Responsive Scrollable Menu

इस हफ्ते 4 कंपनियों के IPO ओपन होंगे:SRIT इंडिया का ₹218 करोड़ का इश्यू सबसे बड़ा, विशाल निर्मिति में भी निवेश का मौका

इस हफ्ते शेयर बाजार में 4 मेनबोर्ड IPO ओपन होंगे। इनमें SRIT इंडिया, विशाल निर्मिति, नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी और शाह इन्वेस्टर्स होम शामिल हैं। ये चारों कंपनियों IPO के जरिए कुल मिलाकर करीब 500 करोड़ रुपए जुटाना चाहती हैं। इनमें बेंगलुरु बेस्ड आईटी कंपनी SRIT इंडिया का IPO मेनबोर्ड कैटेगरी में सबसे बड़ा इश्यू होगा, जो 218 करोड़ रुपए का है। रिटेल निवेशकों के लिए इन IPO में दांव लगाने के लिए कम से कम 14,195 रुपए से लेकर 15,000 रुपए तक की रकम की जरूरत होगी। SRIT इंडिया का ₹218 करोड़ का आईपीओ 28 सितंबर से खुलेगा SRIT इंडिया का इश्यू 28 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 30 सितंबर को बंद होगा। कंपनी इस आईपीओ में 1.68 करोड़ नए शेयर जारी करेगी। कंपनी ने इसके लिए 123 रुपए से 130 रुपएप्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशकों को कम से कम 115 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगानी होगी। इस हिसाब से अपर प्राइस बैंड पर रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,950 रुपए का निवेश करना होगा। SRIT इंडिया डिजिटल सॉल्यूशन, कस्टम एप्लीकेशन डेवलपमेंट और सिस्टम इंटीग्रेशन सर्विसेज मुहैया कराती है। कंपनी मुख्य रूप से हेल्थकेयर, ई-गवर्नेस और टेलीकम्युनिकेशन क्षेत्रों में काम करती है। विशाल निर्मिति ला रही ₹178 करोड़ का इश्यू, 30 सितंबर को खुलेगा सिविल इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की कंपनी विशाल निर्मिति का 178 करोड़ रुपए का IPO 30 सितंबर को खुलेगा और 5 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी का प्राइस बैंड 208 रुपये से 220 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। इसके लिए लॉट साइज 68 शेयरों का है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशकों को एक लॉट के लिए कम से कम 14,960 रुपए लगाने होंगे। कंपनी के शेयर 8 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट होंगे। कंपनी रेलवे के लिए प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट स्लीपर्स, प्री-कास्ट कंक्रीट प्रोडक्ट्स और पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट्स के लिए एमएस पाइप्स बनाती है। इसके अलावा कंपनी रेलवे इंफ्रा, सिंचाई और सिविल प्रोजेक्ट्स में EPC सर्विसेज भी देती है। नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी का ₹108 करोड़ का आईपीओ भी 30 सितंबर से ज्वैलरी सेगमेंट में नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी का IPO 30 सितंबर को घटकर 5 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी इसके जरिए 108 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 70 रुपए से 75 रुपए प्रति शेयर तय किया है। निवेशकों के लिए लॉट साइज 200 शेयरों का रखा गया है, जिसके चलते अपर प्राइस बैंड पर कम से कम 15,000 रुपए लगाने होंगे। इस कंपनी के शेयर 8 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट होंगे। शाह इन्वेस्टर्स होम का ₹90.17 करोड़ का इश्यू; वित्तीय नतीजों पर दिखा दबाव शेयर ब्रोकिंग फर्म शाह इन्वेस्टर्स होम का 90.17 करोड़ रुपए का IPO 28 सितंबर को खुलेगा और 30 सितंबर को बंद होगा। इस IPO का प्राइस बैंड 159 रुपए से 167 रुपए प्रति शेयर रखा गया है। निवेशकों के लिए मिनिमम लॉट साइज 85 शेयरों का है, जिसके चलते अपर प्राइस बैंड पर रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,195 रुपए का निवेश करना पड़ेगा। शाह इन्वेस्टर्स होम सिक्योरिटीज मार्केट में पिछले करीब 30 सालों से सक्रिय एक रिटेल ब्रोकिंग फर्म है। यह इक्विटी व डेरिवेटिव्स ब्रोकरेज, आईपीओ सर्विसेज, म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूशन और मार्जिन फंडिंग जैसी सेवाएं देती है।

Continue reading on the app

Mann Ki Baat 138th Episode: पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक को किया याद, जनगणना को बताया राष्ट्रीय जिम्मेदारी

Mann Ki Baat 138th Episode: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 सितंबर को ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख की बात की। उन्होंने 9/11 आतंकी हमले की 25वीं बरसी और 2008 के मुंबई हमले को भी याद किया। 138वां एपिसोड 27 सितंबर को सुबह 11 बजे प्रसारित हुआ।

सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने किया याद
पीएम मोदी ने 28-29 सितंबर 2016 को हुई सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस समय भारतीय सेना के वीर जवानों ने एलओसी के पार जाकर आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की थी। प्रधानमंत्री ने इसे आतंकवादी हमलों के कारण भारत द्वारा लंबे समय से झेले जा रहे दर्द के खिलाफ निर्णायक प्रतिक्रिया के तौर पर याद किया।

उन्होंने बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का भी उल्लेख किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने बार-बार अपना रुख स्पष्ट किया है कि आतंकवाद के खिलाफ देश की नीति स्पष्ट है और आज भारत जीरो टॉलरेंस की नीति पर आगे बढ़ रहा है।

26/11 मुंबई हमले और 9/11 का भी जिक्र
मन की बात में प्रधानमंत्री ने 2008 के मुंबई आतंकी हमले को भी याद किया। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका में हुए 9/11 हमले के 25 साल पूरे होने का उल्लेख किया। पीएम मोदी ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

जनगणना को बताया राष्ट्रीय जिम्मेदारी
138वें एपिसोड में जनगणना का भी मुद्दा प्रमुख रहा। इससे पहले भी प्रधानमंत्री ने जनगणना को लेकर लोगों की भागीदारी पर जोर दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी ‘मन की बात’ सामग्री में Census 2027 को डिजिटल प्रक्रिया के रूप में बताया गया है और लोगों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है।

अशोक सिंघल को उनकी जन्म शताब्दी पर किया याद
पीएम मोदी ने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े प्रमुख नेता अशोक सिंघल को भी याद किया। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल का जन्म 27 सितंबर 1926 को आगरा में हुआ था और उनकी जन्म शताब्दी के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री ने अशोक सिंघल के जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने समाज में रहकर तपस्वी जैसा जीवन जिया। उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन को दिशा और ऊर्जा देने में उनकी भूमिका का भी उल्लेख किया।

138वां एपिसोड 27 सितंबर को हुआ प्रसारित
‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड 27 सितंबर 2026, रविवार को सुबह 11 बजे प्रसारित किया गया। MyGov ने भी 27 सितंबर के 138वें एपिसोड की जानकारी जारी की थी।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games India Schedule 2026, Day 13: महिला हॉकी का खिताबी दंगल, बॉक्सिंग में 3 गोल्ड दांव पर, इन खेलों में भी मेडल की उम्मीद

Asian Games India Schedule 2026, DAY 9: एशियन गेम्स 2026 के 13वें दिन भारतीय खिलाड़ी 12 अलग-अलग खेल इवेंट में हिस्सा लेंगे. जिसमें कई गोल्ड मेडल इवेंट शामिल हैं. Thu, 01 Oct 2026 23:00:44 +0530

  Videos
See all

What do we know about the Dubai to Tel Aviv flight attack? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T19:00:03+00:00

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आईं बेजुबान गायें, सामने आया दर्दनाक मंजर | #Panna #TruckAccident #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T18:39:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers