Responsive Scrollable Menu

कैच हो तो ऐसा! नमन धीर ने गुवाहाटी में लूटी महफिल, हवा में डाइव लगाकर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, आप भी देखिए वायरल वीडियो

IND vs WI 2nd ODI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम पर तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया. इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम पहले बैटिंग करते हुए अब तक 10 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 96 रन बना चुकी है. भारत को एकमात्र सफलता प्रसिद्ध कृष्णा ने दिलाई लेकिन ये विकेट उनसे ज्यादा नमन धीर का है. 

नमन धीर ने हैरतअंगेज कैच लेकर लूटी महफिल

भारत के युवा खिलाड़ी नमन धीर ने गुवाहाटी में महफिल लूट ली. उन्होंने अपने दूसरे अंतरराष्ट्रीय मैच में ही एक शानदार कैच लेकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. उन्होंने एक हैरतअंगेज कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया. दरअसल, वेस्टइंडीज की पारी का 5वां ओवर भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा डाल रहे थे. 

इस ओवर की अंतिम गेंद उन्होंंने कीसी कार्टी को डालीं. दाएं हाथ के वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज ने ऑफ साइड पर शॉट खेला और बॉल नमन धीर की ओर गई. उन्होंने हवा में आगे की ओर डाइव लगाकर कैच पकड़ लिया. लेकिन ये कैच क्लीन है या नहीं इसका फैसला करने के लिए फील्ड अंपायर ने थर्ड अंपायर का सहारा लिया. 

इसके बाद ये फैसला थर्ड अंपायर के पास गया और बड़ी स्कीन पर दूध का दूध पानी का पानी हो गया. नमन धीर ने एकदम क्लीन कैच पकड़ा और इसके चलते भारत को पहली सफलता मिल गई. कीसी कार्टी 10 बॉल में 2 चौकों की मदद से सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उनके आउट होने का पूरा क्रेडिट नमन धीर को जाता है. नमन धीर ने 27 सितंबर को केरल के तिरुवनंतपुरुम में भारत के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था.

वेस्टइंडीज के इन बल्लेबाजों ने मचाया धमाल 

आपको बता दें कि, इस मैच में टीम इंडिया ने नीतीश कुमार रेड्डी को बाहर कर जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को प्लेइंग-11 में शामिल किया है. लेकिन अब तक 10 ओवर का खेल हो चुका है और उन्हें कोई भी विकेट हासिल नहीं हुई है. वेस्टइंडीज की ओर से जॉन कैंपबेल इस समय 47 बॉल में 9 चौके और 4 छक्कों के साथ 80 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं उनका साथ टीम के कप्तान शाई होप 15 रन बनाकर दे रहे हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

वेस्टइंडीज -  जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेट कीपर), आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज.

ये भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी का हुआ इंटरनेशनल डेब्यू, प्लेइंग-11 से नीतश रेड्डी बाहर, टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी फील्डिंग

Continue reading on the app

Koffee With karan 9 के बाद नहीं आएगा अगला सीजन, करण जौहर ने किया इमोशनल अनाउंसमेंट, बताई वजह

Koffee With Karan Show Comes to end: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूर और डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) का चैट शो कॉफी विद करण सीजन 9 (Koffee With Karan Seaosn 9) अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. अब यह शो नौवें सीजन के बाद खत्म होने जा रहा है.  करण जौहर ने 'कॉफ़ी विद करण 9' की शुरू होने की तारीख का ऐलान किया. इसके साथ ही उन्होंने इमोशनल होकर बताया कि यह आखिरी सीजन होगा, इसके बाद कॉफी विद करण शो नहीं आएगा. उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई. इस खबर के सामने आने के बाद इस शो को पसंद करने वाली ऑडियंस को भावुक हो गई है. फैंस का कहना है कि इसका द एंड इतनी जल्दी नहीं होना चाहिए था. 

करण जौहर ने कॉफी विद करण सीजन 9 के प्रोमो में अपने 22 साल के सफ़र को याद करते हुए बताया कि 2004 में उनके पिता, प्रोड्यूसर यश जौहर को इस शो की कामयाबी पर शक था. जब करण ने अपने पिता को यह आइडिया बताया था, तो उन्होंने कहा था, 'तुम्हें अपने दोस्तों से बात करते हुए देखने के लिए कौन पैसे देगा?'

कॉफी विद करण शो की कामयाबी पर पिता को था शक

करण जौहर ने बताया कि जब उन्होंने इस शो को शुरू करने के बारे में अपने पिता को बताया तो उन्होंने कहा था कि इस शो तुम अपने दोस्तों को बुलाओगे और उनसे बात करोगो. इसके पैसे तुम्हे कौन देगा. यानी उन्हें इस शो की कामयाबी पर शक था. उनका मानना था कि यह काम नहीं करेगा. करण प्रोमो में सबसे पहले कहते हैं, 'यह किसी प्रोफेशनल अनाउंसमेंट से ज़्यादा एक इमोशनल मैसेज है. जून 2004 की बात है, जब मैंने अपने पापा से कहा कि मैं सच में एक टॉक शो होस्ट करना चाहता हूं. मैं दो सेलेब्रिटीज़ या स्टार्स को बुलाकर उनसे बस इनफॉर्मल बातचीत करना चाहता था. उन्होंने मेरी तरफ़ देखा और कहा, ‘करण, तुम अपने दोस्तों को बुलाओगे और उनसे बात करोगे, जो तुम वैसे भी करते ही हो. इसके लिए तुम्हें पैसे कौन देगा?. उसी महीने, 26 जून को उनका निधन हो गया और शो की शूटिंग का पहला दिन 16 अगस्त 2004 था. आज मैं यहां हूं 8 सीज़न, 22 साल और 161 एपिसोड के बाद बहुत कुछ हुआ है.'

करण जौहर पर नेपोटिज्म का ठप्पा लगा

करण ने आगे कहा कि उन्होंने इस शो पर अपने दोस्तों और लवर्स को बुलाया. जो बाद में एक्स-लवर बन गए, उसमें से कुछ की शादी हुई. इसकी वजह से कई बड़े स्टार्स के करियर पर असर पड़ा. जिसके चलते उन पर नेपोटिज्म का ठप्पा लगा. उन्होंने कहा, 'मैंने लवर्स, दोस्तों, फैमिली वालों और ऐसे लवर्स को भी बुलाया जो बाद में एक्स-लवर बन गए. उनमें से कुछ की तो शादी भी हो गई. मैंने शो में नेशनल स्टार्स के करियर पर असर डाला. आज भी मुझ पर नेपोटिज्म का ठप्पा लगा हुआ है. 'अटकलें' लगाना एक तरह से नेशनल चर्चा का विषय बन गया. बहुत कुछ हुआ. मैं जहाँ भी जाता हूं, अच्छी या बदकिस्मती से लोग मुझसे हमेशा यही पूछते हैं कि 'कॉफ़ी विद करण' का अगला सीज़न कब आएगा. मुझे हैरानी होती है कि वे मुझसे यह क्यों नहीं पूछते कि मेरी अगली फिल्म कब आएगी, लेकिन जो भी हो, मैं जानता हूं कि इस शो ने मुझे बहुत कुछ दिया है.'

सीजन 9 के बाद नहीं आएगा कॉफी विद करण शो

इसके आग उन्होंने इमोशनल होकर अनाउंसमेंट की. कॉफी विद करण 9 उनका आखिरी सीजन होगा. उन्होंने कहा कि वह अपनी लाइफ के ऐसे पड़ाव पर पहुंच गए हैं जहां हर चीज का कभी न कभी अंत जरूर होता है. उन्होंने कहा, 'मैं अपनी लाइफ के ऐसे पड़ाव पर पहुंच गया हूं, जहां मुझे एहसास हुआ कि हर अच्छी चीज का कभी न कभी अंत होता ही है. भारी मन से मुझे यह कहना पड़ रहा है कि यह 'कॉफ़ी विद करण' का मेरा आखिरी सीज़न होगा. ट्रोलिंग, कमेंट्स और पोस्ट्स तो होंगे ही, और मैं उनका सामना करने के लिए तैयार हूं, लेकिन इन सबके बीच और इनके परे मैं जानता हूं कि इस 'कप ऑफ़ कॉफ़ी' के लिए लोगों का प्यार अब भी भरपूर है. तो 'कॉफ़ी विद करण' के मेरे आखिरी सीज़न में मेरे साथ जुड़िए और मेरे साथ कॉफ़ी का एक आखिरी कप पीजिए, चीयर्स!'

14 अक्टूबर को आएगा कॉफी विद करण का आखिरी सीजन

'कॉफ़ी विद करण 9' का आखिरी सीजन 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा. करण ने शो में आने वाले सेलेब्स के नामों का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, काजोल, करीना कपूर और जया बच्चन और आमिर खान, सैफ अली खान और फरहान अख्तर जैसे सितारे शामिल हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बिना शादी मां बनना चाहती है ये कुंवारी एक्ट्रेस? दुबई के इस करोड़पति बिजनेसमैन को कर रही डेट

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, चोट के चलते बाहर हुआ ये खिलाड़ी! न्यूजीलैंड दौरे पर भी सस्पेंस

IND vs WI 3rd ODI: टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 3 अक्टूबर को चंडीगढ़ में खेलना है. लेकिन टीम का एक अहम खिलाड़ी चोट के चलते बाहर हो गया है. Thu, 01 Oct 2026 11:22:50 +0530

  Videos
See all

Tel Aviv Flight Conspiracy: भारतीय पायलट का दुनिया में 'डंका' | Captain Smit Machchhar | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T05:38:54+00:00

Dubai Tel Aviv Plane Hijack LIVE: इजरायल पर 9/11 जैसा अटैक? | Iran Israel War | Netanyahu | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T06:13:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers