Responsive Scrollable Menu

Jharkhand News: रांची का मास्टर प्लान बदलेगा नक्शा, 274 गांव जुड़ेंगे; 1534 वर्ग किमी तक बढ़ेगा दायरा

Jharkhand News: राजधानी रांची में तेजी से बढ़ते शहरीकरण और शहर के अनियोजित विस्तार को देखते हुए राज्य सरकार रांची मास्टर प्लान 2037 को अपडेट करने जा रही है. नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर झारखंड अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड यानी जुडको ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है. नए प्लान में शहर के आसपास के कई गांवों को शामिल किया जाएगा, ताकि रांची का विकास व्यवस्थित तरीके से किया जा सके. मौजूदा मास्टर प्लान की सीमा से 10 से 12 किलोमीटर के दायरे में आने वाले 120 नए गांवों को इसमें शामिल करने का प्रस्ताव है. इसके अलावा रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण यानी आरआरडीए के अधीन आने वाले 154 गांव भी नए मास्टर प्लान का हिस्सा बनेंगे. इन गांवों के लिए अभी तक कोई मास्टर प्लान नहीं था.

652 से बढ़कर 1534 वर्ग किलोमीटर होगा क्षेत्र

मौजूदा रांची मास्टर प्लान 2037 में रांची नगर निगम के 175 वर्ग किलोमीटर और आरआरडीए के 477 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को शामिल किया गया था. यानी कुल नियोजन क्षेत्र करीब 652 वर्ग किलोमीटर था। नए मास्टर प्लान के बाद यह क्षेत्र बढ़कर करीब 1534 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा. सरकार का उद्देश्य शहर और आसपास के इलाकों का एक साथ और योजनाबद्ध विकास करना है. इसमें सड़क, आवास, परिवहन, व्यावसायिक क्षेत्र और दूसरी शहरी सुविधाओं की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखा जाएगा.

GIS और ड्रोन से तैयार होगा नया मास्टर प्लान

रांची समेत राज्य के कुल 26 शहरी स्थानीय निकायों के मास्टर प्लान को भी अपडेट करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. इसके लिए जल्द ही एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी. नया मास्टर प्लान GIS यानी भौगोलिक सूचना प्रणाली पर आधारित होगा. इसे तैयार करने में ड्रोन और UAV सर्वे तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा. मौजूदा मास्टर प्लान CAD आधारित है. अब डिजिटल मैपिंग के जरिए जमीन और शहर की स्थिति का ज्यादा विस्तृत रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा.

ट्रैफिक व्यवस्था में भी होगा बदलाव

रांची में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए शहरी कॉरिडोर और प्रमुख सड़कों की मैपिंग की जाएगी. इसके लिए नई दिल्ली की अर्बन मास ट्रांजिट कंपनी लिमिटेड को सलाहकार बनाया गया है. योजना में नामकुम BRT-लाइट, हरमू-कांके मुख्य मार्ग और स्वर्णरेखा नदी तट जैसे प्रस्तावित मार्ग शामिल हैं. शहर में परिवहन व्यवस्था, रिंग रोड और हरित गलियारों की GIS मैपिंग भी होगी. साथ ही ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट, जोनिंग और FAR/FSI को लेकर भी योजना तैयार की जाएगी.

भवन निर्माण नियमों में भी बदलाव

शहर में जमीन के बेहतर इस्तेमाल के लिए भवन निर्माण से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है. झारखंड भवन उपविधि 2016 में 11वां संशोधन किया गया है. इसके तहत आवासीय भवनों का अधिकतम FAR 2.5 से बढ़ाकर 4.5 और व्यावसायिक भवनों का FAR 3 से बढ़ाकर 5 किया गया है. यह सड़क की चौड़ाई के आधार पर लागू होगा. वहीं व्यावसायिक और औद्योगिक भवनों में ग्राउंड कवरेज की सीमा 50 से बढ़ाकर 65 प्रतिशत कर दी गई है. इन बदलावों का उद्देश्य उपलब्ध जमीन का बेहतर इस्तेमाल करना और रांची के भविष्य के विकास के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध कराना है.

यह भी पढ़ें- केंद्र की ‘प्रगति’ पहल में रांची को मिली जगह, देश के 50 शहरों में शामिल हुआ झारखंड की राजधानी

Continue reading on the app

चुनाव आयोग और SIR विवाद पर INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक में शामिल हुए ये दल, AAP-DMK ने बनाई दूरी

INDIA Bloc Meeting: चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर चल रहे विवाद के बीच विपक्षी INDIA गठबंधन की अहम बैठक बुधवार को दिल्ली में शुरू हो गई। बैठक में चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों, SIR प्रक्रिया और आगे की संयुक्त रणनीति पर चर्चा हो रही है। विपक्षी दल मुख्य चुनाव …

The post चुनाव आयोग और SIR विवाद पर INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक में शामिल हुए ये दल, AAP-DMK ने बनाई दूरी appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

भारत के खिलाफ 400 का आंकड़ा पार, घर में घुसकर मारने वाली तीसरी टीम बनी वेस्टइंडीज, मुंबई, राजकोट के बाद गुवाहाटी

record score against india: मंबई राजकोट के बाद अब गुवाहाटी वो मैदान बन गया जहां रिकॉर्ड तोड़ रन बने. चौके-छक्कों की बरसात के बीच कैरेबियाई बल्लेबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि भारत के खिलाफ बड़े स्कोर की पुरानी यादें ताजा हो गईं. 400 रन का यह स्कोर भारत के खिलाफ वनडे में किसी टीम के सबसे बड़े स्कोर की लिस्ट में एक और बड़ा आंकड़ा जोड़ गया. Wed, 30 Sep 2026 18:09:05 +0530

  Videos
See all

Garjana: सियासत ने भगवान को भी बांट दिया? | #gyaneshkumar #hindinews #shorts #garjana #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T12:44:44+00:00

Live Debate में Rajkumar Bhati ऐसा क्या बोल, जो हंसने लगे BJP प्रवक्ता ! फिर जो हुआ ! Rashtravad #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T12:47:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers