इंदौर नगर निगम की कार्रवाई, ड्रेनेज का पानी बोरिंग में मिलने पर 2.10 लाख रुपए का स्पॉट फाइन
इंदौर नगर निगम ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग और भूजल स्रोतों की सुरक्षा को लेकर साउथ तुकोगंज क्षेत्र में कार्रवाई की है। दरअसल जोन-11 के वार्ड-55 स्थित नाथ मंदिर रोड पर भवनों और प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान कहीं रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था नहीं मिली तो कुछ परिसरों में ड्रेनेज का पानी बोरिंग में मिलने की स्थिति सामने आई। इसी को देखते हुए निगम ने अलग-अलग मामलों में कुल 2 लाख 10 हजार रुपए का स्पॉट फाइन लगाया है।
वहीं जांच के दौरान इठलाती साड़ी, राजेंद्र गुप्ता/शांति गुप्ता, गिरीश लद्दाख और मुनीरा कुदरती के परिसरों का निरीक्षण किया गया। निगम के मुताबिक इन परिसरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान नहीं मिला। वहीं कुछ परिसरों में ड्रेनेज का पानी बोरिंग में मिलने की स्थिति भी सामने आई। निगम ने नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 2 लाख 10 हजार रुपए का स्पॉट फाइन लगाया। कार्रवाई नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल के निर्देश पर की गई।
जांच में ड्रेनेज कनेक्शन पर भी कार्रवाई
दरअसल नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं होने तक सीमित नहीं रही। जांच के दौरान ड्रेनेज का पानी बोरिंग में मिलने की स्थिति पाए जाने पर भी कार्रवाई की गई। निगम का कहना है कि बारिश के पानी को जमीन में पहुंचाने की व्यवस्था के साथ यह देखना भी जरूरी है कि बोरिंग और भूजल स्रोत किसी दूसरे पानी से प्रभावित न हों। इसी वजह से निरीक्षण के दौरान रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था के साथ ड्रेनेज कनेक्शन की स्थिति भी देखी जा रही है।
इस स्थिति में की जा सकती है कार्रवाई
निगम के अनुसार शहर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की अनिवार्यता का पालन कराने के लिए लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत भवनों और प्रतिष्ठानों में यह देखा जा रहा है कि वहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान है या नहीं। साथ ही भूजल स्रोतों की सुरक्षा को लेकर भी नियमों का पालन कराया जा रहा है। निगम ने स्पष्ट किया है कि ड्रेनेज का पानी बोरिंग में मिलाने जैसी स्थिति मिलने पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वहीं कार्रवाई के दौरान झोनल अधिकारी गीतेश तिवारी, बिल्डिंग ऑफिसर अंकेश बिरथरिया सहित निगम की टीम मौजूद रही। एनजीओ टीम ने भी भवन संचालकों और क्षेत्रवासियों को समझाइश दी। उन्हें रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने, ड्रेनेज का पानी बोरिंग में नहीं मिलाने और परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए कहा गया।
दो दिन में 11 भवनों पर 3.30 लाख रुपए का जुर्माना
बता दें कि इंदौर नगर निगम की रेन वाटर हार्वेस्टिंग से जुड़ी कार्रवाई पिछले दो दिनों से जारी है। निगम के अनुसार इस दौरान कुल 11 भवनों पर कार्रवाई की गई और 3 लाख 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। इन कार्रवाई में होटल हॉलिडे, KFC, इठलाती साड़ी सहित अन्य भवन और संस्थान शामिल हैं। बुधवार को साउथ तुकोगंज में हुई कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा रही। यहां निगम की टीम ने अलग-अलग परिसरों की स्थिति देखी और जहां नियमों का पालन नहीं मिला, वहां स्पॉट फाइन लगाया।
फिल्म 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज, यामी गौतम बनीं ऐसी बहू जिस पर है डायन होने का शक, दिखा हॉरर-कॉमेडी का जबरदस्त तड़का
Yami Gautam Nai Naveli Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस और नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर यामी गौतम (Yami Gautam) की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' (Nai Naveli) का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है. ट्रेलर में यामी गौतम एक ऐसी बहू के रोल में नजर आ रही हैं, जो देखने में बेहद संस्कारी और आम बहू की लगती हैं. लेकिन उसके आने के बाद फैमिली के लोग उस पर डायन होने का शक करने लगते हैं. ट्रेलर में हॉरर, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा मजेदार तड़का देखने को मिला है.
नई नवेली की क्या है कहानी
फिल्म नई नवेली के ट्रेलर की शुरुआत मेरठ के अवस्थी फैमिली से होती है. यह परिवार थोड़ा अजीब और बिखरा हुआ नजर आता है और घर में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा होता, तभी यामी गौतम के किरदार मोहिनी की एंट्री होती है. मोहिनी अवस्थी फैमिली के घर में नई बहू बनकर आती है. वह संस्कारी और परफेक्ट बहू के रूप में दिखाई देती है. मोहिनी के घर में आते ही माहौल बदलने लगता है. वहीं, परिवार में जो परेशानी होती हैं वो धीरे-धीरे ठीक होने लगती है. जिसके बाद परिवार के लोग भी मोहिनी को पसंद करने लगते हैं. लेकिन घर के एक सदस्यों को फिर भी मोहिनी पर शक रहता है कि वह बहू नहीं डायन है.
देवर को भाभी पर क्यों होने लगा शक?
ट्रेलर के मुताबिक, नई नवेली में मोहिनी का देवर उसकी हरकतों को ध्यान देता है. उसे लगता है कि उसकी भाभी जितनी सीधी और संस्कारी नजर आ रही है, असल वह ऐसी नहीं है. धीरे-धीरे उसका शक इतना बढ़ जाता है कि उसे यकीन होने लगता है कि मोहिनी एक डायन है. इसके बाद देवर अपनी भाभी का सच फैमिली के सामने लाने की कोशिश करता दिखाई देता है. लेकिन वह हर बार खुद ही फंस जाता है. इसी दौरान फिल्म में कॉमेडी देखने को मिलती है. वहीं, परिवार के बाकी लोग मोहिनी पर भरोसा करते हैं, जबकि देवर लगातार मोहिनी पर शक करता रहता है.
यामी गौतम का दिखा अलग अंदाज
'नई नवेली' में यामी गौतम का रोल काफी शानदार नजर आ रहा है. एक तरफ वह घूंघट में एक संस्कारी बहू के रूप में नजर आती हैं तो दूसरी तरफ ट्रेलर में वह एक अलग ही डायन के अंदाज में दिखाई देती हैं. कुछ सीन्स में वह हवा में उड़ती हुई दिखाई देती हैं. जिससे फिल्म में हॉरर एंगल भी सामने आता है. यामी के इस अवतार में डर के साथ कॉमेडी भी है. वहीं, फैमिली के लोग जब मोहिनी के इस रूप का अंदाजा होता है, तो कोई हनुमान चालीसा पढ़ता नजर आता है और हैरान दिखाई देता है. इस दौरान भी कॉमेडी का तड़का नजर आता है. यही वजह है कि फिल्म का ट्रेलर डराने के साथ-साथ हंसाने की कोशिश भी करता है.
क्या मोहिनी सच में डायन है?
दरअसल , इस समय सोशल मीडिया से लेकर हर जगह फिल्म को लेकर सबसे बड़ा यही सवाल है कि क्या मोहिनी सच में एक बुरी डायन है? या फिर फिल्म की कहानी में कुछ नया एंगल छिपा हुआ है. जो अभी ट्रेलर में पूरी तरह सामने नहीं आया है? बहरहाल, अभी मोहिनी के देवर के शक को सही नहीं माना जा सकता है कि वह डायन है क्योंकि ट्रेलर में यह भी इशारा दिया गया है कि हो सकता है कि मोहिनी किसी बड़ी और अदृश्य आसुरी ताकत से फैमिली की रक्षा करने आई हो. इसलिए मेकर्स ने इसे सिर्फ डराने वाली फिल्म की तरह पेश नहीं किया है. इसमें कॉमेडी और फैमिली ड्रामा को भी बराबर जगह दी गई है.
फिल्म में दिखे ये कलाकार
यामी गौतम के साथ 'नई नवेली' में सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ और आदित्य कुलश्रेष्ठ जैसे शानदार कलाकार नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में सभी कलाकार कॉमेडी और फैमिली ड्रामा का तड़का लगा रहे हैं. फिल्म का डायरेक्शन बालाजी मोहन ने किया है और कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है. वहीं, फिल्म के प्रोड्यूसर आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा हैं.
16 अक्टूबर को रिलीज होगी 'नई नवेली'
'नई नवेली' 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ऐसे में फिल्म दशहरे के मौके पर ऑडियंस के बीच पहुंचेगी. बहरहाल, ट्रेलर को देखकर इतना साफ है कि मेकर्स ने हॉरर, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा को एक साथ पेश करने की कोशिश की है. फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है और यामी के फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: पैपराजी ने की फराह खान की तस्वीर लेने की कोशिश, दिलाई भाईजान की बात याद, बोलीं- 'पीछे से फोटोज नहीं लेना है'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation










