Vashu Bhagnani: वाशु भगनानी लंदन के अस्पताल में भर्ती, कुछ दिन पहले ही 12 जगहों पर हुई थी IT जांच
Vashu Bhagnani: फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी लंदन के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर ऐसे समय आई है, जब इनकम टैक्स विभाग फिल्म फंडिंग से जुड़े कथित पैसों के लेन-देन की जांच कर रहा है। वाशु की अस्पताल में भर्ती होने की सही वजह अभी सामने नहीं आई है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, जब उनसे उनकी सेहत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुद को अकेला छोड़ने की बात कही।
12 जगहों पर हुई थी जांच
वाशु के अस्पताल में भर्ती होने से कुछ दिन पहले ही इनकम टैक्स विभाग की जांच की खबर सामने आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विभाग ने वाशु भगनानी, उनकी बहू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और पैनोरमा स्टूडियोज से जुड़े करीब 12 ठिकानों पर जांच की थी। बताया गया कि यह जांच फिल्म प्रोजेक्ट्स के लिए इस्तेमाल होने वाले पैसों और कथित विदेशी लेन-देन को लेकर की जा रही थी। अधिकारियों ने दस्तावेजों और पैसों से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच की थी।
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि फिल्म बनाने के नाम पर कुछ रकम विदेश भेजे जाने की आशंका को लेकर जांच की गई। हालांकि, इन लेन-देन की पूरी जानकारी और रकम का खुलासा अभी नहीं हुआ है।
वाशु ने मांगी प्राइवेसी
वाशु को अस्पताल में क्यों भर्ती कराया गया, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। ANI ने जब उनसे संपर्क किया तो उन्होंने ज्यादा बात नहीं की और खुद को “अकेला” छोड़ने की बात कही। ऐसे में उनकी सेहत को लेकर अभी और जानकारी का इंतजार है।
कौन हैं वाशु भगनानी?
वाशु भगनानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने 1995 में पूजा एंटरटेनमेंट की शुरुआत की थी। इसी साल गोविंदा की फिल्म ‘कुली नंबर 1’ से बतौर प्रोड्यूसर अपना करियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने ‘हीरो नंबर 1’, ‘बीवी नंबर 1’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और ‘रहना है तेरे दिल में’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया। हाल के वर्षों में वह अपने बेटे जैकी भगनानी के साथ पूजा एंटरटेनमेंट का काम संभाल रहे हैं। कंपनी ने ‘सरबजीत’, ‘बेल बॉटम’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी फिल्मों को सपोर्ट किया है।
पूजा एंटरटेनमेंट को हुआ नुकसान
पिछले कुछ सालों में पूजा एंटरटेनमेंट की कई बड़ी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। ‘बेल बॉटम’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी बड़े बजट की फिल्मों से कंपनी को उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं हुई। 2025 में भी पूजा एंटरटेनमेंट खबरों में रही थी। कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने कई महीनों तक पैसे नहीं मिलने का आरोप लगाया था। इस दौरान यह खबर भी आई थी कि वाशु ने आर्थिक स्थिति संभालने के लिए अपना ऑफिस बेच दिया था।
यह भी पढ़े- सीक्रेट शादी के 5 महीने बाद जुबिन नौटियाल बने पिता, घर आया नन्हा राजकुमार
Chitrakoot News: रामघाट पर मंदाकिनी के तट पर फिर से शुरू होगी बनारस जैसी आरती, बाढ़ नें छीनी थी अब रौनक पटरी पर लौटेगी, जानें
चित्रकूट में 29 अगस्त को आई बाढ़ से रामघाट की रौनक फीकी पड़ गई है. मां मंदाकिनी की भव्य आरती रुक गई थी, अब नवरात्रि की द्वितीया से यह बनारस की तर्ज पर फिर शुरू होगी. बाढ़ के कारण जहां रामघाट के घाट, दुकानें और आश्रम प्रभावित हुए हैं, वहीं इसका असर मां मंदाकिनी की प्रसिद्ध आरती पर भी पड़ा है. शाम होते ही हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों से गुलजार रहने वाला रामघाट इन दिनों काफी शांत नजर आ रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18








