Responsive Scrollable Menu

Iran America War Update : ईरान-अमेरिका युद्ध में बड़ा अपडेट! ट्रंप ने दिया बड़ा बयान! | Top News |

Iran America War Update : ईरान-अमेरिका युद्ध में बड़ा अपडेट! ट्रंप ने दिया बड़ा बयान! | Top News | #IranAmericaWar #IranWar #IranUSWar #IranWarUpdate #AmericaIranWar #IranNews #USIranConflict #BreakingNews #TopNews #WorldNews #MiddleEastNews #iranupdate ईरान-अमेरिका युद्ध को लेकर इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच युद्ध को खत्म करने और सीजफायर को लेकर कूटनीतिक प्रयास जारी हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्ष के जल्द खत्म होने की बात कही है। news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, Meerut Blue Drum Murder Case, INDIA Bloc Meeting, DU Women Safety Protest, Amit Shah Nasha Mukt Punjab Yatra, Union Cabinet Meeting Today, Land For Jobs Case, Saurabh Bharadwaj Jarnail Singh FIR, BLA Women Brigade Video, Balochistan Unrest, Bagaha Flood, Bettiah Flood, Gopalganj Flood, Ayodhya Saryu Flood, Sambhal Ganga Flood, Farrukhabad Flood, Yamunotri Landslide, Operation KORAG, Hashim Moosa Encounter

Continue reading on the app

समस्तीपुर-छेड़खानी के चौथे आरोपी के घर चला बुलडोजर:नोटिस के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया, 72 घंटे बाद एक्शन; 3 आरोपियों के घर हो चुकी कार्रवाई

समस्तीपुर में नाबालिग से बदसलूकी के मामले में प्रशासन ने मुख्य आरोपी विकास कुमार शर्मा के घर पर बुधवार को बुलडोजर चलाया। सरकारी जमीन पर बने मकान को लेकर प्रशासन ने विकास के परिजनों को दो बार नोटिस जारी किया था। पहली बार 26 सितंबर को 24 घंटे का नोटिस दिया गया था। इसके बाद 27 सितंबर को 72 घंटे का दूसरा नोटिस जारी किया गया। इसमें विकास के परिवार को अतिक्रमण हटाने के लिए 72 घंटे का समय दिया गया था। सदर SDPO राकेश कुमार ने बताया कि निर्धारित समय-सीमा पूरी होने के बाद भी विकास के परिजनों ने अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने अपने स्तर से कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। जमीन की मापी के दौरान पक्के मकान का कुछ हिस्सा अवैध पाया गया प्रशासन के अनुसार, जमीन की मापी के दौरान विकास कुमार शर्मा के पक्के मकान का कुछ हिस्सा सरकारी जमीन पर बना पाया गया था। मकान पक्का और बड़ा होने के कारण उसे तत्काल नहीं हटाया गया। नियमानुसार पहले नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का मौका दिया गया। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर दूसरी नोटिस जारी की गई। तीन आरोपियों के घर पहले ही चल चुका है बुलडोजर सदर SDPO राकेश कुमार ने बताया कि विकास कुमार शर्मा, राहुल पासवान, अवधेश पासवान और रामबाबू सहनी के मकान सरकारी जमीन पर बने होने की सूचना मिली थी। इसके बाद अंचल कार्यालय की टीम ने जमीन की मापी कराई। मापी के दौरान सरकारी जमीन पर निर्माण की पुष्टि होने के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। राहुल पासवान, अवधेश पासवान और रामबाबू सहनी के मकान का जो हिस्सा सरकारी जमीन पर बना था, उसे प्रशासन ने हटा दिया। इनमें अधिकांश निर्माण झोपड़ी और कच्चे ढांचे के थे, इसलिए उन्हें तत्काल हटाया गया। रामबाबू सहनी के घर के पास सरकारी जमीन पर बनी चाय की दुकान को भी हटाया गया। वहीं, विकास कुमार शर्मा का मकान पक्का और बड़ा होने के कारण उसे हटाने से पहले नियमानुसार नोटिस जारी किया गया। नोटिस के जरिए अतिक्रमण हटाने के लिए निर्धारित समय दिया गया था। अवधेश की PDS दुकान का लाइसेंस रद्द मामले में गिरफ्तार अवधेश पासवान की जनवितरण प्रणाली (PDS) दुकान का लाइसेंस भी सदर SDPO ने तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया था। अवधेश पर नाबालिग से बदसलूकी के मामले में गिरफ्तार होकर जेल भेजे जाने के बाद कार्रवाई की गई थी। विकास और राहुल के माफी मांगते वीडियो सामने आए मामले में जेल भेजे गए मुख्य आरोपी विकास कुमार शर्मा और राहुल पासवान के माफी मांगते वीडियो भी सामने आए थे। पहले वीडियो में विकास कुमार शर्मा एक कमरे में खड़ा दिखाई दे रहा था। वो अपना परिचय देते हुए कहता है कि उस पर लड़की से बदसलूकी का आरोप लगा है। इसके बाद हाथ जोड़कर समाज और प्रशासन से माफी मांगता है और भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की बात कहता है। वीडियो में उसके दाहिने हाथ पर पट्टी बंधी दिखाई दे रही है। दूसरे वीडियो में राहुल पासवान बारिश के दौरान एक पेड़ के पास जमीन पर बैठा दिखाई दे रहा है। वो भी अपना परिचय देता है और हाथ जोड़कर माफी मांगता है। वीडियो में वह कान पकड़कर दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कहता है। विकास पर पहले से शराब कारोबार के मामले दर्ज पुलिस के अनुसार, विकास कुमार शर्मा पर शराब कारोबार से जुड़े कई मामले पहले से दर्ज हैं। वो पहले शराब मामले में जेल भी भेजा जा चुका है। इसके अलावा, उसके घर से शराब बरामद होने के एक मामले में उसकी मां को भी जेल जाना पड़ा था। विकास के भाई सुभाष कुमार शर्मा के संबंध में भी पुलिस रिकॉर्ड में आपराधिक मामला दर्ज होने की बात सामने आई है। वो तेलंगाना में हत्या के एक मामले में जेल में है। इस मामले में निचली अदालत से उसे फांसी की सजा सुनाए जाने और उच्च न्यायालय में अपील लंबित होने की जानकारी दी गई है। 23 सितंबर को सामने आया था नाबालिग से बदसलूकी का वीडियो कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी के बाईपास बांध पर नाबालिग से बदसलूकी का वीडियो 23 सितंबर को सामने आया था। समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने जांच के बाद बताया था कि वीडियो 15 सितंबर का था। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रही नाबालिग अपने दोस्त के साथ तस्वीर क्लिक करा रही थी। इसी दौरान चारों आरोपियों ने उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी थी। वीडियो सामने आने के बाद कर्पूरीग्राम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विकास कुमार शर्मा, राहुल पासवान, अवधेश पासवान और रामबाबू सहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अब तक पीड़िता की पहचान नहीं घटना को एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अब तक पीड़िता की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता सामने नहीं आना चाहती है। उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। आखिर में नाबालिग से छेड़छाड़ की तस्वीरें देखिए… सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2024 में क्या आदेश दिया था... सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2024 में बुलडोजर एक्शन पर फैसला सुनाया था। कोर्ट ने कहा था कि अफसर जज नहीं बन सकते। वे तय न करें कि दोषी कौन है। बेंच ने ये भी कहा था कि 15 दिन के नोटिस के बगैर निर्माण गिराया तो अफसर के खर्च पर दोबारा बनाना पड़ेगा। अदालत ने 15 गाइडलाइंस भी दीं थीं। अब जानिए बुलडोजर एक्शन को लेकर SC की क्या है गाइडलाइन

Continue reading on the app

  Sports

रोहित शर्मा का धमाका, रिकॉर्ड शतक के साथ वनडे में 12000 रन पूरे, बने सिर्फ तीसरे भारतीय

Rohit Sharma: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी वनडे मैच में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया. रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 72 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की. रोहित वनडे में ये 35वां शतक है. Wed, 30 Sep 2026 20:44:25 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | SIR पर तीनों चुनाव आयुक्तों की बड़ी बैठक #ytshorts #shorts #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T15:42:42+00:00

अब किन्नर भी नहीं बचेंगे,मजहब की करतूतों से..एक रास्ता बचा है केवल,इनका इलाज हो जूतों से #jago #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T15:40:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers