Bigg Boss 20: गुल्लू की कैप्टेंसी को कंटेस्टेंट्स ने बताया 'वाहियात', फिर ऐसे पलटा पासा फिर बन गए दावेदार
Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में आए दिन धमाका देखने को मिल रहा है. कभी कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा देखने को मिलता है तो वहीं कभी दुश्मन भी आपस में दोस्त बन रहे हैं. वहीं, हाल ही का एपिसोड काफी धमाकेदार रहा. शो में कैप्टेंसी टास्क देखने को मिली था, जिसमें जमकर बवाल मचा. वहीं, कुछ दोस्तों के बीच लडा़ई हुई. इसके अलावा अब घर में गुल्लू की कैप्टेंसी पर भी सवाल खड़े होने वाले हैं.
राशन टास्क में मचा बवाल
बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को बीच राशन का टास्क देखने को मिला और इसके साथ-साथ कैप्टेंसी की दावेदारी का भी मौका दिया गया. इसमें तीन राउंड हुए, जिसमें कनिका मान-मैरी कॉम और लव गिल (Love Gill), रीति तिवारी (Riti Tiwari) की जोड़ी पहले गई. टास्क के दौरान कनिका मान ने काजी तौकीर पर आरोप लगाया कि वो जानबूझकर उनके पीछे पड़ रहे हैं. इस टास्क में लव गिल और रीति तिवारी जीते. लेकिन बिग बॉस ने बताया कि यंग डीएसए और लव गिल ने चीटिंग की है. ऐसे में अरिश्फा खान ने उदिति और माही को दावेदार बना दिया.
Glad my girl took fair decision,
— Faiza Sultana (@FaizaSulta63422) September 29, 2026
Those chuha gang and gulli was clearly cheating in the task.#ArishfaKhan#Yurishfa#BiggBoss20 pic.twitter.com/SirVkX0aJJ
दोस्तों के बीच हुआ झगड़ा
वहीं, शो में दोस्तों के बीच ही झगड़ा देखने को मिला. लव गिल गुल्लू के बेड पर डांस करती है, जो स्काउट ओपी और यंग डीएसए (Yung DSA) को पसंद नहीं आता. बाद में यंग अपनी भाषा में लव गिल से पूछते हैं कि तुझे गुल्लू के आंग पर चढ़कर नाचना अच्छा लगता है? ऐसे में लव को गुस्सा आ जाता है और दोनों की बहस होने लगती है. हालांकि बाद में यंग डीएसए माफी मांग लेते हैं. वहीं, में माही विज की दोस्ती भी अरिश्फा खान, उदिति सिंह और अमन गांधी से फीकी पड़ रही है. इन सबके बीच रीति तिवारी ने 'बिग बॉस काजी तौकीर से अपने बर्ताव के लिए माफी भी मांगी.
They showed this on episode,
— Faiza Sultana (@FaizaSulta63422) September 29, 2026
Arishfa decoding Mahi dirty game play and exposed her fully ????
Mastermind Arishfa for a reason #ArishfaKhan#Yurishfa#BiggBoss20 pic.twitter.com/2PeDHQQTHL
ये भी पढ़ें- 'निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं', डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों रहना चाहती हैं सिंगल?
गुल्लू की कैप्टेंसी पर उठे सवाल
वहीं, शो का नया प्रोमो भी सामने आ गया है, जिसमें गुल्लू की कैप्टेंसी पर सवाल उठते दिखें. प्रोमो में बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को रूम नंबर 20 में बुलाकर एक टास्क दियाकि गुल्लू की कैप्टेंसी उन्हें दो सप्ताह में कैसी लगी. जिन्हें गुल्लू की कैप्टेंसी पसंद आई, उन्हें गुल्लू को रेड रोज देना था और जिन्हें नहीं पसंद आई, उन्हें ब्लैक रोज देना था. ऐसे में अरिश्फा खान, माही विज, आम्रपाली दुबे, अमन गांधी और आसिफ खान ने गुल्लू की कैप्टेंसी पर निशाना साधा. अरिश्फा खान कहा- 'ये जिम्मेदार हीं हैं, बहुत ही वाहियात लगी सच बोलूं तो.
Tomorrow Episode Promo: Bigg Boss made a Gullu once again Captaincy Contenders? pic.twitter.com/47r8a1tKAu
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 29, 2026
कैसे दावेदार बन गए गुल्लू?
वहीं अमन गांधी ने कहा- 'घर के कैप्टन का कुछ कंट्रोल होता है, जो मुझे गायब लगा.' आम्रपाली दुबे ने तंज कसते हुए कहा- 'मुझे लगता है कि गुल्लू हर किसी की गुड बुक्स में रहना चाहते हैं.' लेकिन गुल्लू ने इस बात पर पलटकर जवाब दिया कि मुझे किसी की गुडबुक्स में रहने का शौक नहीं है. हालांकि काजी तौकीर, उदिति सिंह, स्काउट ओपी, यंग डीएसए, लव गिल, मैरी कॉम, रीति तिवारी और कनिका मान ने गुल्लू की कैप्टेंसी को सपोर्ट किए. इसी वजह से वो फिर से दावेदार बन गए.
ये भी पढ़ें- "मेरा तलाक हुआ है..." गुल्लू ने काजी तौकीर के आगे खोली शादी की पोल, बोले- परिवार के दबाव में आकर करना पड़ा...
मोरक्को में रचा गया नया इतिहास: कौन हैं पहली महिला PM फातिमा मंसूरी, किन चुनौतियों का करना होगा सामना?
Morocco First Woman PM: मोरक्को के इतिहास में पहली बार कोई महिला प्रधानमंत्री पद तक पहुंची है. फातिमा एज्जरा एल मंसूरी को मोरक्को की पहली महिला पीएम बनने का गौरव हासिल हुआ. फातिमा एज्जरा एल मंसूरी पेशे से वकील हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18









