जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी का हुआ इंटरनेशनल डेब्यू, प्लेइंग-11 से नीतश रेड्डी बाहर, टीम इंडिया टॉस जीतकर चुनी फील्डिंग
IND vs WI 2nd ODI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस के लिए भारत के कप्तान शुभमन गिल और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप मैदान पर आए. इस दौरान भारत के कैप्टन गिल ने टॉस जीता और होप को पहले बैटिंग करने के लिए कहा है. टीम इंडिया इस मैच में वेस्टइंडीज के सामने पहले बैटिंग करती हुई अब नजर आएगी. भारत के लिए इस मैच में आकिब नबी ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है.
आकिब नबी का टीम इंडिया के लिए हुआ डेब्यू
जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज को आज वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने का मौका मिला है. आकिब अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत वनडे फॉर्मेट से करने वाले हैं. आज टॉस से पहले टीम हर्डल में आकिब नबी को विकेटकीपर बल्लेबाज और उपकप्तान केएल राहुल के हाथों अपना डेब्यू कैप मिला. आकिब अपनी सटीक लाइन और लेंथ के साथ-साथ विकेट चटकाने की कला के लिए भी जाने जाते हैं. उनको नीतीश कुमार रेड्डी की जगह मौका मिला है.
Presenting #TeamIndia's XI for the 2️⃣nd #INDvWI ODI in Guwahati ????
— BCCI (@BCCI) September 30, 2026
Updates ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi@mflone_ pic.twitter.com/jac9rcauCg
भारत ने टॉस जीतकर लिया बॉलिंग का फैसाल
भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और कहा कि, 'हम पहले बॉलिंग करेंगे. यहां पर थोड़ी ज़्यादा घास है और कभी-कभी थोड़ी पैची लगती है. तो मुझे लगता है कि शुरू में फास्ट बॉलर्स के लिए थोड़ी ज़्यादा जगह होगी. मुझे लगता है कि पहले 20-25 ओवर में प्रेशर में आने के बाद, जिस तरह से हमने वापसी की वह वाकई बहुत अच्छी थी. यहां और भी ज़्यादा ह्यूमिडिटी और गर्मी है, इसलिए मुझे लगता है कि यह हमारे फास्ट बॉलर्स के लिए एक अच्छा चैलेंज होगा. बीच के ओवरों में फील्ड में इंटेंसिटी ही गेम तय करती है, और मुझे लगता है कि यह एक ऐसा एरिया है जहां पिछले गेम में थोड़ा बेहतर कर सकते थे. रोहित भाई भी अच्छे टच में दिख रहे थे, तो उम्मीद है कि यह हमारे लिए एक और अच्छा गेम होगा. हमारे लिए नीतीश की जगह औकिब नबी ने डेब्यू किया है.
???? Toss ????#TeamIndia have won the toss and elected to bowl first in the 2️⃣nd ODI.
— BCCI (@BCCI) September 30, 2026
Updates ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi#INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/F7QLtGTYxJ
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा कि, 'हम भी टॉस जीतकर पक्का फील्डिंग ही करते. कॉइन टॉस में 50-50 चांस होता है, और चाहे कुछ भी हो, हमें अच्छा करना है, इसलिए आज हमारे पास बोर्ड पर कुछ रन बनाने और अच्छा स्कोर बनाने और अपने बॉलर्स को डिफेंड करने के लिए कुछ देने का एक और मौका है. मुझे लगता है कि शायद शुरू में यह थोड़ा काम करेगा, लेकिन हमें बस जल्दी से अंदाज़ा लगाना है और फिर देखना है कि आखिर में अच्छा स्कोर क्या होगा. हमने चार बदलाव किए हैं'.
Another dream come true in blue ✨????
— BCCI (@BCCI) September 30, 2026
???? Congratulations to Auqib Nabi as he receives his ODI debut cap from Vice-captain KL Rahul ????#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/1kxKme516R
भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11
भारत - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेट कीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
वेस्टइंडीज - जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेट कीपर), आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज़.
ये भी पढ़ें : BCCI की नई चाल तैयार, अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट से पहले किया ये बड़ा काम, जानें अब कौन बनेगा टीम इंडिया का चीफ सिलेक्टर?
1 अक्टूबर से बदल जाएंगे ये बड़े नियम, UPI से LPG और बैंकिंग तक आपकी जेब पर होगा सीधा असर
अक्टूबर का महीना शुरू होने के साथ ही कई ऐसे बदलाव लागू होने वाले हैं, जिनका आपकी जेब पर सीधा असर हो सकता है. इसमें बैंकिंग, यूपीआई, टैक्स, एलपीजी और एनपीएस से जुड़े नियम शामिल हैं. अगले महीने होने वाले प्रमुख बदलावों में से एक नया यूपीआई एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) फ्रेमवर्क है, जो 2,000 रुपए से अधिक के मर्चेंट लेनदेन पर लागू होगा. हालांकि, ग्राहकों से एमडीआर नहीं लिया जाएगा और व्यक्ति-से-व्यक्ति (पी2पी) यूपीआई लेनदेन पहले की तरह मुफ्त रहेगा.
इसके अलावा, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट प्रावधानों के दायरे में आने वाले करदाताओं के लिए कुछ महत्वपूर्ण समयसीमाएं बढ़ा दी हैं. टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की समयसीमा 30 सितंबर से बढ़ाकर 21 अक्टूबर कर दी गई है, जबकि आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 21 नवंबर कर दी गई है. इसके अलावा, 1 अक्टूबर से घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को सब्सिडी मूल्य पर रिफिल बुक करने के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगा. जो उपभोक्ता यह प्रक्रिया पूरी नहीं करेंगे, उन्हें एलपीजी पर सब्सिडी नहीं मिलेगी.
वहीं, देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एक अक्टूबर से सैलरी पैकेज अकाउंट धारकों के लिए अन्य बैंकों के एटीएम से हर महीने मुफ्त लेनदेन की सीमा 10 से घटाकर पांच कर दी है. यह सीमा वित्तीय और गैर-वित्तीय, दोनों तरह के लेनदेन पर लागू होगी. बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (बीएसबीडी) खातों के लिए महीने में चार नकद निकासी मुफ्त जारी रहेंगी। इसके बाद 15 रुपए सहित जीएसटी शुल्क लिया जाएगा. 1 अक्टूबर से गैर-निवासी विक्रेताओं से संपत्ति खरीदने वाले निवासी व्यक्तियों और हिंदू अविभाजित परिवारों (एचयूएफ) को लागू टीडीएस अनुपालन के लिए अलग से टीएएन की आवश्यकता नहीं होगी और वे पैन का इस्तेमाल कर सकेंगे.
इसी तरह, संशोधित एनपीएस प्वाइंट ऑफ प्रेजेंस (पीओपी) शुल्क ढांचा भी लागू होगा. इसमें प्रत्येक पीआरएएन के लिए 200 रुपए का एकमुश्त ऑनबोर्डिंग शुल्क शामिल है. आरबीआई के बल्क डिपॉजिट की ब्याज दरों के खुलासे से जुड़े नियमों के तहत क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को कारोबारी दिनों में सुबह 10 बजे तक अपनी लागू ब्याज दरें वेबसाइट पर प्रकाशित करनी होंगी.
Input:ANI
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









