Responsive Scrollable Menu

Kathua में CISF DG Praveer Ranjan ने किया शिविर का दौरा, 4 जवानों की मौत के बाद हालात का लिया जायजा

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक प्रवीर रंजन ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में उस शिविर का दौरा किया, जहां गोलीबारी की घटना में सहायक कमांडेंट समेत बल के चार कर्मियों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरे का उद्देश्य घटनास्थल पर स्थिति का आकलन करना और घटना के पीछे की परिस्थितियों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी जुटाना था।

उन्होंने बताया कि कठुआ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा भी सीआईएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शिविर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने स्थिति की समीक्षा की और गोलीबारी से पहले की घटनाओं के क्रम पर चर्चा की। कठुआ जिले में मंगलवार शाम बल के एक कर्मी ने कहासुनी के बाद अपने साथियों पर कथित तौर पर गोली चला दी, जिसमें सहायक कमांडेंट समेत सीआईएसएफ के चार कर्मियों की मौत हो गई।

इसके बाद आरोपी सीआईएसएफ कर्मी को काबू कर गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना हिमाचल प्रदेश की सीमा के निकट मशका गांव स्थित सेवा-तृतीय जलविद्युत परियोजना में हुई। उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ महानिदेशक ने शिविर में वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मियों से बातचीत की तथा घटना से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी।

महानिदेशक ने शिविर में स्थिति का भी आकलन किया और घटना के बाद किए गए उपायों का जायजा लिया। बाद में रंजन ने पुलिस और बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हिमाचल प्रदेश के चंबा इलाके में स्थित एनएचपीसी अस्पताल का दौरा किया, जहां मृतक कर्मियों के शव रखे गए थे। सीआईएसएफ ने पहले ही घटना की विभागीय जांच का आदेश दे दिया है।

Continue reading on the app

Jitiya Vrat 2026 Date: जितिया व्रत कब है 3 या 4 अक्टूबर? दूर करें कंफ्यूजन, जानें सही तारीख और पारण का समय

Jitiya Vrat 2026 Date and Time: जितिया व्रत 2026 की सही तारीख को लेकर कंफ्यूजन है? 3 या 4 अक्टूबर, जानें किस दिन रखा जाएगा व्रत और कब होगा पारण, यहां पढ़ें पूरी डिटेल।

Continue reading on the app

  Sports

रांची में 9 अक्टूबर को खेला जाएगा टी-20 क्रिकेट मैच, ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलेंगे टिकट

रांची के जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को टी-20 मैच होगा. टिकट बिक्री 5-6 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक जेएससीए काउंटर और district.in पर होगी. एक व्यक्ति अधिकतम दो टिकट ले सकता है. Wed, 30 Sep 2026 23:52:20 +0530

  Videos
See all

Final Prime Time | Blue Drum Case: मुस्कान-साहिल दोषी करार, अब 14 अक्टूबर को सजा का फैसला!Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T18:30:41+00:00

Gyanesh Kumar Resign News Live : ज्ञानेश कुमार पर आया बड़ा फैसला, 11 बजे मचा हड़कंप | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T18:41:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers