Responsive Scrollable Menu

आज रविवार होने के बावजूद सरकारी बैंक खुले:कैश और चेक जमा करने पहुंचे लोग, कल से 3 दिन बंद रहेंगे

आज रविवार को छुट्टी होने के बावजूद सरकारी बैंक खुले। कल से बुधवार तक बैंक बंद रहेंगे। बैंक कर्मचारी हफ्ते में 2 दिन छुट्टी की मांग को लेकर अगले 3 दिन हड़ताल करेंगे। रविवार को आम लोगों के लिए बैंक खुलने का मौका 10 साल बाद आया था। इससे पहले, 2016 में नोटबंदी के बाद 14 नवंबर को रविवार के दिन बैंक खुले थे। तब पुराने 500 और 1000 के नोट बदलने, जमा करने और कैश निकालने के लिए लोग बैंकों में लाइन में लगे थे। भीड़ संभालने के लिए सरकार ने रविवार को भी बैंक खोलने का फैसला लिया था। ATM से कैश निकालने पर कोई चार्ज नहीं बैंक हड़ताल के दौरान SBI और PNB सहित सभी सरकारी बैंकों के ATM से मंथली फ्री लिमिट खत्म होने के बाद भी कैश निकालने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। RBI के नियमों के मुताबिक, अभी अपने बैंक के ATM से हर महीने 5 बार फ्री में कैश निकाल सकते हैं। दूसरे बैंक के ATM से दिल्ली, मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में महीने में 3 बार और छोटे शहरों में 5 बार फ्री ट्रांजेक्शन की लिमिट है। अगर आप एक महीने में लिमिट से ज्यादा बार ATM से कैश निकालते हैं, तो हर बार ₹23 + GST चार्ज कटता है। इसके अलावा जब आप ATM का इस्तेमाल करते हैं, तो बैंक भी एक-दूसरे को फीस देते हैं- कैश निकालने पर 19 रुपए और बैलेंस चेक करने पर 7 रुपए। हड़ताल पर अड़ीं यूनियन, 90% कर्मचारी शामिल होंगे वित्तीय सेवा विभाग, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और बैंक प्रबंधन की हड़ताल टालने अपील को यूनियनों ने ठुकरा दिया है। हड़ताल में देश की 7 बड़ी बैंक यूनियनें शामिल होंगी, जिनसे लगभग 90% से ज्यादा बैंक कर्मचारी जुड़े हैं। इनमें AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF और INBOC शामिल हैं। यूनियंस का कहना है कि जब तक सरकार हफ्ते में 5-डे वर्किंग लागू करने की कोई पक्की तारीख तय नहीं कर देती, तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। बैंकों में 5-डे वर्किंग पर सरकार का इनकार बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से ठीक पहले मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, सरकार ने कभी भी बैंकों के लिए 5-डे वर्किंग का वादा नहीं किया था और सैलरी रिवीजन की बातचीत के दौरान भी इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। वित्त मंत्रालय के सूत्र ने कहा कि यह मांग कर्मचारी यूनियनों की तरफ से एकतरफा उठाई थी और दोनों पक्षों के बीच इस पर कोई सहमति नहीं बनी थी। PLI स्कीम को लेकर भी सरकार और यूनियंस आमने-सामने हफ्ते में 5 दिन काम के अलावा बोनस (PLI) के नियमों को लेकर भी विवाद चल रहा है। सरकार ने बड़े अधिकारियों जैसे स्केल-4 और उससे ऊपर के अफसरों के लिए बोनस का एक नया नियम लागू किया है। इसके तहत अच्छा काम करने वाले अफसरों को 365 दिन की बेसिक सैलरी के बराबर इंसेंटिव या बोनस मिल सकता है। बैंक यूनियनें इस बात का भी विरोध कर रही हैं। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… PM सुरक्षा बीमा-योजना में ₹20 में 2 लाख का इंश्योरेंस: 18 से 70 साल का व्यक्ति ले सकता है फायदा, जानें इसकी जरूरी बातें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 20 रुपए सालाना यानी 2 रुपए महीने से भी कम के खर्च पर 2 लाख रुपए तक का लाइफ इंश्योरेंस मिलता है। इस बीमा योजना में लाभार्थी की दुर्घटना में मौत होने पर नॉमिनी या परिवार को 2 लाख रुपए मिलते हैं। इसमें बीमा खरीदने के लिए किसी मेडिकल जांच की जरूरत नहीं होती है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

IPS Transfer 2026: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 IPS समेत 23 अधिकारियों के तबादले, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी

पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 भारतीय पुलिस सेवा और पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा  के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें 17 आईपीएस और छह पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा (WBPS)  अधिकारी शामिल हैं। गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग (पुलिस सेवा सेल) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक, सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों का कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि ये सभी नियुक्तियाँ और फेरबदल जनहित को ध्यान में रखकर किए गए हैं। इस आदेश की प्रतियाँ भारत सरकार के गृह मंत्रालय, पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (DGP), कोलकाता पुलिस कमिश्नर, और मुख्यमंत्री के निजी सचिव सहित सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।

पश्चिम बंगाल आईपीएस तबादले

  • देवेन्द्र प्रकाश सिंह (IPS 2002): कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त को आईजी, आईबी, उत्तर बंगाल नियुक्त किया गया है।
  • नीलू शेरपा चक्रवर्ती (IPS 2005): आईजीपी, एससीआरबी से आईजीपी, डब्ल्यूबीपीएचआईडिसिएल (IGP, WBPHIDCL) बनाया गया है। वह देबर्षी दत्ता का स्थान लेंगी।
  • शंख शुभ्र चक्रवर्ती (IPS 2006): आईजी, होम गार्ड से आईजीपी, एससीआरबी, पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है।
  • सुधीर कुमार नीलकंतम (IPS 2007): आईजीपी, एसटीएफ (IGP, STF) से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कोलकाता नियुक्त किया गया है।
  • सुखेंदु हीरा (IPS 2009): डीआईजी (सुरक्षा) से संयुक्त पुलिस आयुक्त (सुरक्षा), कोलकाता बनाया गया है।
  • डॉ. भोलानाथ पांडेय (IPS 2011): डीआईजी, आईबी से संयुक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक, कोलकाता के पद पर तैनात किया गया है।
  • सूर्य प्रताप यादव (IPS 2011): संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक), कोलकाता से डीआईजी, आईबी, पश्चिम बंगाल बनाया गया है।
  • देबर्षी दत्ता (IPS 2011):  डीआईजी, डब्ल्यूबीपीएचआईडिसिएल से संयुक्त पुलिस आयुक्त, बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट नियुक्त किया गया है।
  • सौम्यदीप भट्टाचार्य (IPS 2017): डीसी, साइबर-II, कोलकाता नियुक्त किया गया है।
  • काजी शम्सुद्दीन अहमद (IPS 2017): डीसी, डीडी, बिधाननगर पीसी बनाया गया है।
  • कुंतल बनर्जी (IPS 2019): डीसी, बैरकपुर पीसी की जिम्मेदारी मिली है।
  • सुश्री स्पर्शा निलंगी (IPS 2020): डीसी, डीडी, कोलकाता के पद पर तैनात किया गया है।

सीआईडी (CID) में भी हुए कई बदलाव

  • निमा नोर्बू भूटिया (IPS 2013), वांगडन भूटिया (IPS 2015), और अरिश बिलाल (IPS 2016) को विभिन्न विभागों से ट्रांसफर कर विशेष अधीक्षक (SS), सीआईडी, पश्चिम बंगाल के पदों पर भेजा गया है।
  • धृतिमान सरकार (IPS 2014) को एसएस, आईबी से एसएस, सीआईडी, मालदा की कमान सौंपी गई है।

प्रांतीय पुलिस सेवा (WBPS)अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी

  • कौस्तुभदिप्त आचार्य (WBPS 2009): एडिशनल एसपी (ऑप्स), दार्जिलिंग से  एडिशनल एसपी, जयगांव, अलीपुरद्वार बनाया गया है।
  • सलीमा लामा (WBPS 2009): डिप्टी सीओ से  एडिशनल एसपी (HQ), अलीपुरद्वार नियुक्त की गई हैं।
  • पूर्णिमा शेरपा (WBPS 2009): डिप्टी सीओ से एडिशनल एसपी, कालिम्पोंग के पद पर भेजा गया है।
  • अभिषेक राय (WBPS, 2010 बैच): मालदा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) से बीरभूम का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय बोलपुर) नियुक्त किया गया है। वह मानवेंद्र दास का स्थान लेंगे।
  • मानवेंद्र दास (WBPS, 2010 बैच): बीरभूम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय बोलपुर) से  कूचबिहार के माथाभांगा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर किया गया है।
  • कुणाल बरनबास (WBPS, 2011 बैच): कालिम्पोंग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मालदा का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया है। वह अभिषेक राय की जगह पदभार ग्रहण करेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

श्रीलंका-पाकिस्तान के साथ त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया स्क्वाड का ऐलान, अब दिखेगा वनडे क्रिकेट का असली रोमांच

पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ वनडे त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंग्लैंड ने अपने 16 सदसस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. हैरी ब्रूक की अगुवाई में इंग्लैंड ने एक मजूबत स्क्वाड को चुना है. लंबे समय बाद मजबूत टीमों के बीच त्रिकोणीय वनडे सीरीज का रोमांच फैंस को देखने को मिलेगा. Thu, 1 Oct 2026 17:20:55 +0530

  Videos
See all

Madhuri Dixit: KBC के सेट पर नजर आईं एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित #madhuridixit #kbc #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T12:13:01+00:00

उज्जैन की शाही जामा मस्जिद का गिराया मीनार #mp #jamamasjid #viral #ujjain #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T12:10:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers