Responsive Scrollable Menu

'ड्रेसिंग रूम में इसे लेकर जो...', टीम इंडिया के साथ खत्म हुआ सफर, पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Team India: भारतीय टीम के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप का कार्यकाल खत्म हो गया है. उनके फील्डिंग कोच रहते टीम इंडिया ने 3 आईसीसी खिताब जीते, जबकि 2 बार एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया. टी दिलीप ने भारतीय टीम के 2 हेड कोच के साथ काम किया. उन्होंने राहुल द्रविड़ के हेड कोच रहते अपने कार्यकाल की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने गौतम गंभीर के साथ भी काम किया और चैंपियंस ट्रॉफी तथा टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती. हालांकि, टीम इंडिया के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट नहीं बढ़ाया गया. अब टी दिलीप ने अपना कार्यकाल खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है.

टी दिलीप ने कार्यकाल खत्म होने के बाद ड्रेसिंग रूम को किया याद

टी दिलीप ने अपने इंस्ट्राग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "5 साल. एक ऐसे सफर के लिए सही शब्द ढूंढना मुश्किल है जो मेरे लिए इतना मायने रखता है. जब मैंने पहली बार इस टीम के साथ शुरुआत की थी, तो मेरा एक ही साधारण इरादा था कि मैं हर एक दिन अपना सब कुछ झोंक दूं. फील्डिंग हमेशा से मेरे पसंदीदा खेल में अपना योगदान देने का मेरा तरीका रही है और मैं इस टीम के सफर का हिस्सा बनने का मौका मिलने के लिए बेहद आभारी हूं. फील्डिंग मेडल मेरे दिल में हमेशा एक बहुत खास जगह रखेगा. ड्रेसिंग रूम में इसे लेकर जो उत्साह दिखता था, खिलाड़ियों के चेहरों पर जो मुस्कान यह लाता था और जिस तरह खिलाड़ी इसे अनमोल मानते थे, वे यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी."

भारतीय पूर्व फील्डिंग कोच ने अपने अविस्मरणीय कार्यकाल को किया याद

टी दिलीप ने आगे लिखा, "मैं हमेशा इस शानदार सफर का हिस्सा रहने की यादों को संजोकर रखूंगा, जिसमें 2024 और 2026 की 2 आईसीसी टी20 विश्व कप जीत, 2025 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीत, 2023 और 2025 की 2 एशिया कप जीत के साथ-साथ 2023 में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे क्रिकेट विश्व कप में उपविजेता रहना शामिल है. वैश्विक मंच पर टीम इंडिया के साथ की गई ये कई यात्राएं मेरे लिए हमेशा अविस्मरणीय रहेंगी. मुझ पर भरोसा जताने और मुझे भारतीय क्रिकेट की सेवा करने का यह अद्भुत अवसर देने के लिए बीसीसीआई का तहे दिल से शुक्रिया."

टी दिलीप ने भारतीय हेड कोच और कप्तानों को भी कहा शुक्रिया

पूर्व भारतीय फील्डिंग कोच टी दिलीप ने अपने साथ काम किए हेड कोच और कप्तानों को भी शुक्रिया कहा है. उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर को उनके विश्वास के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. आप दोनों के साथ काम करना बेहद सुखद रहा. रोहित शर्मा,सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को भी धन्यवाद, आप सभी की कप्तानी के दौर में आपके साथ काम करना और अपना योगदान देना मेरे लिए एक बड़ा सम्मान रहा और हर एक खिलाड़ी, कोच और सपोर्ट स्टाफ के सदस्य को... दिल से शुक्रिया. हमने मिलकर जो यादें बनाई हैं, वे जीवन भर मेरे साथ रहेंगी. जैसे ही यह चैप्टर समाप्त हो रहा है, मैं हमेशा इस बात के लिए आभारी रहूंगा कि 4 अविस्मरणीय सालों तक मुझे भारत का बैज पहनने का गौरव प्राप्त हुआ. हमेशा आभारी. सफर जारी है. 

बता दें कि टी दिलीप के फील्डिंग कोच रहते टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा. भारतीय टीम ने 3 आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की. इसके अलावा टीम इंडिया 2 बार एशिया कप चैंपियन बनी. हालांकि, पिछले कुछ वक्त से टीम इंडिया की फील्डिंग काफी खराब रही, जिसके कारण टी दिलीप का कॉन्ट्रैक्ट नहीं बढ़ाया गया.

यह भी पढ़ें:  Explainer: श्रीलंका में कैसे टीम इंडिया के 'एक्स-फैक्टर' साबित हो सकते हैं आकिब नबी? जानें वो कारण जो उन्हें बनाएंगे घातक

Continue reading on the app

Bankipur By Election Result Live: Prashant Kishor की बड़ी जीत | BJP | Jan Suraj | Vote Counting

Bankipur By Election Result Live: Prashant Kishor की बड़ी जीत | BJP | Jan Suraj | Vote Counting #BankipurResult #BankipurBypoll #PrashantKishor #BiharNews #Bankipur #JanSuraaj #BiharPolitics #ElectionResult #BypollResult #BreakingNews #News18UP #latestnewsupdates Bankipur By Election Result LIVE: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के सभी 31 राउंड पूरे हो गए हैं. अंतिम परिणाम में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने 63,203 वोट हासिल किए. उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार नीरज सिन्हा को 18,953 मतों से पीछे छोड़ दिया. नीरज सिन्हा को 44,250 वोट मिले. वहीं राजद की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 14,085 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहीं. सभी राउंड की मतगणना पूरी होने के साथ ही प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की. इस जीत को बिहार की राजनीति में जन सुराज के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है. news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, kanwar yatra 2026, uttar pradesh weather, uttarakhand weather, assam flood latest update, sawan somwar 2026, bankipur bypoll, bankipur bypoll result, bankipur byelection result, datia bypoll result, us iran war news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

  Sports

The Hundred 2026: 2 साल में पहली ग्रुप स्टेज हार… साउदर्न ब्रेव का दबदबा खत्म, वेल्श फायर ने मारी बाजी

The Hundred 2026: द हंड्रेड 2026 में साउदर्न ब्रेव और वेल्श फायर की टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिला. इस मुकाबले में टेबल-टॉपर साउदर्न ब्रेव को आखिरी गेंद पर हार का सामना करना पड़ा. Mon, 03 Aug 2026 23:36:03 +0530

  Videos
See all

Ukraine accused of “terror attack” on Russian beach resort as 7 killed and 40 injured | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T22:25:59+00:00

Parliamentary Standing Committee की मांग.. PM Modi का वीडियो हटाने पर माफ़ी मांगे Mark Zuckerberg ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T22:09:19+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | JPSC-JSSC Protest | सड़क पर उतरे छात्रों की मांगें क्या हैं ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T22:00:22+00:00

Bankipur Bypoll Result | Prashant Kishor ने नीरज सिन्हा को हराया, बिहार के तमाम नेताओं ने क्या कहा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T22:22:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers