Responsive Scrollable Menu

“CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” नारे लगाते हुए बैरिकेड्स पर चढ़े कांग्रेसी, ग्वालियर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग (CEC Gyanesh Kumar resignation Demand) को लेकर कांग्रेस हमलावर है और लगातार धरना,  प्रदर्शन , नारेबाजी कर रही है, इसी क्रम में आज उसने ग्वालियर में प्रदर्शन किया, ग्वालियर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर  नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर वोट चोरी का आरोप लगा रही कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियाँ भाजपा पर भी निशाना साध रही हैं, विपक्ष का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर चुनाव आयोग एसआईआर के नाम पर वोट चोरी कर रहा है और भाजपा को इसका लाभ दिला रहा है।

अख़बार की खबर के बाद कांग्रेस के CEC पर हमले तेज 

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी के खिलाफ अभियान चला रखा है उनके निशाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, पीएम मोदी और अमित शाह हैं, पिछले दिनों राहुल गांधी के आरोपों को तब और बल मिला जब एक अख़बार ने चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त और दो अन्य चुनाव आयुक्त के बीच असहमति की बात उजागर की, खबर में ज्ञानेश कुमार पर मनमाने फैसले लेने के आरोप लगाये गए।

कांग्रेस बोली ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर ही रुकेगा आंदोलन 

इस खबर के बाद से कांग्रेस का हमला पहले से और तेज हो गया और देश भर में प्रदर्शन शुरू हो गए, ग्वालियर में आज कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे, कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ गए और उसे तोड़ने का प्रयास करने लगे लेकिन सफल नहीं हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ज्ञानेश कुमार देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं, वे मतदाताओं के साथ धोखा कर रहे हैं उन्हें अपने पद पर बने रहने का  कोई अधिकार नहीं है उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए , कांग्रेस नेताओं ने कहा ये आंदोलन तब तक नहीं रुकेगा जब तक ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटा नहीं दिया जाता या फिर वे इस्तीफा नहीं दे देते।

 

Continue reading on the app

आप भी फेंक देते है प्याज के छिलके, तो ना करें ये भूल, फ्री में पौधों के लिये तैयार होगा खाद

Onion Peels Fertilizer: रसोई में रोज इस्तेमाल होने वाली प्याज सब्जी का स्वाद तो बढ़ाती ही है, लेकिन प्याज इस्तेमाल करने के बाद इसके छिलके ज्यादातर लोग कचरे में फेंक देते हैं. अगर आपके घर में गार्डन या किचन गार्डन है तो अगली बार प्याज के छिलकों को फेंकने से पहले उन्हें संभालकर रख लें. इनसे घर पर ही पौधों के लिए लिक्विड फर्टिलाइजर तैयार किया जा सकता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए किसी महंगी चीज की जरूरत नहीं है. सिर्फ सूखे प्याज के छिलके और पानी से यह घोल तैयार किया जा सकता है. गार्डनिंग एक्सपर्ट चंद्रशेखर मिश्रा के मुताबिक, इसे सही तरीके और सीमित मात्रा में पौधों में इस्तेमाल किया जाए तो यह घरेलू गार्डन की देखभाल में उपयोगी हो सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

ये क्रिकेट नहीं मजाक है... 405 रन चेज होते ही भड़के भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर, पिच पर उठाए सवाल

IND vs WI Guwahati ODI: एक मैच में 811 रन बनना वैसे भी कोई मजाक नहीं है. मैच में कुल पांच बल्लेबाजों ने शतक लगाया, शुभमन गिल ने ये भी एक रिकॉर्ड है. बरसापारा स्टेडियम की पिच कितनी फ्लैट थी, इसकी गवाही रिकॉर्ड्स ही दे रहे हैं. इस पिच ने बल्लेबाजों को तो सबकुछ दिया, लेकिन गेंदबाजों की शामत ला दी. Thu, 1 Oct 2026 00:10:40 +0530

  Videos
See all

Family Performs Effigy’s Last Rites Over Daughter’s Choice! बेटी के फैसले से नाराज परिवार | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T22:40:22+00:00

Nepal Hit Again! House Collapses : नेपाल में फिर आफत! भरभराकर गिरा घर | #LatestNews #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T22:30:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers