बिना शादी मां बनना चाहती है ये कुंवारी एक्ट्रेस? दुबई के इस करोड़पति बिजनेसमैन को कर रही डेट
Krystle Dsouza Eggs Freeze: टीवी इंडस्ट्री में मोना सिंह से लेकर एकता कपूर तक कई जानी मानी एक्ट्रेस और सेलिब्रिटी ने अपने एग्स फ्रीज करा रखे हैं. यह एक ऐसी तकनीक है, जिसकी मदद से कभी-भी मां बना जा सकता है. अब पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस और रियलिटी शो स्टार क्रिस्टल डिसूजा (Krystle dsouza ) ने अपने एग्स फ्रीज कराने की इच्छा जताई है. खास बात यह है कि उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है और उन्होंने मां बनने की इच्छा जताई है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं कहा कि वह बिना शादी के मां बनना चाहती हैं. उनका कहना है कि वह नेचुरली मां बनना चाहती हैं लेकिन अगर ऐसा नहीं हो पाता है तो एग्स फ्रीजिंग का ऑप्शन रहता है. आइए जानते हैं कि उन्होंने एग्स फ्रिजिंग को लेकर क्या कहा है.
बिना शादी मां बनना चाहती है ये कुंवारी एक्ट्रेस?
36 साल की क्रिस्टल डिसूजा ने अभी तक शादी नहीं की है. हाल ही में उन्होंने मां बनने के लिए एग्स फ्रीज कराने की इच्छा जाहिर की है. आपको बता दें कि इस तकनीक जरिए फ्यूचर में मां बना जा सकता है कि जब महिलाओं की बॉडी में नेचुरली मां बनने की ताकत नहीं होती है. उन्होंने कहा कि वह एग्स कराने के बारे में सोच रही हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि एग्स फ्रीज कराना एक अच्छा ऑप्शन है. उनका कहना है कि अगर आपको खुद के बच्चे चाहिए या देरी से चाहिए तो इसके लिए एग्स फ्रीजिंग जरूरी है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं साफ कहा कि वह एग्स फ्रीजिंग के बाद बिना शादी मां बनना चाहती हैं.
एग्स फ्रीज कराना चाहती हैं क्रिस्टल डिसूजा
बच्चों को लेकर उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी को खुद के बच्चें नहीं चाहिए तो एडोप्शन भी एक अच्छा तरीका है. ऐसे बहुत सारे बच्चे हैं जिन्हें एडोप्ट करके फैमिली बनाई जा सकती है. इसके साथ ही उन्होंने एग्स फ्रीज को लेकर कहा कि अब एग्स फ्रीजिंग का कल्चर चल रहा है अब हर किसी को यह कल्चर अपना लेना चाहिए. इसके साथ ही उनका कहना है, 'एक दिन मैं खुद के बच्चे चाहती हूं. उम्मीद करती हूं कि मेरे बच्चे नेचुरली हो. लेकिन अगर नेचुरली नहीं हो पाए तो फिर एग्स फ्रीजिंग का एक ऑप्शन रहता है.'
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: गुल्लू की कैप्टेंसी को कंटेस्टेंट्स ने बताया 'वाहियात', फिर ऐसे पलटा पासा दोबारा बन गए दावेदार
दुबई के करोड़पति बिजनेसमैन को डेट रहीं क्रिस्टल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिस्टल डिसूजा इन दिनों दुबई के अरबपति बिजनेसमैन और लग्जरी कार कलेक्टर एपी (AP) को डेट कर रही हैं. जिसकी वजह से वह अक्सर खबरों में रहती हैं. दोनों हाल ही में नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग' (Desi Bling) में नजर आए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेस्टॉरेंटर गुलाम गौस दीवानी को तीन साल तक डेट करने के बाद क्रिस्टल का नाम पिछले कुछ महीनों से एपी के साथ जुड़ा हुआ है. बताया जाता है कि वह अक्सर उनसे मिलने दुबई जाती रहती हैं. शुरुआत में कपल ने एक पार्टी के वायरल किसिंग वीडियो और हाथ थामे हुए मिस्ट्री मैन की तस्वीरों के बाद अपने रिश्ते को पूरी तरह से छिपा कर रखा हुआ था. लेकिन इसी महीने क्रिस्टल ने इंस्टाग्राम पर एपी के साथ एक रोमांटिक और क्लोज तस्वीर शेयर की थीं. जिसे उन्होंने 'दुबई नाइट्स (Dubai Nights) का कैप्शन दिया था. जिसके बाद फैन्स सोशल मीडिया यूजर्स उनके रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि मान रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Drishyam The Conclusion Cast Fees: कौन है सबसे महंगा स्टार? अजय देवगन से तब्बू तक जानें सभी कलाकारों की फीस
Khargone News: नामांतरण के नाम पर 2 लाख की रिश्वत मांग रहा था पटवारी, इंदौर लोकायुक्त ने रंगे हाथों दबोचा
Corrupt Patwari trapped in Khargone: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. सेगांव तहसील के अंतर्गत कृषि भूमि के नामांतरण के नाम पर ₹2 लाख की घूस मांगने वाले हलका पटवारी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई से राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक पुनीत नाड़ीवाल ने सेगांव तहसील क्षेत्र में एक कृषि भूमि खरीदी थी. जमीन का नामांतरण कराने के लिए उन्होंने सेगांव तहसील में आवेदन दिया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी नामांतरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी. आवेदक जब इस संबंध में सेगांव तहसीलदार से मिला, तो उसे संबंधित हलका पटवारी से मिलने की सलाह दी गई. इसके बाद हलका नंबर 5 के पटवारी खूम सिंह धारवे और हलका नंबर 23 के पटवारी कुलदीप यादव ने नामांतरण कराने के एवज में ₹2 लाख के खर्चे (रिश्वत) की मांग की. रिश्वत देने के बजाय पीड़ित आवेदक ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक (इंदौर) से संपर्क कर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत का सत्यापन कराने के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की योजना बनाई. खरगोन में शारदा अस्पताल के पास जैसे ही पटवारी खूम सिंह धारवे को रिश्वत की पहली किश्त लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया, लोकायुक्त की टीम ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










