Responsive Scrollable Menu

पहाड़ों में बढ़ी ठंड तो बदली स्कूल की घंटी, जानिए 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदलेगा?

Uttarakhand School Timing Change: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में 1 अक्टूबर से शीतकालीन समय सारिणी लागू होगी। प्रार्थना 8:50 बजे, कक्षाएं 9 बजे से और छुट्टी 3:10 बजे होगी।

Continue reading on the app

भारतीय पायलट ने विमान क्रैश होने से बचाया:चाकू मार रहे को-पायलट से लड़े, 180 पैसेंजर्स सवार थे; इजराइल बोला- 9/11 जैसा हमला हो सकता था

भारतीय पायलट स्मित ने दुबई से इजराइल जा रही फ्लाइट को क्रैश होने से बचा लिया। स्मित पर उनके साथी पायलट ने ही चाकू से हमला कर दिया था। घायल होने के बावजूद स्मित उससे लड़ते रहे और बाकी यात्रियों की मदद से काबू पाया। फ्लाईदुबई की फ्लाइट में यह घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुई। विमान में 180 लोग सवार थे। इजराइली अधिकारियों ने बताया कि जिस साथी पायलट ने स्मित पर हमला किया, वह ओमान का नागरिक था। इजराइल के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि पायलट की हिम्मत ने बड़ी घटना टाल दी। वरना 2001 में हुए अमेरिका के 9/11 जैसी घटना हो सकती थी। हमलावर पर काबू पाने के बाद विमान में बैठे पैसेंजर्स ने ताली बजाकर खुशी मनाई। इस फ्लाइट में ज्यादातर इजराइली पैसेंजर्स थे। स्पाइसजेट में 11 साल पायलट रह चुके हैं कैप्टन स्मित फ्लाईदुबई से पहले स्मित ने 11 साल से ज्यादा समय तक स्पाइसजेट में काम किया। यहां उन्होंने 9500 घंटे से ज्यादा उड़ान भरी। इनमें 6400 घंटे से ज्यादा समय विमान के मुख्य पायलट यानी पायलट-इन-कमांड के तौर पर था। जून 2022 में उन्होंने फ्लाईदुबई जॉइन की थी। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, उन्हें कमर्शियल विमान उड़ाने का 13 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बोइंग 737 विमानों पर करीब 9750 घंटे उड़ान भरी है। इसके अलावा वे पायलटों की ट्रेनिंग, उनकी जांच और उन्हें काम के दौरान गाइड करने का काम भी करते थे। पॉडकास्ट में कैप्टन ने बताया था- मैनेजमेंट की पढ़ाई के दौरान पायलट बनने का ख्याल आया पिछले साल अक्टूबर में कैप्टन स्मित ने CS जलक मेहता नाम के यूट्यूब चैनल के साथ पॉडकास्ट किया था। इस दौरान उन्होंने कहा, स्कूलिंग के बाद फैमिली बिजनेस संभालने के लिए मैंने मैनेजमेंट की पढ़ाई की। लेकिन इसी दौरान मैं एविएशन से जुड़े एक सेमिनार में गया, वहीं मैंने पहली बार पायलट बनने का सोचा। आगे उन्होंने बताया, ‘मेरी पहली कमर्शियल फ्लाइट बेंगलुरु से दिल्ली के लिए थी।’ 10 पॉइंट्स में जानिए विमान में क्या-क्या हुआ ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश: पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान; फाइटर जेट की निगरानी में इमरजेंसी लैंडिंग दुबई से तेल अवीव जा रही एक फ्लाइट को हाईजैक कर क्रैश कराने की कोशिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

ये क्रिकेट नहीं मजाक है... 405 रन चेज होते ही भड़के भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर, पिच पर उठाए सवाल

IND vs WI Guwahati ODI: एक मैच में 811 रन बनना वैसे भी कोई मजाक नहीं है. मैच में कुल पांच बल्लेबाजों ने शतक लगाया, शुभमन गिल ने ये भी एक रिकॉर्ड है. बरसापारा स्टेडियम की पिच कितनी फ्लैट थी, इसकी गवाही रिकॉर्ड्स ही दे रहे हैं. इस पिच ने बल्लेबाजों को तो सबकुछ दिया, लेकिन गेंदबाजों की शामत ला दी. Thu, 1 Oct 2026 00:10:40 +0530

  Videos
See all

Flydubai Flight में Yaniv ने कैसे संभाला Plane? Netanyahu को सुनाई पूरी कहानी | Flight Incident #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T22:00:01+00:00

Woman’s Emotional Plea to Elephant! महिला की हाथी से ऐसी गुहार, VIDEO देख भावुक होंगे | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T22:00:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers