Responsive Scrollable Menu

खंडवा में 12 KM तक तस्करों का पीछा, चलती पिकअप से कूदकर जंगल में भागे, सागौन के 18 लट्ठे जब्त

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले स्थित पुनासा वन परिक्षेत्र के फिफरी जंगल में सागौन की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। 29 सितंबर की रात मुखबिर की सूचना पर जब वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तो लकड़ी तस्कर पिकअप गाड़ी लेकर भागने लगे। वनकर्मियों ने मोटरसाइकिल और शासकीय वाहनों से तस्करों का करीब 12 किलोमीटर तक पीछा किया। आखिरकार खुद को घिरता देख आरोपी चलती गाड़ी से कूदकर घने जंगल में फरार हो गए।

खेत में पलटी पिकअप

चलती गाड़ी से तस्करों के कूदते ही पिकअप अनियंत्रित होकर मोहना और टेमचा के बीच सड़क किनारे खेत में पलट गई। वन अमले ने मौके पर पहुंचकर जब गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें से सागौन के 18 कीमती लट्ठे बरामद हुए। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जब्त लकड़ी की मात्रा 2.424 घनमीटर है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत एक लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। वन अमले ने पूरी लकड़ी और गाड़ी को जब्त कर लिया है।

पिकअप पर लगा था बाइक का नंबर

इस कार्रवाई के दौरान वन विभाग की जांच में एक और चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। तस्करों की पिकअप पर जो नंबर प्लेट लगी थी, उसकी पड़ताल करने पर पता चला कि वह चार पहिया वाहन का नहीं बल्कि एक बाइक का नंबर है। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर लंबे समय से अवैध कटाई और तस्करी का खेल खेला जा रहा था। फिलहाल विभाग गाड़ी के असली मालिक और वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर का पता लगाने में जुटा है।

वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज

रेंजर रवि सेठ की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इस पूरी मुहिम में वन अमले के रिछफल राजेश सोनारे, सियाराम सिंह, पवन पलासिया और संदीप तिरोले शामिल रहे। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम आसपास की बीट और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर फरार तस्करों की शिनाख्त और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

 

Continue reading on the app

इस देसी बाइक का पूरी देश हुआ दीवाना, 31 दिनों में 55,123 लोगों ने खरीद डाला; बिक्री में बनी नंबर-1

भारतीय मार्केट में 150cc से 200cc सेगमेंट की बाइक्स का क्रेज सिर चढ़कर बोलता है। अगर अगस्त, 2026 में हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो एक बार फिर टीवीएस अपाचे ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

Continue reading on the app

  Sports

ये क्रिकेट नहीं मजाक है... 405 रन चेज होते ही भड़के भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर, पिच पर उठाए सवाल

IND vs WI Guwahati ODI: एक मैच में 811 रन बनना वैसे भी कोई मजाक नहीं है. मैच में कुल पांच बल्लेबाजों ने शतक लगाया, शुभमन गिल ने ये भी एक रिकॉर्ड है. बरसापारा स्टेडियम की पिच कितनी फ्लैट थी, इसकी गवाही रिकॉर्ड्स ही दे रहे हैं. इस पिच ने बल्लेबाजों को तो सबकुछ दिया, लेकिन गेंदबाजों की शामत ला दी. Thu, 1 Oct 2026 00:10:40 +0530

  Videos
See all

Breaking News Live | Gyanesh Kumar Resign Update | ज्ञानेश कुमार को लेकर चौंकाने वाला खुलासा ! | ECI #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T19:09:36+00:00

Viral Video | बाढ़ के पानी में मां की ममता! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T19:00:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers