Responsive Scrollable Menu

7वें वेतन आयोग में DA होगा 63 फीसदी? 1 करोड़ सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की बढ़ेगी सैलरी

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है। महंगाई भत्ते में 3 फीसदी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

Ramayana में क्यों निभाया शूर्पणखा का रोल? Rakul Preet ने सोशल मीडिया पर फैन को दिया जवाब

कुछ दिन पहले फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर और माता सीता के रूप में साई पल्लवी के लुक की काफी चर्चा हुई। वहीं, शूर्पणखा के किरदार में रकुल प्रीत सिंह की पहली झलक ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। उनके लुक और अभिनय की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

फैन के खुले पत्र का दिया जवाब
हाल ही में एक प्रशंसक ने रकुल प्रीत सिंह के नाम एक खुला पत्र लिखा। इसमें उन्हें दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही यह सवाल भी पूछा गया कि उन्होंने शूर्पणखा जैसे अक्सर गलत समझे जाने वाले किरदार को निभाने का फैसला क्यों किया। इसे भी पढ़ें: पुराने वीडियो पर Kangana Ranaut की सफाई, बोलीं- समय के साथ हर व्यक्ति को सोच बदलने का अधिकार है

रकुल ने बताया क्यों चुना शूर्पणखा का किरदार
यह पत्र रकुल प्रीत सिंह की नजर में आया, जिसके बाद उन्होंने इसे अपने एक्स खाते पर साझा करते हुए जवाब दिया। उन्होंने लिखा, "इस प्यारे से पत्र के लिए धन्यवाद। मैंने शूर्पणखा का किरदार इसलिए चुना क्योंकि उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू हैं। इतिहास अक्सर उसे सिर्फ एक घटना के लिए याद रखता है, लेकिन उसकी कहानी इससे कहीं ज्यादा बड़ी है।"

रकुल ने आगे कहा कि एक अभिनेत्री के तौर पर उन्हें ऐसे किरदार निभाना पसंद हैं, जो लोगों की सोच को चुनौती दें। उन्होंने उम्मीद जताई कि जब दर्शक फिल्म देखेंगे तो शूर्पणखा के किरदार को खुले मन से समझने की कोशिश करेंगे।

इसे भी पढ़ें: तीन बड़ी विदेशी फिल्मों से भिड़ेगी शाहरुख खान की KING, रिलीज टालने की खबरों पर लगा विराम

दिवाली पर रिलीज होगी रामायण पार्ट वन
फिल्म रामायण पार्ट वन इस साल 8 नवंबर, दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का दूसरा भाग वर्ष 2027 में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म में नजर आएंगे कई बड़े सितारे
इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रकुल प्रीत सिंह के अलावा सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं, रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाते नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, फिल्म का निर्माण करीब 4,000 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। वहीं, इसका संगीत एआर रहमान और हंस जिमर ने तैयार किया है।

Continue reading on the app

  Sports

गीली पिच, घंटों की मेहनत... सावधान श्रीलंका, तुम्हारे स्पिनरों की बैंड बजाने आ रहे हैं केएल राहुल

भारतीय क्रिकेट टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच गई है. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ वीडियो और तस्वीर शेयर किया है. इस वीडियो में वह श्रीलंकाई स्पिनरों से निपटने के लिए गीली मिट्टी की पिच पर प्रैक्टिस करते हुए दिख रहे हैं. Wed, 5 Aug 2026 06:08:06 +0530

  Videos
See all

Viral Video: घर के हर कोने में छिपे थे नाग! | Viral Video | Top News | Breaking News | 31 Snakes #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T02:15:30+00:00

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी केस में बड़ा मोड़! | Top News | Sonam Raghuvanshi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T02:15:35+00:00

UP Politics: Madarse पर CM Yogi का हंटर, कामिल और फाजिल की डिग्री बंद | Keshav Prasad Maurya #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T02:12:02+00:00

UP Assembly Viral Video: योगी की फोटो के साथ SP ने क्या किया की भड़क गए स्पीकर! #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T02:12:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers