Koffee With karan 9 के बाद नहीं आएगा अगला सीजन, करण जौहर ने किया इमोशनल अनाउंसमेंट, बताई वजह
Koffee With Karan Show Comes to end: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूर और डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) का चैट शो कॉफी विद करण सीजन 9 (Koffee With Karan Seaosn 9) अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. अब यह शो नौवें सीजन के बाद खत्म होने जा रहा है. करण जौहर ने 'कॉफ़ी विद करण 9' की शुरू होने की तारीख का ऐलान किया. इसके साथ ही उन्होंने इमोशनल होकर बताया कि यह आखिरी सीजन होगा, इसके बाद कॉफी विद करण शो नहीं आएगा. उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई. इस खबर के सामने आने के बाद इस शो को पसंद करने वाली ऑडियंस को भावुक हो गई है. फैंस का कहना है कि इसका द एंड इतनी जल्दी नहीं होना चाहिए था.
करण जौहर ने कॉफी विद करण सीजन 9 के प्रोमो में अपने 22 साल के सफ़र को याद करते हुए बताया कि 2004 में उनके पिता, प्रोड्यूसर यश जौहर को इस शो की कामयाबी पर शक था. जब करण ने अपने पिता को यह आइडिया बताया था, तो उन्होंने कहा था, 'तुम्हें अपने दोस्तों से बात करते हुए देखने के लिए कौन पैसे देगा?'
कॉफी विद करण शो की कामयाबी पर पिता को था शक
करण जौहर ने बताया कि जब उन्होंने इस शो को शुरू करने के बारे में अपने पिता को बताया तो उन्होंने कहा था कि इस शो तुम अपने दोस्तों को बुलाओगे और उनसे बात करोगो. इसके पैसे तुम्हे कौन देगा. यानी उन्हें इस शो की कामयाबी पर शक था. उनका मानना था कि यह काम नहीं करेगा. करण प्रोमो में सबसे पहले कहते हैं, 'यह किसी प्रोफेशनल अनाउंसमेंट से ज़्यादा एक इमोशनल मैसेज है. जून 2004 की बात है, जब मैंने अपने पापा से कहा कि मैं सच में एक टॉक शो होस्ट करना चाहता हूं. मैं दो सेलेब्रिटीज़ या स्टार्स को बुलाकर उनसे बस इनफॉर्मल बातचीत करना चाहता था. उन्होंने मेरी तरफ़ देखा और कहा, ‘करण, तुम अपने दोस्तों को बुलाओगे और उनसे बात करोगे, जो तुम वैसे भी करते ही हो. इसके लिए तुम्हें पैसे कौन देगा?. उसी महीने, 26 जून को उनका निधन हो गया और शो की शूटिंग का पहला दिन 16 अगस्त 2004 था. आज मैं यहां हूं 8 सीज़न, 22 साल और 161 एपिसोड के बाद बहुत कुछ हुआ है.'
करण जौहर पर नेपोटिज्म का ठप्पा लगा
करण ने आगे कहा कि उन्होंने इस शो पर अपने दोस्तों और लवर्स को बुलाया. जो बाद में एक्स-लवर बन गए, उसमें से कुछ की शादी हुई. इसकी वजह से कई बड़े स्टार्स के करियर पर असर पड़ा. जिसके चलते उन पर नेपोटिज्म का ठप्पा लगा. उन्होंने कहा, 'मैंने लवर्स, दोस्तों, फैमिली वालों और ऐसे लवर्स को भी बुलाया जो बाद में एक्स-लवर बन गए. उनमें से कुछ की तो शादी भी हो गई. मैंने शो में नेशनल स्टार्स के करियर पर असर डाला. आज भी मुझ पर नेपोटिज्म का ठप्पा लगा हुआ है. 'अटकलें' लगाना एक तरह से नेशनल चर्चा का विषय बन गया. बहुत कुछ हुआ. मैं जहाँ भी जाता हूं, अच्छी या बदकिस्मती से लोग मुझसे हमेशा यही पूछते हैं कि 'कॉफ़ी विद करण' का अगला सीज़न कब आएगा. मुझे हैरानी होती है कि वे मुझसे यह क्यों नहीं पूछते कि मेरी अगली फिल्म कब आएगी, लेकिन जो भी हो, मैं जानता हूं कि इस शो ने मुझे बहुत कुछ दिया है.'
सीजन 9 के बाद नहीं आएगा कॉफी विद करण शो
इसके आग उन्होंने इमोशनल होकर अनाउंसमेंट की. कॉफी विद करण 9 उनका आखिरी सीजन होगा. उन्होंने कहा कि वह अपनी लाइफ के ऐसे पड़ाव पर पहुंच गए हैं जहां हर चीज का कभी न कभी अंत जरूर होता है. उन्होंने कहा, 'मैं अपनी लाइफ के ऐसे पड़ाव पर पहुंच गया हूं, जहां मुझे एहसास हुआ कि हर अच्छी चीज का कभी न कभी अंत होता ही है. भारी मन से मुझे यह कहना पड़ रहा है कि यह 'कॉफ़ी विद करण' का मेरा आखिरी सीज़न होगा. ट्रोलिंग, कमेंट्स और पोस्ट्स तो होंगे ही, और मैं उनका सामना करने के लिए तैयार हूं, लेकिन इन सबके बीच और इनके परे मैं जानता हूं कि इस 'कप ऑफ़ कॉफ़ी' के लिए लोगों का प्यार अब भी भरपूर है. तो 'कॉफ़ी विद करण' के मेरे आखिरी सीज़न में मेरे साथ जुड़िए और मेरे साथ कॉफ़ी का एक आखिरी कप पीजिए, चीयर्स!'
14 अक्टूबर को आएगा कॉफी विद करण का आखिरी सीजन
'कॉफ़ी विद करण 9' का आखिरी सीजन 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा. करण ने शो में आने वाले सेलेब्स के नामों का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, काजोल, करीना कपूर और जया बच्चन और आमिर खान, सैफ अली खान और फरहान अख्तर जैसे सितारे शामिल हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: बिना शादी मां बनना चाहती है ये कुंवारी एक्ट्रेस? दुबई के इस करोड़पति बिजनेसमैन को कर रही डेट
Pension Calculator: NPS में हर महीने ₹30 हजार की पेंशन के लिए कितना निवेश करना होगा? समझिए पूरा कैलकुलेशन
Pension Calculator: NPS में हर महीने ₹30,000 पेंशन चाहिए तो कितना निवेश करना होगा? उम्र के हिसाब से कैलकुलेशन समझिए। ₹1.50 करोड़ का कॉर्पस कैसे बनेगा, एन्युटी में कितना जाएगा और एकमुश्त कितनी रकम मिलेगी, जानिए पूरा हिसाब।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol










