Responsive Scrollable Menu

फर्जी NCB टीआई सपना ठाकुर की मुश्किलें बढ़ीं, धार के दिव्यांग परिवार ने 4.50 लाख की ठगी की शिकायत की

रतलाम में 4.75 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में गिरफ्तार फर्जी NCB टीआई सपना ठाकुर के खिलाफ अब धार जिले से भी शिकायत सामने आई है। दरअसल कोद के एक दिव्यांग पिता ने आरोप लगाया है कि सपना ठाकुर ने खुद को कालूखेड़ा के नवोदय स्कूल की प्रिंसिपल बताकर उनके परिवार से मदद का भरोसा दिया और करीब 4.50 लाख रुपए लिए। परिवार के मुताबिक रुपए देने के बाद न मदद मिली और न रकम वापस की गई।

वहीं धार जिले के कोद निवासी दयाराम पिता रतनलाल ने शिकायत में बताया कि वह खुद शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं। उनका बेटा आंखों से नहीं देख सकता जबकि बेटे की पत्नी भी दिव्यांग है। परिवार का आरोप है कि सपना ने उनकी मजबूरी को देखते हुए मदद दिलाने का भरोसा दिया और इसी के नाम पर रुपए लिए।

दिव्यांग परिवार से मदद के नाम पर रुपए लेने का आरोप

शिकायतकर्ता के मुताबिक सपना ठाकुर का कोद आना-जाना था। इसी दौरान परिवार से उसकी पहचान हुई। उसने दयाराम के बेटे को अपना भाई बताया और कहा कि दोनों दिव्यांग होने के कारण वह जबलपुर हाईकोर्ट में केस लगाकर उन्हें 40 से 50 लाख रुपए की मदद दिला सकती है। इसके साथ ही 5 बीघा जमीन दिलाने की बात भी कही गई। परिवार का आरोप है कि इस मदद के लिए खर्च के नाम पर रुपए लिए गए। दयाराम के मुताबिक, सपना ठाकुर को एक बार ऑनलाइन 2 लाख 27 हजार 300 रुपए उसके खाते में भेजे गए। इसके अलावा अलग-अलग समय पर करीब 2 लाख रुपए नकद भी दिए गए। इस तरह परिवार की ओर से करीब 4.50 लाख रुपए दिए जाने की बात शिकायत में कही गई है। दयाराम का कहना है कि परिवार ने ये रुपए समूह से लोन लेकर दिए थे।

रकम लौटाने से इनकार कर दिया गया

वहीं शिकायतकर्ता के अनुसार रुपए लेने के बाद सपना ठाकुर ने न तो हाईकोर्ट में किसी केस की मदद की और न ही बताई गई दूसरी सहायता दिलाई। परिवार ने जब अपने रुपए वापस मांगे तो रकम लौटाने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद सपना ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। दयाराम ने बताया कि 28 सितंबर को सपना की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद परिवार शिकायत करने रतलाम पहुंचा। दरअसल मामला धार जिले का होने की बात सामने आने के बाद माणकचौक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने परिवार को संबंधित थाने में शिकायत करने के लिए कहा। इसके बाद दयाराम ने धार जिले के कोद थाने में शिकायत दी। इस शिकायत में परिवार ने पूरी रकम वापस दिलाने और मामले की जांच की मांग की है।

सपना ठाकुर के घर की तलाशी

वहीं फर्जी NCB टीआई बनकर ठगी करने के मामले में पुलिस सपना ठाकुर के घर की तलाशी भी ले चुकी है। पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान घर से नकद रुपए नहीं मिले लेकिन जमीन से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। इन दस्तावेजों को पुलिस ने जब्त किया है और अब इनकी भी जांच की जा रही है। पुलिस अब सपना ठाकुर के बैंक खातों की जांच करने की तैयारी में है। इसके जरिए अलग-अलग लोगों से हुए रुपए के लेन-देन की जानकारी जुटाई जाएगी। धार के दयाराम परिवार की शिकायत में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के तौर पर 2 लाख 27 हजार 300 रुपए भेजे जाने की बात सामने आई है। ऐसे में बैंक खातों की जांच से लेन-देन की जानकारी मिलने की उम्मीद है। सपना ठाकुर का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद मंगलवार शाम उसे जेल भेज दिया गया।

Continue reading on the app

जितिया में खरजितिया क्या है?, ओठघन, आंगन में पोखर बनाकर होती है जीमूतवाहन की पूजा

kharjitiya kya hai : जितिया में खरजितिया बहुत खास माना जाता है। इसके अलावा ओठघन का भी जितिया में बहुत अधिक महत्व कहा गया है। आइए जानें इनके बारे में विस्तार से

Continue reading on the app

  Sports

Amir Jangoo: वेस्टइंडीज का पहला मुस्लिम क्रिकेटर जिसने किया ये कमाल, जानिए कौन हैं आमिर जांगू

वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज आमिर जांगू पहली बार भारत आए और उन्होंने गुवाहाटी वनडे में शतक लगाकर इतिहास रच दिया. Wed, 30 Sep 2026 18:09:41 +0530

  Videos
See all

Garjana: सियासत ने भगवान को भी बांट दिया? | #gyaneshkumar #hindinews #shorts #garjana #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T12:44:44+00:00

Live Debate में Rajkumar Bhati ऐसा क्या बोल, जो हंसने लगे BJP प्रवक्ता ! फिर जो हुआ ! Rashtravad #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T12:47:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers