मुंबई के रियल एस्टेट बाजार ने सितंबर में बनाया नया रिकॉर्ड, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन 12,600 के पार; 14 वर्षों में सबसे ऊंचा स्तर
मुंबई, 30 सितंबर (आईएएनएस)। मुंबई के रियल एस्टेट बाजार ने सितंबर 2026 में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। बुधवार को जारी प्रॉपर्टी कंसल्टेंट नाइट फ्रैंक इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, शहर में सितंबर के दौरान 12,622 संपत्ति पंजीकरण (प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन) दर्ज किए गए, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 5 प्रतिशत अधिक हैं। यह सितंबर का पिछले 14 वर्षों से अधिक समय का सबसे ऊंचा स्तर है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सितंबर में दर्ज रजिस्ट्रेशन अगस्त के 12,580 यूनिट्स से भी थोड़ा अधिक रहे, जो यह दर्शाता है कि मुंबई के आवासीय बाजार में मांग लगातार बनी हुई है।
हालांकि, मजबूत रजिस्ट्रेशन के बावजूद स्टांप ड्यूटी संग्रह में कमी दर्ज की गई। सितंबर में स्टांप ड्यूटी से प्राप्त राजस्व 1,227 करोड़ रुपए रहा, जो एक वर्ष पहले की तुलना में 5 प्रतिशत कम है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह संकेत देता है कि कुल मांग मजबूत होने के बावजूद संपत्ति सौदों की संरचना और मूल्य श्रेणियों में कुछ बदलाव आया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि गणेश चतुर्थी के दौरान बढ़ी खरीदार गतिविधियों ने बाजार को विशेष समर्थन दिया। 14 से 25 सितंबर के बीच त्योहार अवधि में मुंबई में 5,379 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन हुए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक हैं और पिछले चार वर्षों का सबसे ऊंचा त्योहारी आंकड़ा है।
इसी अवधि में स्टांप ड्यूटी संग्रह भी 32 प्रतिशत बढ़कर 640 करोड़ रुपए पहुंच गया। यह सितंबर माह के कुल स्टांप ड्यूटी राजस्व का आधे से अधिक हिस्सा रहा।
नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर शिशिर बैजल ने कहा कि मुंबई के आवासीय बाजार में मांग की मजबूती लगातार बनी हुई है, जिसके कारण सितंबर में 14 वर्षों का सर्वाधिक पंजीकरण दर्ज हुआ। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी के दौरान बढ़ी खरीदार गतिविधियों ने इस प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उन्होंने कहा कि खरीदारों की रुचि मजबूत बनी हुई है, लेकिन वे खरीदारी के मामलों में पहले की तुलना में अधिक चयनात्मक रवैया अपना रहे हैं। अच्छी कनेक्टिविटी, मजबूत सामाजिक और भौतिक अवसंरचना तथा बेहतर लोकेशन वाले प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता मिल रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2026 के 12,622 रजिस्ट्रेशन पिछले वर्ष सितंबर में दर्ज 12,070 यूनिट्स से अधिक हैं और पिछले एक दशक के औसत स्तर से भी काफी ऊपर हैं।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'एक पायलट विमान क्रैश करना चाहता था...,' इजरायली प्लेन हादसे के बाद PM नेतन्याहू ने दिया बड़ा बयान
Israeli Plane Incident: इजरायली प्लेन मामले पर पीएम नेतन्याहू ने बड़ा बयान जारी किया है. इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू का कहना है कि फ्लाईदुबई का एक पायलट विमान को क्रैश करना चाहता था. इससे पहले विमान के हाईजैक होने की खबर चर्चा में आई थी. बाद में दो पायलटों के बीच चाकूबाजी की घटना की पुष्टि हुई.
बता दें कि 30 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रही Flydubai की Flight FZ1073 में उड़ान के दौरान कॉकपिट के अंदर दोनों पायलटों के बीच हिंसक झड़प की घटना सामने आई. शुरुआती रिपोर्टों में इसे संभावित हाईजैक की कोशिश बताया गया, हालांकि बाद में इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि यह हाईजैकिंग की घटना नहीं थी.
BREAKING: Israeli Prime Minister Netanyahu says one flydubai pilot wanted to crash plane
— Insider Paper (@TheInsiderPaper) September 30, 2026
Netanyahu salutes plane 'heroes' who prevented 'major disaster' https://t.co/ChJ04Wd4il
बताया गया कि कॉकपिट से शोर सुनाई देने के बाद कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों ने वहां पहुंचकर स्थिति को संभाला. विमान में ज्यादातर यात्री इजरायली नागरिक थे और घटना के बाद विमान को आपात स्थिति में सऊदी अरब के एक एयरपोर्ट पर उतारा गया. दोनों पायलट घायल हुए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. मामले की जांच सऊदी अधिकारियों के साथ संबंधित एजेंसियां कर रही हैं.
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने लिया संज्ञान
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार दोपहर को जनता के लिए एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने पुष्टि की कि तेल अवीव में उतरने वाले फ्लाईदुबई विमान से जुड़े संदिग्ध अपहरण की घटना के बाद यह जानकारी दी कि पायलटों में से एक ने चाकू से हमला किया था. नेतन्याहू ने कहा कि सभी यात्री खतरे से बाहर हैं. उन्हें चाकू मारने वाले पायलट को गिरफ्तार कर लिया गया है और सऊदी अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं. यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें सुरक्षित रूप से इजरायल वापस लाने के लिए हम संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation










