Responsive Scrollable Menu

Karnataka Cabinet विस्तार: Shivakumar-Siddaramaiah गुटों में संतुलन साधने की Congress की कवायद, देखें पूरी List

सोमवार को कर्नाटक में कैबिनेट का विस्तार हुआ और 19 मंत्रियों ने शपथ ली। कांग्रेस लीडरशिप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के वफादारों और अनुभवी नेता सिद्धारमैया के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है। बेंगलुरु के लोक भवन में गवर्नर थावरचंद गहलोत ने इन 19 मंत्रियों को शपथ दिलाई। यह विस्तार शिवकुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लगभग दो महीने बाद हुआ।
 

इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor ने Bankipur में BJP के 35 साल के गढ़ को ध्वस्त किया, Jan Suraaj की ऐतिहासिक जीत


सिद्धारमैया के 28 मई को पद से इस्तीफा देने के बाद, 3 जून को शिवकुमार ने 13 मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। कर्नाटक में कांग्रेस के लिए कैबिनेट का विस्तार अहम माना जा रहा है क्योंकि पार्टी शिवकुमार और सिद्धारमैया के गुटों के बीच नाजुक संतुलन बनाए रखने की कोशिश कर रही है, खासकर इसलिए क्योंकि सिद्धारमैया ने हाल ही में घोषणा की है कि वह 2028 में होने वाले अगले कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
 

इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor बांकीपुर उपचुनाव में 26वें दौर के बाद 15,864 मतों से आगे


सोमवार के कैबिनेट विस्तार के दौरान शपथ लेने वाले 19 मंत्रियों की पूरी सूची यहां दी गई है:
- डॉ अजय सिंह (जेवर्गी)
- एचसी बालकृष्ण (मगडी)
- केएस बसवंतप्पा (मायाकोंडा)
- बसवराज रायरेड्डी (येलाबुर्गा)
- एन चालुवराय स्वामी (नागमंगला)
- लक्ष्मण सावदी (अथानी)
- मधु बंगारप्पा (सोरबा)
- एसएस मल्लिकार्जुन (दावणगेरे उत्तर)
- बी नागेंद्र (बल्लारी ग्रामीण)
- नरेंद्र स्वामी (मालवल्ली)
- सी पुत्तुरंगाशेट्टी (चामराजनगर)
- रुद्रप्पा लमानी (हावेरी)
- रिज़वान अरशद (शिवाजीनगर)
- टी रघुमूर्ति (चल्लाकेरे)
- संतोष लाड (कालाघाटगी)
- केएम शिवालिंगे गौड़ा (अरासिकेरे)
- शिवराज तंगदागी (कनकगिरि)
- विजयानंद कशप्पनवार (बगलाकोटे)
- बीजेड ज़मीर अहमद खान (चामराजपेट)

Continue reading on the app

अर्शदीप की एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी:दलीप ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन टीम में, वधावन कप्तान, बडोनी उपकप्तान

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की करीब एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी हुई है। उन्हें दलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिए नॉर्थ जोन की टीम में चुना गया है। अर्शदीप ने अपना पिछला रेड बॉल मुकाबला पिछले साल दलीप ट्रॉफी में ही खेला था। 15 मेंबर्स की टीम में जम्मू-कश्मीर के विकेटकीपर-बल्लेबाज कन्हैया वधावन को कप्तान और दिल्ली के ऑलराउंडर आयुष बडोनी को उपकप्तान बनाया गया है। नॉर्थ जोन अपना पहला मैच 23 अगस्त को बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में वेस्ट जोन के खिलाफ खेलेगा। टीम में जम्मू-कश्मीर के 6 खिलाड़ियों को मौका कप्तान कन्हैया वधावन के अलावा जम्मू-कश्मीर से ओपनर कामरान इकबाल, मध्यक्रम के बल्लेबाज अब्दुल समद, स्पिन ऑलराउंडर आबिद मुश्ताक और तेज गेंदबाजों की जोड़ी सुनील कुमार व युद्धवीर सिंह टीम का हिस्सा हैं। पिछले रणजी सीजन में अब्दुल समद ने 15 पारियों में 57.53 के औसत से 748 रन बनाए थे और वे टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे। कप्तान वधावन ने भी पिछले सीजन में 13 पारियों में 36.46 के औसत से 474 रन बनाए थे। कामरान इकबाल को पहली बार दलीप ट्रॉफी में मौका मिला है, जिन्होंने कर्नाटक के खिलाफ फाइनल में नाबाद 160 रन की पारी खेली थी। आबिद मुश्ताक ने पिछले सीजन में 445 रन बनाने के साथ 20 विकेट भी लिए थे। वे निशांत सिंधु के साथ टीम के स्पिन ऑलराउंडर होंगे। दिल्ली के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह टीम में दिल्ली के 4 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसमें आयुष दोसेजा और सनत सांगवान शामिल हैं, जो पिछले रणजी सीजन में दूसरे और तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। आयुष दोसेजा ने 7 मैचों की 12 पारियों में 105.44 के औसत से 949 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 5 अर्धशतक शामिल रहे। सनत सांगवान ने 7 मैचों में 69.00 के औसत से 828 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। यश धुल और आयुष बडोनी को लगातार दूसरी बार टीम में जगह मिली है। तेज गेंदबाजी और चयन पर अपडेट टीम की तेज गेंदबाजी की कमान अर्शदीप सिंह, जम्मू-कश्मीर के युद्धवीर सिंह व सुनील कुमार और हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज संभालेंगे। पिछले रणजी सीजन के सबसे सफल गेंदबाज आकिब नबी का चयन नहीं किया गया है, क्योंकि वे भारतीय टीम के साथ श्रीलंका के अपने पहले दौरे पर जा रहे हैं। नॉर्थ जोन के पास वेस्ट जोन की बराबरी का मौका नॉर्थ जोन के पास सबसे ज्यादा खिताब जीतने के मामले में वेस्ट जोन की बराबरी का मौका है। उसने वेस्ट जोन से एक खिताब कम जीता है। नॉर्थ जोन के पास 18 टाइटल हैं, जबकि वेस्ट जोन ने 19 टाइटल जीते हैं। ------------------------------------------------ दलीप ट्रॉफी से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL से पहले दलीप ट्रॉफी में खेले थे विदेशी क्रिकेटर्स; टेस्ट में बेस्ट बनने के लिए शुरू हुआ था टूर्नामेंट जनवरी 1960। भारत को आजाद हुए 13 साल से ज्यादा हो गए थे। भारत विभाजन से अस्तित्व में आने वाला मुल्क पाकिस्तान हर मामले में प्रतिस्पर्धा की कोशिश में लगा था। विज्ञान, टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में भारत आगे निकल रहा था; लेकिन खेल, खासकर क्रिकेट और हॉकी में पाकिस्तान की टीम बेहतर रिजल्ट हासिल करने लगी थी। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया के खिलाड़ी बार-बार क्यों हो रहे चोटिल? सवालों के घेरे में ये लोग, पूछे जाएंगे कड़े सवाल

BCCI Centre of Excellence: 15 अगस्त से शुरू हो रही श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और नेशनल सलेक्शन कमेटी के बीच तालमेल की गंभीर कमी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेलेक्टर्स को यह विश्वास दिलाया गया था कि […] Mon, 03 Aug 2026 21:56:37 +0530

  Videos
See all

Sabse Badi Bahas: बीएसपी में उथलपुथल, चंद्रशेखर को टक्कर दे पाएंगी Mayawati |UP Election 2027| N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T18:15:06+00:00

Datia By Election Results: चुनाव हारते ही Ashutosh Tiwari का बड़ा बयान | Narottam Mishra| BJP |N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T18:01:52+00:00

Nepal Violence: Gen-Z सरकार से हिंदू नाराज! हिंसा की आग कब बुझेगी? | Nepal Police | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T17:56:47+00:00

India-Thailand Relations: थाईलैंड में खुलेगा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय केंद्र| Silpakorn | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T18:00:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers