Cabinet ने Green Energy Corridor-3 और गेहूं के MSP में बढ़ोतरी को दी मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में हरित ऊर्जा गलियारा चरण-3 (जीईसी-3) योजना को मंजूरी दिए जाने और गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी के फैसले की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि हरित ऊर्जा गलियारा राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बिजली ग्रिड को मजबूत करने के साथ विनिर्माण, निर्माण और ऊर्जा भंडारण क्षेत्रों में रोजगार के अधिक अवसर पैदा करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘जीईसी-3 से 135 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा की निकासी, 50 गीगावाट घंटा का बैटरी भंडारण और राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों में मजबूत बिजली ग्रिड सुनिश्चित होगा।
इससे विनिर्माण, निर्माण और ऊर्जा भंडारण क्षेत्रों में रोजगार के अधिक अवसर पैदा होंगे तथा 2035 तक 900 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित क्षमता हासिल करने के प्रयासों को भी बढ़ावा मिलेगा।’’ गेहूं का एमएसपी बढ़ाए जाने पर प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने और उनकी आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2027-28 के विपणन सत्र के लिए रबी फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी से देश के लाखों किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित होगा। सरकार ने बुधवार को 2027-28 के रबी विपणन वर्ष के लिए गेहूं का एमएसपी 25 रुपये बढ़ाकर 2,610 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया।
इसके अलावा दलहन और तिलहन फसलों के समर्थन मूल्य में अधिकतम 675 रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी की गई। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की बैठक में कृषि मंत्रालय के गेहूं और पांच अन्य रबी फसलों के एमएसपी संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जीईसी-3 योजना को भी मंजूरी दी है।
इसके तहत 1.86 लाख करोड़ रुपये के खर्च से बैटरी भंडारण के साथ एक पारेषण प्रणाली विकसित की जाएगी, जिससे 135 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा की निकासी की जा सकेगी।
PM Modi 25 Years : 7 अक्टूबर को PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, BJP का बड़ा अभियान |
PM Modi 25 Years : 7 अक्टूबर को PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, BJP का बड़ा अभियान | Seva Sankalp Abhiyan | #PMModi #NarendraModi #Modi25Years #PMModi25 #SevaSankalpAbhiyan #SevaJyotiKalashYatra #BJP #Modi25 #JanSeva #PublicService #BJPNews news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18







