Responsive Scrollable Menu

Explainer: कौन है पूजा और क्यों उलझती जाती है उसकी जिंदगी? जानें फिल्म 'Pooja Meri Jaan' की कहानी

Pooja Meri Jaan Story: मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) की फिल्म ‘पूजा मेरी जान’ इन दिनों अपनी कहानी को लेकर चर्चा में है. फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद इसकी कहानी को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है. बता दें, ये फिल्म सिर्फ प्यार की कहानी नहीं, बल्कि एकतरफा प्यार, अनएक्सेप्टेंस, जुनून, आरोप और कानून के बीच फंसी एक लड़की की कहानी है. तो चलिए जानते हैं कौन है पूजा और क्या है इस फिल्म की कहानी.

कौन है पूजा?

फिल्म ‘पूजा मेरी जान’ की कहानी का सबसे अहम किरदार पूजा का है, जिसे मृणाल ठाकुर ने प्ले किया है. शुरुआत में पूजा की जिंदगी बिल्कुल नॉर्मल नजर आती है. वो अपने आसपास के लोगों के साथ अपनी जिंदगी जी रही होती है. लेकिन फिर उसकी लाइफ  में अनिकेत नाम का एक शख्स आता है, जो उससे प्यार करता है. लेकिन दोनों के रिश्ते को लेकर सोच अलग होती है. एक तरफ अनिकेत पूजा को लेकर काफी सीरियस है और उसके साथ अपनी पूरी जिंदगी देखने लगता है.  दूसरी तरफ पूजा उसे उस नजर से नहीं देखती. यही अंतर कहानी को उस मोड़ पर ले जाता है, जहां पूजा की पूरी जिंदगी बदल जाती है.

कानूनी पचड़ें में फंसी पूजा

फिल्म में विक्रम सिंह चौहान (Vikarm Singh Chouahan) अनिकेत श्रीवास्तव का रोल प्ले कर रहे हैं. अनिकेत पूजा से प्यार करता है और उसे लगता है कि दोनों का रिश्ता आगे चलकर शादी और जिंदगी भर के साथ में बदल जाएगा. फिल्म में ट्रेलर में भी देखने को मिला है कि उसकी तरफ से पूजा के लिए फिलिंग्स है. लेकिन पूजा उसके प्यार को एक्सेप्ट नहीं करती है और प्रपोजल को ठुकरा देती है. यहीं से कहानी में बड़ा मोड़ आता है. अनिकेत रिजेक्शन एक्सेप्ट नहीं कर पाता है और उसके बाद एक ऐसी घटना होती है, जिसकी वजह से पूजा कानूनी और सामाजिक विवाद में फंस जाती है.

ये भी पढ़ें- Drishyam The Conclusion Cast Fees: कौन है सबसे महंगा स्टार? अजय देवगन से तब्बू तक जानें सभी कलाकारों की फीस

अनिकेत की मौत के बाद ट्विस्ट

फिल्म के ट्रेलर के मुताबिक, अनिकेत की मौत के बाद पूरा मामला अचानक पूजा के खिलाफ घूमने लगता है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि पूजा को अनिकेत की मौत से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया जाता है. सके बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. अब उसे सिर्फ अपने दुख और सदमे से नहीं, बल्कि लोगों के सवालों और आरोपों से भी जूझना पड़ता है. वहीं, ट्रेलर में ये भी दिखाया गया है कि पूजा इन आरोपों से इंकार करती हैं. अब क्या पूजासच में अनिकेत की मौत की जिम्मेदार है या फिर उसे फंसाया गया है, फिल्म इसकी सस्पेंस पर बेस्ड है.

हुमा कुरैशी बनी हैं वकील सना

फिल्म में हुमा कुरैशी सना नाम की वकील के रोल में देखा जाएगा, जो इस केस में पूजा की मदद करती है. सना पूजा को कानूनी  तरीके से  बचाने के अलावा कई ऐसे दांव भी खेलती है कि वो इस केस को पूरा करें. वो ये समझने की कोशिश भी करती है कि आखिर उस दिन क्या हुआ था और अनिकेत की मौत के पीछे पूरी सच्चाई क्या है. फिल्म में हुमा का एक अलग ही अंदाज देखने को मिलने वाला है जो,  अलग-अलग बातों और बयानों के बीच छिपी सच्चाई को समझेगी.

फिल्म में पूजा पर लगे आरोप

ट्रेलर में ये भी देखने को मिला है कि मर्डर केस में फंसने के बाद पूरा को समाज अलग तरीके से देखने लग जाता है. ट्रेलर में ये भी दिखाया गया है कि पूजा पर पुरुषों को अपने जाल में फंसाने और उनका फायदा उठाने जैसे आरोप लगते हैं. वहीं सना पूजा का पक्ष रखते हुए बताती है कि पूजा अनिकेत को एक दोस्त की तरह देखती थी और उसके मन में उसके लिए वैसी रोमांटिक फिलिंग्स नहीं थीं. इस फिल्म की खास बात ये है कि ये  शुरुआत से ही पूरा सच नहीं बताएगी और ये ही दर्शकों को फिल्म के अंत तक बांधे रखेगी.

फिल्म की स्टारकास्ट

‘पूजा मेरी जान’ की स्टारकास्ट की बात करे तो मृणाल ठाकुर, हुमा कुरैशी के अलावा फिल्म में विक्रम सिंह चौहान, विजय राज (Vijay Raj), चैतन्य व्यास (Chaitanya Vyas) और राजेश जायस (Rajesh Jais) जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं. फिल्म का निर्देशन नवजोत गुलाटी (Navjot Gulati) ने किया है और इसे दिनेश विजान (Dinesh Vijan) और अमर कौशिक (Amar Kaushik) ने प्रोड्यूस किया है और इसे मैडॉक फिल्म्स के बनैर तले बनाया गया है.

सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी फिल्म

बता दें, ‘पूजा मेरी जान’ फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने वाली है, बल्कि लोग इसे घर में बैठकर एंजॉय कर सकते हैं. ये फिल्म इस विकेंड पर यानि 2 अक्टूबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर स्ट्रीम होगी. 

FAQ

1. ‘पूजा मेरी जान’ की कहानी क्या है?
फिल्म में पूजा और अनिकेत के रिश्ते और उसकी मौत के बाद शुरू हुए केस की कहानी है.

2. फिल्म में पूजा का रोल कौन निभा रहा है?
मृणाल ठाकुर फिल्म में पूजा के रोल में नजर आएंगी.

3. हुमा कुरैशी का क्या रोल है?
हुमा कुरैशी फिल्म में वकील सना बनी हैं.

4. अनिकेत की मौत के बाद क्या होता है?
पूजा पर अनिकेत की मौत से जुड़े आरोप लगते हैं और वो कानूनी पचड़े में फंस जाती है.

5. ‘पूजा मेरी जान’ कब रिलीज होगी?
फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को ZEE5 पर रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: गुल्लू की कैप्टेंसी को कंटेस्टेंट्स ने बताया 'वाहियात', फिर ऐसे पलटा पासा दोबारा बन गए दावेदार

Continue reading on the app

कन्याकुमारी में लेटेक्स के उत्पादन में कमी से बढ़ी रबर की कीमतें, क्या है कम पैदावार की वजह

तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में रबर की बढ़ती कीमतों ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है. हालांकि, सितंबर की गर्मी के कारण लेटेक्स का उत्पादन कम हुआ है और बाजार में आई तेजी का पूरा फायदा किसानों को नहीं मिल पाया है. 

केरल में सप्लाई की कमी के बीच कीमतों में बढ़ोतरी

कन्याकुमारी और पड़ोसी राज्य केरल में सप्लाई की कमी के बीच कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. व्यापारी बाजार में मजबूती बनाए रखने के लिए लगातार बनी हुई इंडस्ट्रियल डिमांड को भी एक वजह मान रहे हैं. किसानों ने बताया कि गर्मी की वजह से पिछले दो हफ्तों में कन्याकुमारी में लेटेक्स का उत्पादन 30 प्रतिशत तक गिर गया है. अच्छी कीमतों के बावजूद, इस गिरावट का असर बिक्री के लिए उपलब्ध मात्रा पर पड़ा है.

जिले के पहाड़ी इलाकों में कभी-कभी हुई हल्की बारिश से कुछ राहत मिली है, जिससे लेटेक्स के उत्पादन में थोड़ी रिकवरी हुई है. हालांकि, यह सुधार उत्पादन में कमी के दौर के बाद आया है. मंगलवार को कोट्टायम बाजार में आरएसएस-4 रबर की डीलर कीमत 271 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जबकि आरएसएस-5 की कीमत 266 रुपये प्रति किलोग्राम रही. आईएसएस-ग्रेड रबर की कीमत 256 रुपये प्रति किलोग्राम बताई गई.

आरएसएस-4 की दर 279 रुपये प्रति किलोग्राम

रबर बोर्ड की ओर से जारी कीमतें डीलर कोटेशन से अधिक थीं. बोर्ड के अनुसार आरएसएस-4 की दर 279 रुपये प्रति किलोग्राम और आरएसएस-5 की दर 274 रुपये प्रति किलोग्राम थी. 80 प्रतिशत प्रोसेस्ड लेटेक्स की कीमत 191 रुपये प्रति किलोग्राम बताई गई.

कन्याकुमारी के रबर किसानों ने कीमतों में इस बढ़ोतरी का स्वागत किया है. फिर भी, उनकी कमाई मिलने वाली कीमत और लेटेक्स के उत्पादन की मात्रा, दोनों पर निर्भर करती है, इसलिए उत्पादन में हालिया गिरावट चिंता का विषय है. कुलशेखरम के एक रबर व्यापारी ने कहा कि बाजार पर सिंथेटिक रबर से जुड़ी घटनाओं और घरेलू स्तर पर प्राकृतिक रबर के उत्पादन और खपत के बीच के अंतर का असर पड़ा है.

सिंथेटिक रबर की कीमतों में पहले ही बढ़ीं

उन्होंने सिंथेटिक रबर की कीमतों में पहले हुई बढ़ोतरी की वजह अमेरिका और ईरान के बीच टकराव के दौरान भारत को होने वाली कच्चे तेल की सप्लाई में रुकावट को बताया. उन्होंने कहा कि चूंकि सिंथेटिक रबर पेट्रोलियम से बनता है, इसलिए लागत बढ़ने से प्राकृतिक रबर की कीमतें भी बढ़ी हैं. व्यापारी ने आगे कहा कि हालांकि बाद में कच्चे तेल का आयात स्थिर हो गया, लेकिन रबर की कीमतें बढ़ती रहीं.

उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में बढ़ोतरी से रबर की मांग बढ़ी है, जबकि घरेलू उत्पादन जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी नहीं है. इस असंतुलन की वजह से कीमतें ऊंची बनी हुई हैं. उन्होंने कहा कि अगर उत्पादन और मांग के बीच का अंतर कम होता है, तो कीमतें नरम हो सकती हैं. फिलहाल, किसानों को बेहतर कीमतों का फायदा मिल रहा है और वे यह देख रहे हैं कि क्या असामान्य रूप से गर्म मौसम के बाद बारिश से लेटेक्स के उत्पादन में लगातार सुधार होता है या नहीं.

स्रोत- आईएएनएस

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL Preview: बारिश थमी तो भारत-श्रीलंका के बीच होगा सेमीफाइनल, टीम इंडिया का पलड़ा भारी

IND vs SL Preview: जापान के निस्शिन में आखिरकार बारिश ने राहत के संकेत दिए हैं। लगातार बारिश के कारण पुरुष क्रिकेट के 6 मुकाबले रद्द होने के बाद अब भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबले पर सबकी नजरें हैं। गुरुवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है और तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को एक्शन देखने की उम्मीद है।

भारत इस मुकाबले में मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगा। टीम इंडिया मौजूदा एशियन गेम्स की डिफेंडिंग चैंपियन है और इस बार भी उसने अपने कई बड़े खिलाड़ियों को जापान भेजा है। जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं। खास बात यह है कि भारत में इसी समय वनडे सीरीज चल रही है और अगले साल वनडे वर्ल्ड कप भी होना है। इसके बावजूद भारत ने एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल को गंभीरता से लिया है।

वहीं, श्रीलंका की टीम के सामने चुनौती काफी बड़ी है। टीम में कई युवा और कम अनुभवी खिलाड़ी हैं। कप्तान सहान अराचिगे ने अब तक सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल खेला है। नियोशन डिकवेला और अशेन बंडारा जैसे अनुभवी नाम भी लंबे समय से टी20 इंटरनेशनल से दूर रहे हैं। श्रीलंका की मौजूदा टीम ने जापान पहुंचने के बाद अब तक कोई मैच नहीं खेला है।

भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर पर भी नजरें रहेंगी। उन्होंने जापान के खिलाफ पिछले टी20 में वापसी करते हुए दो ओवर में दो विकेट लिए थे। चोट के कारण वह करीब दो महीने मैदान से बाहर रहे थे। भारत चाहेगा कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा मैच अभ्यास मिले, क्योंकि इसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है।

श्रीलंका के नियोशन डिकवेला भी इस मुकाबले में खुद को साबित करना चाहेंगे। उन्होंने आखिरी टी20 इंटरनेशनल 2021 में खेला था। हाल में भारत के खिलाफ टेस्ट में उन्होंने तेज 80 रन की पारी खेली थी।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर/अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह

भारत के लिए एक और राहत की बात है। अगर बारिश फिर खलल डालती है और मैच रद्द होता है, तो बेहतर रैंकिंग के कारण भारत सीधे फाइनल में पहुंच जाएगा। यानी श्रीलंका को हर हाल में मैदान पर भारत को रोकने के लिए पूरा दम लगाना होगा।

Wed, 30 Sep 2026 16:33:26 +0530

  Videos
See all

Shivraj Singh Chouhan Attacks INDIA Alliance: 'परिवारवाद' को लेकर कांग्रेस पर क्या बोले शिवराज सिंह? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T11:14:00+00:00

Premanand Maharaj Ji के आश्रम में बदल गए नियम? गृहस्थ और विरक्त शिष्यों के लिए अलग नियम? | Vrindavan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T11:15:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers