Responsive Scrollable Menu

PPF, NSC, सुकन्या समेत छोटी बचत योजनाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, जानिए क्या बदला?

केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर 2026 के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक जुलाई-सितंबर तिमाही में लागू दरें ही जारी रहेंगी। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Continue reading on the app

मंगलुरु रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स यूनिट में जोरदार धमाका, आग लगने से 8 लोग घायल

मंगलुरु, 30 सितंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के मंगलुरु स्थित मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) में बुधवार को जोरदार धमाके के बाद आग लग गई। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार रेड्डी ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस कमिश्नर के अनुसार, इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

इनमें से एक की पहचान राजेश बैपटिस्ट के रूप में हुई है, जो घटना के समय प्लांट के अंदर मौजूद थे। उनके शरीर का करीब 35 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है। उन्हें इलाज के लिए श्रीनिवास अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल वह आईसीयू में हैं। डॉक्टरों ने बताया है कि वह खतरे से बाहर हैं।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पास के एक कार्यालय में मौजूद छह अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। उन्हें इलाज दिया गया और ओपीडी में उनकी जांच की गई।

घटना के बाद पुलिस कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस कमिश्नर ने कहा, ज्यादा चिंता की कोई बात नहीं है। हम स्थिति को संभाल लेंगे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, एमआरपीएल परिसर में जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके बाद आग की ऊंची लपटें और घना धुआं आसमान में उठता दिखाई दिया। घटना एमआरपीएल के फेज-3 प्लांट की कोकर हाइड्रो ट्रीटिंग यूनिट में हुई।

धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाकों के घरों में कंपन महसूस किया गया। कुछ नजदीकी घरों की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे भी टूट गए, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

घायलों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

धमाके के बाद यूनिट के बॉयलर सेक्शन में आग लग गई और पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही एमआरपीएल की फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। शहर से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई। बाद में आग को नियंत्रित कर लिया गया।

घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं और बताया जा रहा है कि वे तेजी से वायरल हो रहे हैं। धमाका किस वजह से हुआ और इससे कितना नुकसान हुआ है, इसकी सही जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

जोरदार धमाके के बाद आसमान में धुएं के घने बादल दिखाई दिए, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में चिंता बढ़ गई।

धमाके का असर एमआरपीएल परिसर से सटे जोकट्टे इलाके में भी महसूस किया गया। बताया गया कि जोकट्टे ग्राम पंचायत कार्यालय और आसपास के घरों के दरवाजे तथा खिड़कियां धमाके के कारण हिलने लगीं। कुछ जगहों पर शीशे भी टूट गए।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games Schedule: क्रिकेट और हॉकी में गोल्ड की उम्मीद, आर्चरी में भी होगी मेडल की बारिश, देखें क्या है 15वें दिन का पूरा शेड्यूल

एशियन गेम्स 2026 के 15वें दिन भारतीय एथलीटों के लिए एक्शन से भरपूर रहने वाला है. दिन की शुरुआत आर्चरी से होगी, जिसमें क्वालीफिकेशन राउंड के साथ मेडल इवेंट भी होंगे. इसके अलावा मेंस क्रिकेट में भारत का पाकिस्तान के साथ गोल्ड मैच है. वहीं, हॉकी और कुश्ती जैसे खेलों में भारत की मेडल के लिए मजबूत चुनौती है. ऐसे में जानते हैं क्या पूरे दिन का शेड्यूल. Sat, 3 Oct 2026 00:04:46 +0530

  Videos
See all

जिस Smit की तारीफ़ वर्ल्ड लीडर्स कर रहे हैं उनसे Rahul Gandhi को परहेज क्यों? । Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T19:25:14+00:00

Hero pilot tells India PM Narendra Modi about alleged hijack and other stories | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T19:30:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers