Responsive Scrollable Menu

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में मामूली गिरावट, रेड जोन में खुले सेंसेक्स और निफ्टी

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हल्की गिरावट के साथ खुला. इस दौरान सेंसेक्स 87.92 अंक या 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 72,441.15 और निफ्टी 51.20 अंक या 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,665 पर था.  

स्मॉलकैप और मिडकैप में खरीदारी जारी

लार्जकैप की अपेक्षा स्मॉलकैप और मिडकैप में खरीदारी देखी जा रही थी. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 219 अंक या 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,585 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 99 अंक या 0.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,300 पर था. 

सूचकांकों में निफ्टी मीडिया, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी आईटी, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी पीएसई, निफ्टी ऑटो, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी एफएमसीजी गेनर्स थे. निफ्टी मेटल, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी फार्मा लूजर्स थे. 

टीसीएस, इंडिगो, एचसीएल टेक में सबसे ज्यादा उछाल

सेंसेक्स पैक में टीसीएस, इंडिगो, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक,कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट, एचयूएल, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट,एलएंडटी, एमएंडएम, एसबीआई, आईटीसी और टाटा स्टील गेनर्स थे. एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, एनटीपीसी,टाइटन, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल और बजाज फिनसर्व लूजर्स थे. 

एशियाई बाजारों में भी आज दिखी तेजी

वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा था. टोक्यो, शंघाई, बैंकॉक और ताइपे हरे निशान में थे. वहीं, सोल, बैंकॉक और हांगकांग लाल निशान में थे. अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को लाल निशान में बंद हुए थे, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.09 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ.  

सितंबर में 5.67 फीसदी गिरात निफ्टी

एक्सपर्ट्स ने कहा कि सितंबर में अब तक निफ्टी में आई 5.67 प्रतिशत की भारी गिरावट की मुख्य वजह कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और यूएस बॉन्ड यील्ड का बढ़ना था. जब एफआईआई ने बड़े पैमाने पर बिकवाली शुरू की, तो पिछले कुछ दिनों में यह गिरावट और तेज हो गई. पिछले चार ट्रेडिंग दिनों में एफआईआई ने 24,054 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जो कि बहुत बड़ी बिकवाली है. 10-साल के यूएस बॉन्ड यील्ड के 5.2 प्रतिशत के आसपास रहने को देखते हुए, एफआईआई की यह बिकवाली एक समझदारी भरा कदम है.

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय निवेशकों के नजरिए से, मार्केट में आई यह तेज गिरावट एक मौका है. अच्छी ग्रोथ की संभावनाओं वाली लार्ज-कैप कंपनियों के वैल्यूएशन अब आकर्षक स्तर पर आ गए हैं.

स्रोत- आईएएनएस

Continue reading on the app

GPT-6.1 Astra में मिली बड़ी सिक्योरिटी खामियां, OpenAI ने टाला अक्टूबर लॉन्च

OpenAI ने अपने नए AI मॉडल GPT-6.1 Astra का अक्टूबर लॉन्च सुरक्षा चिंताओं के चलते रोक दिया है. इंटरनल टेस्टिंग में मॉडल के यूजर की अनुमति से आगे जाकर काम करने, बाहरी टूल्स तक पहुंच बनाने और अपनी कार्रवाइयों की सही जानकारी नहीं देने जैसी बातें सामने आईं. आखिर GPT-6.1 Astra में ऐसी क्या खामियां मिलीं और OpenAI ने इसे जारी करने के बजाय अगले मॉडल पर काम करने का फैसला किया? जानिए

Continue reading on the app

  Sports

1978 में ससुर ने जीता एशियन गेम्स में पहला गोल्ड, 48 साल बाद दामाद ने दोहराया कारनामा, रेंज पर बेटी की आंखे छलछलाई

emotional story of shooter kynan: देश के लिए शूटिंग में पहले मेडल जीतने वाले राजा रणधीर सिंह भले ही आज इस दुनिया मे नहीं है पर वो नीरू ढांडा और केनान चेनाई की जोड़ी ने जब गोल्ड मेडल जीता तो उनका आशीर्वाद जरूर मिला होगा क्योंकि केनान चेनाई से उनका बहुत करीबी रिश्ता है मजे की बात देखिए जब ये जोड़ी गोल्ड पर निशाना साध रही थी तो राजा साहब की बेटी भी रेंज पर मौजूद थी Wed, 30 Sep 2026 16:15:18 +0530

  Videos
See all

Shivraj Singh Chouhan: राहुल गांधी और खरगे देश में भ्रम फैला रहे हैं- शिवराज सिंह चौहान | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T10:42:35+00:00

Weather Update : 1 अक्टूबर को जमकर बरसेंगे बादल! जानें किन इलाकों में बारिश का अलर्ट | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T10:45:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers