Responsive Scrollable Menu

Schezwan Chutney Recipe: घर पर बनाएं तीखी-चटपटी सेजवान चटनी, मोमोज से नूडल्स तक बढ़ जाएगा स्वाद

Schezwan Chutney Recipe: मोमोज या नूडल्स के साथ मिलने वाली तीखी-चटपटी सेजवान चटनी कई लोगों को पसंद आती है। इसका स्वाद इतना बढ़िया होता है कि साधारण स्नैक्स भी ज्यादा मजेदार लगने लगते हैं। अच्छी बात यह है कि इसे घर पर बनाना भी काफी आसान है।

इसके लिए आपको बाजार से बहुत सारी चीजें लाने की जरूरत नहीं है। सूखी लाल मिर्च, लहसुन, अदरक और कुछ सॉस की मदद से आप घर पर स्वादिष्ट सेजवान चटनी तैयार कर सकते हैं। जानें सेजवान चटनी बनाने की आसान रेसिपी।

सेजवान चटनी के लिए सामग्री

  • सूखी लाल मिर्च – 15-20
  • लहसुन – 15-20 कलियां
  • अदरक – 1 इंच टुकड़ा
  • प्याज – 1 छोटा
  • सोया सॉस – 2 बड़े चम्मच
  • रेड चिली सॉस – 2 बड़े चम्मच
  • सिरका – 2 बड़े चम्मच
  • चीनी – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 4 बड़े चम्मच

घर पर ऐसे बनाएं सेजवान चटनी
1. लाल मिर्च भिगोएं
सबसे पहले सूखी लाल मिर्च को गर्म पानी में करीब 15-20 मिनट के लिए भिगो दें। इससे मिर्च नरम हो जाएगी और इसका पेस्ट आसानी से तैयार हो जाएगा।

2. मिर्च का पेस्ट तैयार करें
मिर्च का पानी निकाल दें। अब मिर्च को लहसुन और अदरक के साथ मिक्सी में पीस लें। आप अपनी पसंद के हिसाब से इसे थोड़ा दरदरा या स्मूद रख सकते हैं।

3. प्याज भूनें
कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमें बारीक कटा प्याज डालें। प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

4. मिर्च का पेस्ट डालें
अब कड़ाही में तैयार किया हुआ लाल मिर्च का पेस्ट डालें। इसे मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक चलाते हुए भूनें।

5. सॉस और सिरका मिलाएं
अब इसमें सोया सॉस, रेड चिली सॉस और सिरका डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

6. स्वाद बैलेंस करें
स्वाद के अनुसार नमक और एक छोटा चम्मच चीनी डालें। चीनी चटनी के तीखेपन को थोड़ा बैलेंस करने में मदद करेगी।

7. चटनी को पकाएं
चटनी को मध्यम आंच पर करीब 5-7 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में इसे चलाते रहें। जब चटनी गाढ़ी हो जाए और तेल ऊपर दिखाई देने लगे, तो गैस बंद कर दें।

8. ठंडी करके स्टोर करें
चटनी को पूरी तरह ठंडा होने दें। इसके बाद इसे साफ और सूखे एयरटाइट कांच के जार में भरकर रखें।

सेजवान चटनी बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • लाल मिर्च को गर्म पानी में भिगोने से वह जल्दी नरम हो जाती है।
  • मिर्च का पेस्ट तेज आंच पर ज्यादा देर तक न पकाएं, वरना स्वाद कड़वा हो सकता है।
  • चटनी को स्टोर करने के लिए साफ और पूरी तरह सूखा एयरटाइट जार इस्तेमाल करें।
  • जार से चटनी निकालते समय हमेशा साफ और सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें।

अगर आपको चाइनीज स्टाइल के तीखे और चटपटे स्वाद पसंद हैं, तो घर पर बनी यह सेजवान चटनी आपके काम आ सकती है। इसे एक बार तैयार करके आप मोमोज से लेकर नूडल्स और फ्राइड राइस तक कई डिशेज के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बच्चों को पसंद है टोमैटो सॉस? घर पर बनाएं मीठी-खट्टी सॉस, स्नैक्स का बढ़ जाएगा स्वाद

Continue reading on the app

‘एहसास’का ‘तेरा नखरा है झकास’ जल्द होगा रिलीज़, राकेश कुमार और माही वाघ की जोड़ी लगाएगी रोमांस में देसी तड़का!

आने वाली फिल्म ‘एहसास’ अब अपने म्यूज़िकल अंदाज़ से दर्शकों का मूड बनाने के लिए तैयार है। फिल्म का बहुप्रतीक्षित ऑफिशियल गाना ‘तेरा नखरा है झकास’ जल्द ही रिलीज़ होने वाला है और इसके टाइटल से ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि मामला थोड़ा रोमांटिक, थोड़ा शरारती और पूरा मसालेदार होने वाला है। साई अनिरुद्ध एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस और प्रस्तुत यह गाना कैची बीट्स, देसी रंग, रोमांस और भरपूर एटीट्यूड का ऐसा कॉम्बिनेशन लेकर आ रहा है, जो म्यूज़िक लवर्स को झूमने पर मजबूर कर सकता है।

गाने का एक बड़ा आकर्षण है राकेश कुमार और माही वाघ की फ्रेश जोड़ी। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर उत्सुकता बनी हुई है और ‘तेरा नखरा है झकास’ में उनका अंदाज़ इसे और बढ़ाने वाला है। गाने में प्यार के साथ नोकझोंक, फ्लर्टिंग और जमकर डांस का तड़का देखने को मिलेगा। यानी यहां इश्क़ भी होगा और नखरे भी—और दोनों में कौन बाज़ी मारता है, यह देखना दिलचस्प होगा। राकेश और माही की जोड़ी गाने को एक चुलबुली और एनर्जेटिक फील देती नज़र आएगी।

‘तेरा नखरा है झकास’ को खास तौर पर ऐसा ट्रैक बनाया गया है, जो एक मूड सेटर होगा! गाने के बोल गणराज साल्वे ने लिखे हैं, जबकि इसकी सिनेमैटोग्राफी मिलिंडा ने संभाली है। वहीं कोरियोग्राफी की कमान सुनील वाघमारे यानी ‘एस मास्टरजी’ के हाथों में है। ऐसे में डांस फ्लोर पर एनर्जी की कमी तो बिल्कुल नहीं होने वाली। रंगीन विजुअल्स, जोशीले डांस स्टेप्स और चटपटे बोलों का मेल इस गाने को पार्टी, रील्स और मस्ती भरे पलों के लिए एकदम फिट बना सकता है।

इसे भी पढ़ें: Asian Games 2026 में भारत की ध्वजवाहक बनने पर भावुक हुईं Manu Bhaker, कहा- यह दिल छूने वाला एहसास है

यह गाना सिर्फ एक अलग म्यूज़िकल ट्रैक नहीं, बल्कि ‘एहसास’ की दुनिया की झलक भी पेश करेगा। राकेश कुमार और माही वाघ की जोड़ी के जरिए फिल्म के रोमांटिक और युवा अंदाज़ को सामने लाने की कोशिश की गई है। गाने के पीछे की टीम में नितिन सतार्कर भी शामिल हैं, जिन्होंने प्रोडक्शन और कास्टिंग की जिम्मेदारी संभाली है। कुल मिलाकर मेकर्स ने गाने में ऐसी फील डालने की कोशिश की है, जहां रोमांस के साथ मस्ती भी हो और देसी अंदाज़ के साथ थोड़ा शरारती एटीट्यूड भी।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ‘तेरा नखरा है झकास’ सुनने के बाद दर्शकों की प्लेलिस्ट में यह कितना लंबा टिकता है! फिलहाल मेकर्स ने गाने की रिलीज़ को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है और इसका ऑफिशियल वीडियो जल्द ही फिल्म के आधिकारिक YouTube चैनल और प्रमुख म्यूज़िक प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ किया जाएगा। राकेश कुमार और माही वाघ की फ्रेश केमिस्ट्री, मज़ेदार बोल और एस मास्टरजी की एनर्जेटिक कोरियोग्राफी के साथ ‘एहसास’ का यह गाना रिलीज़ से पहले ही एक बात साफ कर रहा है- नखरे अगर ऐसे हों, तो झकास होना तो बनता है!

Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi

Continue reading on the app

  Sports

ODI में 12000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बने Rohit Sharma, Guwahati में बना रिकॉर्ड

गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में रोहित शर्मा ने अपने लंबे करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है। उन्होंने 12,000 रन पूरे कर वनडे क्रिकेट के खास क्लब में जगह बनाई है। वहीं, वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 405 रन बनाकर भारत के सामने 406 रन का बड़ा लक्ष्य रखा है।

रोहित ने यह आंकड़ा भारत की पारी के 16वें ओवर में रॉस्टन चेज की गेंद पर 1 रन लेकर हासिल किया है। इसके साथ ही वह पुरुष वनडे क्रिकेट में 12,000 रन बनाने वाले दुनिया के 7वें बल्लेबाज बन गए हैं। भारत की ओर से उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ही इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

इस खास सूची में रोहित के अलावा सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग, कुमार संगकारा, सनथ जयसूर्या और महेला जयवर्धने शामिल हैं। रोहित ने 12,000 रन तक पहुंचने के लिए 282 पारियां खेली हैं। इस मामले में वह विराट कोहली के बाद दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज हैं। कोहली ने 242 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी, जबकि सचिन तेंदुलकर को 300 पारियां लगी थीं।

गेंदों के हिसाब से भी रोहित दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज हैं। उन्होंने 12,000 रन पूरे करने के लिए 12,973 गेंदों का सामना किया है। विराट कोहली ने 12,853 गेंदों में यह आंकड़ा छुआ था। रोहित ने 2007 में अपना एकदिवसीय करियर शुरू किया था और अब तक 290 मुकाबलों में 35 शतक तथा 62 अर्धशतक लगाए हैं।

बता दें कि रोहित के नाम वनडे क्रिकेट में कई बड़ी उपलब्धियां हैं। 2014 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में खेली गई उनकी नाबाद 264 रन की पारी आज भी पुरुष वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है। वह इस प्रारूप में 3 दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज भी हैं।

इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भी बल्लेबाजी में नया रिकॉर्ड बनाया है। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद टीम ने 50 ओवर में 405 रन बनाए हैं। जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू ने शतक लगाकर टीम को पहली बार एकदिवसीय पारी में 3 शतक लगाने की उपलब्धि दिलाई है।

कैंपबेल ने बेहद तेज शुरुआत की और 65 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है। उन्होंने 68 गेंदों में 101 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। इसके बाद कप्तान शाई होप ने पारी को संभाला और 94 गेंदों में 104 रन बनाए हैं। उन्हें 27 रन के निजी स्कोर पर विराट कोहली ने शॉर्ट मिडविकेट पर कैच छोड़कर जीवनदान दिया था।

होप ने इस मौके का फायदा उठाते हुए 8 चौके और 3 छक्के लगाए हैं। वहीं आमिर जांगू ने 69 गेंदों में अपना दूसरा वनडे शतक पूरा किया है। उन्होंने 83 गेंदों पर 114 रन की पारी खेली है, जिसमें 13 चौके और 3 छक्के शामिल हैं।

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज का 405 रन का स्कोर पुरुष वनडे क्रिकेट में उसका अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया है। इससे पहले उसका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ 389 रन था। ऐसे में भारत के सामने 406 रन का लक्ष्य है और रोहित शर्मा की 12,000 रन वाली उपलब्धि के साथ मुकाबले में भारत की शुरुआत भी खास रही है।

Wed, 30 Sep 2026 22:17:00 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Sanatan Statement : CM योगी का बड़ा बयान- 'सनातन की एकता में ही हमारी मजबूती' | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T16:45:20+00:00

News Ki Pathshala | PAK की नींद उड़ाने वाली बड़ी खबर! #ytshorts #shorts #trandingshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T16:44:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers