फॉर्म-6 के साथ अतिरिक्त जानकारी जरूरी नहीं, SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
चुनाव आयोग ने SIR पूरा कर चुके राज्यों में ऑनलाइन फॉर्म-6 से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन से जुड़ा अतिरिक्त घोषणा पत्र हटा दिया है. अब इन राज्यों में नए मतदाताओं को सामान्य वैधानिक फॉर्म-6 ही भरना होगा. जिन राज्यों में SIR अभी जारी है वहां यह घोषणा पत्र फिलहाल बना हुआ है. फॉर्म-6 में इस अतिरिक्त हिस्से को जोड़ने पर चुनाव आयोग आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की आपत्ति सामने आई थी. दोनों ने नियमों में संशोधन किए बिना वैधानिक फॉर्म में बदलाव पर सवाल उठाया था. संधू ने इसे अनधिकृत और गैरकानूनी बताते हुए हटाने की मांग भी की थी. अब 26 सितंबर की पूर्ण आयोग बैठक के बाद यह बदलाव सामने आया है.
गाजीपुर की प्रिया व नाजिया ने कॉलेज में चुकंदर से बनाई बर्फी, पोषण से है भरपूर, घर पर बनानें के लिए जानें रेसिपी
Beatroot Burfi Recipe: गाजीपुर के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने इसी चुकंदर से एक अलग तरह की मिठाई तैयार की है. न्यूट्रीफिट फिस्टा 2026 के तहत गृह विज्ञान की छात्राओं प्रिया पांडे और नाजिया बानो ने चुकंदर की बर्फी बनाकर पोषण और रचनात्मकता का उदाहरण पेश किया. प्रिया पांडे के मुताबिक, बर्फी तैयार करने के लिए सबसे पहले चुकंदर को अच्छी तरह धोकर साफ किया जाता है. इसके बाद चुकंदर को दूध के साथ पकाया जाता है, ताकि वह नरम हो जाए और उसका मिश्रण तैयार हो सके. इसके बाद इसमें मिल्क पाउडर मिलाकर मिश्रण को गाढ़ा किया जाता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










