दिखने में साधारण, लेकिन जड़ में छिपे हैं कई औषधीय गुण, जानिए क्यों आयुर्वेद में खास है वच का पौधा?
Vach Plant Health Benefits: वच एक ऐसा औषधीय पौधा है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा में लंबे समय से होता आया है. इसका उपयोग पाचन से जुड़ी परेशानियों जैसे गैस और अपच में किया जाता है. इसके अलावा अनिद्रा और बच्चों में हकलाने की समस्या में भी इसका पारंपरिक इस्तेमाल होता है. ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या में भी वच का प्रयोग किया जाता है. जानिए वच का इस्तेमाल किन-किन समस्याओं में किया जाता है और इससे क्या फायदे मिलते हैं.
रील बनाने के चक्कर में जान पर बनी! रीवा-सीधी टनल में स्टंट करते समय गिरा युवक, VIDEO वायरल
रीवा-सीधी नेशनल हाईवे पर बनी टनल के पास से एक बेहद खौफनाक और हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर थोड़े से व्यूज और लाइक्स हासिल करने की सनक में एक युवक अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालता नजर आया।
वायरल वीडियो में युवक हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक के साथ खतरनाक स्टंटबाजी कर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर दूर तक घिसटता चला गया।
अक्सर टनल के पास करता था स्टंट
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह युवक अक्सर रीवा-सीधी टनल और आसपास की मुख्य सड़कों पर अपनी बाइक से जानलेवा स्टंटबाजी करता है और उसके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करता है। फर्जी लोकप्रियता हासिल करने के चक्कर में की जा रही इस लापरवाही को लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। राहगीरों का कहना है कि व्यस्त नेशनल हाईवे पर इस तरह की हरकत कभी भी किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है।
राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बना खतरा
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि टनल जैसे संवेदनशील और व्यस्त मार्ग पर कुछ सेकंड की रील बनाने के लिए अपनी और बेकसूर राहगीरों की जान दांव पर लगाना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। अगर समय रहते ऐसे हुड़दंगियों पर शिकंजा नहीं कसा गया, तो हाईवे पर तेज रफ्तार से गुजरने वाले अन्य वाहन चालक भी कभी भी बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं।
सख्त कानूनी कार्रवाई की उठी मांग
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और नेटिजन्स ने पुलिस प्रशासन से स्टंटबाज युवक की पहचान कर उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का मानना है कि इस तरह के मामलों में कड़ी सजा और भारी जुर्माना लगाया जाना चाहिए ताकि रील बनाने के चक्कर में स्टंट करने वाले अन्य युवकों को सबक मिल सके। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर बाइक नंबर और युवक की पहचान करने में जुटी हुई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News








/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
