Responsive Scrollable Menu

पंजाब : लवली प्रोफ़ेशनल यूनिवर्सिटी ने छात्रा से रेप के आरोपों को अफवाह बताया, पुलिस ने कहा- तोड़फोड़ के बाद हालात अब सामान्य

शनिवार रात स्टूडेंट्स ने एक छात्रा के साथ रेप होने का आरोप लगाते हुए यूनिवर्सिटी में जमकर हंगामा किया था और नेशनल हाईवे जाम कर दिया था. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है.

Continue reading on the app

दिवाली-दशहरा पर 102 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलेंगी:टिकटों की बुकिंग शुरू; जानें टाइमिंग और रूट्स की डिटेल्स

दिवाली और दशहरा के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे 102 फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। इन स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। इनमें सफर करने के लिए स्पेशल चार्जेस देना होगा। 10 अक्टूबर से 24 नवंबर के बीच चलने वाली ये स्पेशल ट्रेनें मुंबई, चेन्नई, लातूर, कोल्हापुर और कलबुर्गी जैसे शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाएंगी। इन ट्रेनों में IRCTC के एप और ऑफिशियल वेबसाइट (irctc.co.in), रेलवे के रिजर्वेशन सेंटर और RailOne एप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। मुंबई-चेन्नई वीकली स्पेशल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) मुंबई से चेन्नई के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह 15 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच दोनों तरफ से 6-6 फेरे लगाएगी। चेन्नई बीच से CSMT मुंबई स्पेशल हर गुरुवार सुबह 4 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4 बजे मुंबई पहुंचेगी। CSMT मुंबई-लातूर यह ट्रेन मुंबई और लातूर के बीच हफ्ते में दो दिन चलेगी। ये 13 अक्टूबर से 24 नवंबर के बीच दोनों दिशाओं में 13-13 फेरे पूरे करेगी। CSMT मुंबई-लातूर स्पेशल हर मंगलवार और गुरुवार को रात 12:35 बजे मुंबई से छूटेगी और उसी दिन सुबह 11:40 बजे लातूर पहुंचेगी। वापसी में लातूर-CSMT मुंबई स्पेशल उन्हीं दिनों शाम 16:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:10 बजे मुंबई पहुंचेगी। कोल्हापुर-कलबुर्गी स्पेशल यह ट्रेन कोल्हापुर और कलबुर्गी के बीच शुक्रवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन चलेगी। यह दोनों तरफ से 32-32 फेरे लगाएगी। कोल्हापुर-कलबुर्गी स्पेशल 10 अक्टूबर से 15 नवंबर तक सुबह 06:10 बजे कोल्हापुर से रवाना होकर शाम 16:10 बजे कलबुर्गी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन कलबुर्गी से शाम 18:10 बजे छूटकर अगले दिन सुबह 05:40 बजे कोल्हापुर पहुंचेगी। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें… आज रविवार होने के बावजूद सरकारी बैंक खुले: कैश और चेक जमा करने पहुंचे लोग, कल से 3 दिन बंद रहेंगे बैंक से जुड़ा आपका कोई काम अगर पेंडिंग है तो उसे आज ही निपटा लें। रविवार की छुट्टी होने के बावजूद सरकारी बैंक खुले हैं। कल से बुधवार तक बैंक बंद रहेंगे। बैंक कर्मचारी हफ्ते में 2 दिन छुट्टी की मांग को लेकर अगले 3 दिन हड़ताल करेंगे। रविवार को आम लोगों के लिए बैंक खुलने का मौका 10 साल बाद आया है। इससे पहले, 2016 में नोटबंदी के बाद 14 नवंबर को रविवार के दिन बैंक खुले थे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, तीसरे वनडे से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, 3 अक्टूबर को खेला जाएगा मैच

Prasidh Krishna ruled out of 3rd ODI: भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के बाकी बचे एक मुकाबले से बाहर हो गए हैं. इस तेज गेंदबाज को चोट की वजह से बाहर होना पड़ा है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का अंतिम वनडे 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. Thu, 1 Oct 2026 10:34:37 +0530

  Videos
See all

Bhopal Oil Tanker Viral Video : सड़क पर गिरा तेल, लूटने के लिए भीड़! | Road Accident | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T03:45:10+00:00

Iran US War Update: ईरान-अमेरिका में भयानक जंग शुरू? | Iran US War Update | Trump | Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T03:45:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers