Responsive Scrollable Menu

मोहम्मद सिराज श्रीलंका में रचेंगे इतिहास, IND vs SL सीरीज में सिर्फ इतने विकेट हासिल कर बनाएंगे नया कीर्तिमान

IND vs SL : भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है. भारत के श्रीलंका दौरे का आगाज भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से करने वाली है. इस सीरीज का अंत 27 अगस्त को होगा. इस दौरे के लिए इंडियन क्रिकेट टीम 4 अगस्त को श्रीलंका रवाना होने वाली है. उसके बाद 7 से 9 अगस्त तक तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेला जाएगा, जहां पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों के पास सीरीज शुरू होने से पहले खुद को परखने और तैयारियां पुख्ता करने का मौका होगा. 

इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से 27 अगस्त के बीच सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में होगा. भारतीय समय के अनुसार यह दोनों मुकाबले सुबह 10 बजे से शुरू होंगे. इस सीरीज में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे. 

सिराज के पास खास उपलब्धि हासिल करने का मौका

इस सीरीज में भारत के 32 वर्षीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. मोहम्मद सिराज के पास श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 150 टेस्ट विकेट पूरे करने का मौका होगा. इस सीरीज में 150 विकेट पूरे करने के लिए सिराज को कुल 10 विकेट की आवश्यकता है. सिराज अगर श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों में 10 विकेट हासिल कर लेते हैं तो, वो अपने 150 टेस्ट विकेट पूरे कर लेंगे. उनके पास 47 मैचों में ये कारनामा करने का मौका होगा.

मोहम्मद सिराज ने अब तक भारत के लिए कुल 46 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 86 पारियों में 29.7 की औसत और 3.53 की इकोनोमी के साथ कुल 140 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान सिराज का बेस्ट प्रदर्शन 15 रन देकर 6 विकेट रहा है. उन्होंने भारत के लिए अब तक 5 बार फाइव विकेट हॉल हासिल किया है, जबकि 8 बार वो टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में 8 विकेट हॉल हासिल कर चुके हैं. अब श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में उनके पास अपने रिकॉर्ड्स को और बेहतर करने का मौका होगा.

टीम इंडिया के स्क्वाड में हुआ 1 बदलाव

आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से श्रीलंका के खिलाफ घोषित किए गए भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड में 1 बदलाव हुआ है. टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के चलते और फिटनेस हासिल नहीं कर पाने की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर टीम में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को मौका मिला है. उनको टीम इंडिया के लिए मेडन कॉल अप मिला है. 

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी.

ये भी पढ़ें : 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले रुतुराज गायकवाड़ पर आया बड़ा अपडेट, स्क्वाड में शामिल होने को लेकर मिला हिंट

Continue reading on the app

बांकीपुर उपचुनाव जीते प्रशांत किशोर, बीजेपी उम्मीदवार को 18953 वोटों से हराया

बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव नतीजे सामने आ चुके हैं. इस चुनाव में जनसुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने जीत हासिल कर ली है. प्रशांत किशोर ने बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार को 18953 मतों से मात दी है. उन्होंने अपनी जीत को जनता की जीत करार दिया है. हालांकि जीत से कुछ देर पहले ही प्रशांत किशोर ने अपनी आगे की रणनीति से पर्दा उठा दिया था.

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनके अकेले बांकीपुर सीट से जीतने के बाद बांकीपुर बैंगलूरु नहीं बन जाएगा. बल्कि इसके लिए जरूरी है कि प्रदेश के मुखिया को बदला जाए. जी हां प्रशांत किशोर ने साफ तौर पर कहा कि एनडीए से मांग करते हैं बिहार में ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाएं जो प्रदेश के लोगों की चिंता करे और उनके विकास के लिए काम करे. 

31 राउंड की गिनती में लगातार आगे रहे पीके

बता दें कि प्रशांत किशोर ने इस चुनाव के नतीजों में शुरू से ही बढ़त बनाए रखी थी. कुल 31 राउंड की गिनती में एक भी बार ऐसा नहीं हुआ कि पीके पिछड़े हों. पीके का मुख्य मुकाबले बीजेपी के प्रत्याशी नीरज कुमार के साथ था.

नीरज कुमार को नितिन नबीन ने अपनी सीट से उम्मीदवार चुना था. लेकिन बांकीपुर की जनता को शायद ये डमी प्रत्याशी समझ नहीं आया. यही वजह है कि नीरज कुमार 31 राउंड की गिनती में एक बार भी पीके को पछाड़ नहीं पाए. 

किसको कितने वोट मिले?

प्रशांत किशोर को इस चुनाव में कुल 63202 वोट मिले जबकि बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार दूसरे नंबर पर रहे. उन्हें 44250 वोट मिले. वहीं राजद प्रत्याशी रेखा कुमारी गुप्ता को 14085 मत हासिल हुए हैं. चौथे नंबर पर मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव रहे जिन्हें जनता से सिर्फ 950 वोट दिए हैं. यानी तीसरे उम्मीदवार के बाद चौथा उम्मीदवार 4 डिजिटल को पार भी नहीं कर पाया. इस चुनाव के एक तरफा सिरमौर प्रशांत किशोर ही रहे. 

दो से तीन महीने में दिखने लगेगा काम

वहीं बींकीपुर की जीत को प्रशातं किशोर ने क्षेत्र के जनता के नाम समर्पित किया. उन्होंने इसे जनता की जीत बताया और कहा कि आने वाले दो से तीन महीनों में जीत का असर दिखाई देने लगेगा. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए जो भी संभव होगा वो हम करेंगे. लेकिन सिर्फ एक सीट जीतने से बांकीपुर बैंगलूरु नहीं बन सकता है इसके लिए सीएम का साथ बहुत जरूरी है. 

बीजेपी की प्रतिक्रिया भी आई सामने

वहीं बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार की हार के बाद बीजेपी की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है. प्रदेश के मंत्री विजय कुमार सिन्हा का बयान सामने आया. उन्होंने इस हार के बाद कहा- पार्टी इस हार की गहन समीक्षा करेगी. 

क्या बोलीं मीसा भारती?

वहीं लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने भी प्रशांत किशोर की जीत को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. हालांकि उन्होंने पीके को ही बीजेपी का असल प्रत्याशी बता दिया. मीसी भारती का दावा है कि बीजेपी प्रशांत किशोर को ही जीताने के लिए नीरज कुमार के डमी प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा था. 

यह भी पढ़ें - बांकीपुर में बंपर बढ़त के बीच प्रशांत किशोर ने कर दी इस बड़े बदलाव की मांग, जानें सम्राट के लिए क्यों मुश्किल

यह भी पढ़ें - Bankipur: बांकीपुर में प्रशांत क‍िशोर सबसे आगे? मगर अनाम से पिछड़ गए 19 उम्‍मीदवार, जानें क्या हुआ खेला

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया के खिलाड़ी बार-बार क्यों हो रहे चोटिल? सवालों के घेरे में ये लोग, पूछे जाएंगे कड़े सवाल

BCCI Centre of Excellence: 15 अगस्त से शुरू हो रही श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और नेशनल सलेक्शन कमेटी के बीच तालमेल की गंभीर कमी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेलेक्टर्स को यह विश्वास दिलाया गया था कि […] Mon, 03 Aug 2026 21:56:37 +0530

  Videos
See all

Viral Video | स्वर्गाश्रम में लात घूंसे और लाठियां, VIDEO वायरल #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T16:35:05+00:00

Parliament Controversy: भगवा का अपमान? हिंदू देंगे करारा जवाब! | Pappu Yadav | Opposition Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T16:37:30+00:00

Saharanpur में तेंदुए की दस्तक, गांव में दहशत! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T16:31:47+00:00

JPSC Protest: रांची में छात्र आंदोलन से दूरी... CJP की मजबूरी? | Jharkhand Students | Abhijeet Dipke #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-03T16:45:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers