Rise and Fall 2 में मचा बवाल, सिवेट तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच हुई हाथापाई, एक कंटेस्टेंट हुआ बाहर
Rise and Fall 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' के सेट पर 'अल्टीमेट रूलर' टास्क के दौरान नेता शहजाद पूनावाला और सिवेट तोमर के हाथापाई हो गई थी. जिसके बाद नियमों के उल्लंघन के चलते सिवेट तोमर को शो से बाहर कर दिया गया. इस लड़ाई के बीच घर के अंदर करण पटेल और स्वरा भास्कर ने शहजाद पर उकसाने का आरोप लगाया. वहीं, सिवेट ने बाहर आकर सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दावा किया कि शहजाद उन्हें लगातार उकसा रहे थे.
दरअसल, बहस के दौरान सिवेत ने इतना गुस्सा किया कि शहजाद के कपड़े फट गए और वो जमीन पर धड़ाम से गिर गए. तीसरे एपिसोड में हुई झड़प के बाद सिवेट को रियलिटी शो से बाहर कर दिया गया. स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) और करण पटेल ने भी विरोध में शो छोड़ने का फैसला किया था. एपिसोड की शुरुआत बेसमेंट में मौजूद कंटेस्टेंट्स के बीच इस बात पर चर्चा से हुई कि वे अगला निशाना किसे बना सकते हैं, जबकि पेंटहाउस में मौजूद रूलर्स अपनी चालें चलने की प्लानिंग में व्यस्त थे.
'कंप्रोमाइज करने पर मिलेंगे 7 लाख रुपये', डायरेक्टर करना चाहता था एक्ट्रेस का सौदा, रेट सुन चौंकी हसीना
एक्टिंग की दुनिया में कास्टिंग काउच को लेकर अक्सर कलाकार अपने एक्सपीरियंस शेयर करते हैं. कुछ एक्ट्रेसेस ने तो ऐसे खुलासे किए जिन्हें सुनने के बाद लोगों के लिए यकीन करना मुश्किल हो गया था. टीवी शो 'जोधा अकबर' में रुकैया बेगम का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस लवीना टंडन भी कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं. उन्होंने अपने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि एक डायरेक्टर ने तो उन्हें कंप्रोमाइज के लिए 7 लाख रुपये का ऑफर दे दिया था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18









