Responsive Scrollable Menu

कौन है अमीर जांगू जिसने टीम इंडिया की उड़ाई धज्जियां, डेब्यू मैच में लगा चुके हैं शतक, क्या है पाकिस्तान से कनेक्शन?

who is amir jangoo: वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर अमीर जांगू ने शानदार शतक लगाकर भारतीय गेंदबाजों की परेशानी बढ़ा दी. जिस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट से अपने सफर की शुरुआत की, उसने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी पहचान मजबूत कर ली है. जांगू की कहानी सिर्फ एक शतक की नहीं, बल्कि स्थानीय क्रिकेट से निकलकर वेस्टइंडीज की अंतरराष्ट्रीय टीम तक पहुंचने के संघर्ष की भी है.

Continue reading on the app

LPG सिलेंडर के लिए e-KYC का आज आखिरी दिन:वेरिफिकेशन नहीं तो कल से न तो सब्सिडी नहीं, जानें मोबाइल से e-KYC कैसे करें

आपने अभी तक LPG कनेक्शन का e-KYC नहीं करवाया है तो तुरंत करें, क्योंकि आज इसकी डेडलाइन खत्म होने जा रही है। 1 अक्टूबर से 14.2kg वाले घरेलू गैस सिलेंडर के लिए e-KYC का नियम अनिवार्य हो जाएगा। यानी कल से जिन यूजर्स के LPG कनेक्शन की e-KYC पूरी नहीं होगी, वे न तो 14.2kg वाले घरेलू सिलेंडर की बुकिंग कर पाएंगे और न ही सब्सिडी मिलेगी। हालांकि, आप मोबाइल एप से वेरिफिकेशन पूरा कर सकते हैं। 89.9% यूजर्स की e-KYC पूरी पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, 19 सितंबर तक 27.43 करोड़ एक्टिव घरेलू LPG उपभोक्ता यानी 89.9% ऑथेंटिकेशन पूरे हो चुके हैं। इनकी रिफिल बुकिंग बिना किसी रुकावट के चलती रहेगी। जिन उपभोक्ताओं का ऑथेंटिकेशन अधूरा है, उनके लिए सब्सिडी वाली रीफिल बुकिंग ऑथेंटिकेशन के बाद ही प्रोसेस होगी। e-KYC न कराने पर भी सिलेंडर मिलेगा सरकार ने कहा है कि जो उपभोक्ता बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन नहीं कराना चाहते या असमर्थ हैं, उन्हें भी सिलेंडर मिलेगा, लेकिन उन्हें सब्सिडी नहीं मिलेगी। इसके लिए उन्हें डिजिटल चैनल, एप, व्हाट्सएप या IVRS के जरिए अपना ऑप्शन चुनना होगा। उन्हें बाजार दर पर 5 किग्रा या 10 किग्रा वाले सिलेंडर दिए जाएंगे। e-KYC की डेडलाइन बार-बार बढ़ाई गई इसकी शुरुआती डेडलाइन 30 जून, 2026 तय की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 31 जुलाई, 7 अगस्त, 15 अगस्त, 23 अगस्त, 31 अगस्त, 7 सितंबर और अंत में 14 सितंबर किया गया था, ताकि उपभोक्ताओं को पर्याप्त समय मिल सके। कंपनियों का 62 हजार करोड़ पार हुआ सरकार के डेटा के मुताबिक, सितंबर 2026 में 14.2kg वाले सिलेंडर पर लगभग ₹210 तक की सब्सिडी दी जा रही है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों का घरेलू LPG पर बकाया घाटा 31 अगस्त 2026 तक ₹62,000 करोड़ को पार कर चुका है। मोबाइल एप से e-KYC करने के लिए नीचे ग्राफिक देखें… फेस ऑथेंटिकेशन फेल हो जाए, तो घबराएं नहीं फेस ऑथेंटिकेशन फेल होने पर घबराने की जरूरत नहीं है। एप को दोबारा खोलकर फिर से फेस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया करें। ध्यान रखें कि चेहरे पर पर्याप्त रोशनी हो और मोबाइल को स्थिर रखें। फेस स्कैन के बाद एप में ‘e-KYC सक्सेस’ का स्टेटस जरूर देखें। सिर्फ फेस स्कैन हो जाने से यह न मानें कि e-KYC पूरी हो गई है। अगर स्टेटस सक्सेस नहीं दिख रहा है, तो गैस एजेंसी से अपने कंज्यूमर रिकॉर्ड में e-KYC का स्टेटस कन्फर्म कराएं। ऑफलाइन e-KYC कराने के 2 ऑप्शन अगर किसी ग्राहक को मोबाइल एप के जरिए प्रक्रिया पूरी करने में समस्या आ रही हो, तो उनके पास अन्य ऑप्शन भी हैं- ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… गूगल के AI मॉडल जेमिनाई ने 3 वेबसाइट्स हैक कीं:पब्लिक डेटा, पासवर्ड एक्सेस किया: मेटा, एंथ्रोपिक के AI भी हैकिंग कर चुके गूगल के AI मॉडल जेमिनाई ने साइबर सिक्योरिटी टेस्टिंग के दौरान 3 कंपनियों के कंप्यूटिंग सिस्टम और वेबसाइट्स को बिना किसी इंसानी मदद के हैक कर लिया। यह ऐसा पहला मामला है, जहां गूगल का कोई AI मॉडल खुद से किसी असली सिस्टम में घुस गया। घटना मई महीने की है। साइबर सिक्योरिटी टेस्टिंग कंपनी ने 18 सितंबर को इसके बारे में जानकारी दी। कंपनी इररेगुलर साइबर सिक्योरिटी की टेस्टिंग कर रही थी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

भारत के खिलाफ 400 का आंकड़ा पार, घर में घुसकर मारने वाली तीसरी टीम बनी वेस्टइंडीज, मुंबई, राजकोट के बाद गुवाहाटी

record score against india: मंबई राजकोट के बाद अब गुवाहाटी वो मैदान बन गया जहां रिकॉर्ड तोड़ रन बने. चौके-छक्कों की बरसात के बीच कैरेबियाई बल्लेबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि भारत के खिलाफ बड़े स्कोर की पुरानी यादें ताजा हो गईं. 400 रन का यह स्कोर भारत के खिलाफ वनडे में किसी टीम के सबसे बड़े स्कोर की लिस्ट में एक और बड़ा आंकड़ा जोड़ गया. Wed, 30 Sep 2026 18:09:05 +0530

  Videos
See all

Garjana: सियासत ने भगवान को भी बांट दिया? | #gyaneshkumar #hindinews #shorts #garjana #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T12:44:44+00:00

Live Debate में Rajkumar Bhati ऐसा क्या बोल, जो हंसने लगे BJP प्रवक्ता ! फिर जो हुआ ! Rashtravad #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T12:47:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers