence their voices. At least 14 people, including five security personnel, were killed and more than a dozen others injured in a suicide attack on a police station during a peace rally in the Khyber Pakhtunkhwa province of northwest Pakistan. #pojk #pok #pakistanoccupiedkashmir #khyberpakhtunkhwa #pakistannews #pakistan #jaac #kashmir #mirpur #rawalakot #pakistanarmy #pakistannews #hindinews #latestnews #news #pojkprotesters #pojkprotesterskilled #pojkupdate You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
Cash Flow Statement क्या है, जानें क्यों है जरूरी निवेशकों के लिए इसे समझना?
Share Market में ज्यादातर नए निवेशक केवल कंपनी के रेवेन्यू और मुनाफे पर ध्यान देते हैं. लेकिन अच्छा रिटर्न पाने के लिए यह समझना बहुत जरूरी है कि जिस कंपनी के शेयर आप खरीद रहे हैं उसमें असल में कितना कैश आ रहा है और कितना जा रहा है. आपको लग सकता है कि यह जानकारी पाना मुश्किल है लेकिन जो लोग शेयर बाजार की अच्छी समझ रखते हैं वे जानते हैं कि ये जानकारी 'Cash Flow Statement' से मिल सकती है. यह फाइनेंशियल स्टेटमेंट कंपनी की आर्थिक सेहत की साफ तस्वीर दिखाता है तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
Cash Flow Statement क्या है?
कैश फ्लो स्टेटमेंट एक ऐसा फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट है जो किसी कंपनी की फाइनेंशियल गतिविधियों की साफ तस्वीर दिखाता है. खासकर यह कि पैसा कहां से आया और कहां खर्च हुआ.
आइए इसे एक उदाहरण से समझते हैं: यह स्टेटमेंट बताता है कि कंपनी ने बिक्री से कितनी कमाई की, कर्मचारियों की सैलरी और दूसरे खर्चों पर कितना पैसा खर्च हुआ, नई मशीनरी खरीदने में कितनी लागत आई और लोन के जरिए कितनी पूंजी जुटाई गई. इन सभी पहलुओं से जुड़ी जानकारी कैश फ्लो स्टेटमेंट में मिलती है.
Cash Flow Statement के मुख्य हिस्से
कैश फ्लो स्टेटमेंट के मुख्य हिस्सों की बात करें तो इसे तीन भागों में बांटा गया है ऑपरेटिंग कैश फ्लो, इन्वेस्टिंग कैश फ्लो और फाइनेंसिंग कैश फ्लो.
1.Operating Cash Flow कंपनी के मुख्य बिजनेस ऑपरेशन्स से होने वाली कैश की कमाई और खर्च को दिखाता है. इसमें ग्राहकों से मिलने वाली रकम, सप्लायर्स को पेमेंट, कर्मचारियों की सैलरी और बिजनेस से जुड़े दूसरे खर्च शामिल होते हैं. लगातार मजबूत ऑपरेटिंग कैश फ्लो को एक अच्छा संकेत माना जाता है जो बताता है कि कंपनी अपने ऑपरेशन्स से सफलतापूर्वक कैश कमा रही है.
2. Investing Cash Flow लंबी अवधि की एसेट्स और इन्वेस्टमेंट से जुड़े कैश फ्लो के बारे में जानकारी देता है. उदाहरण के लिए नई मशीनरी, प्लांट या प्रॉपर्टी खरीदना या मौजूदा एसेट्स बेचना, इन्वेस्टिंग एक्टिविटीज में आता है. अगर कोई कंपनी अपना बिज़नेस बढ़ाने के लिए नई मशीनरी या प्रॉपर्टी पर पैसे खर्च करती है, तो इन्वेस्टिंग कैश फ़्लो नेगेटिव हो सकता है।
3. Financing Cash Flow यह बताता है कि कंपनी अपने ऑपरेशन्स के लिए कैपिटल कैसे जुटाती है या इन्वेस्टर्स और लेंडर्स को पैसे कैसे लौटाती है. इस कैटेगरी में लोन लेना या चुकाना, शेयर जारी करके कैपिटल जुटाना, शेयर बायबैक और डिविडेंड पेमेंट जैसी एक्टिविटीज शामिल हैं.
Positive और Negative Cash Flow क्या बताते हैं?
Positive Cash Flow का मतलब है कि किसी खास समय में कंपनी में आने वाला कैश, बाहर जाने वाले कैश से ज्यादा होता है.
इसके उलट, नेगेटिव कैश फ्लो का मतलब है कि कंपनी से बाहर जाने वाला कैश, अंदर आने वाले कैश से ज्यादा है.
हालांकि, नेगेटिव कैश फ्लो का मतलब हमेशा यह नहीं होता कि कंपनी की आर्थिक स्थिति खराब है. उदाहरण के लिए अगर कोई कंपनी भविष्य में अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए प्लांट, मशीनरी या दूसरी संपत्तियों में बड़ा निवेश कर रही है, तो उसका कैश फ्लो कुछ समय के लिए नेगेटिव हो सकता है लेकिन आगे चलकर इससे मुनाफा भी हो सकता है.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. किसी भी शेयर में पैसा लगाने से पहले अपने सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















