Responsive Scrollable Menu

पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। आधुनिक जीवनशैली में शारीरिक स्वास्थ्य और आंतरिक ऊर्जा के संतुलन के लिए योग एक अत्यंत प्रभावी साधन है। इन्हीं यौगिक अभ्यासों में से उत्तानपादासन है, जो न सिर्फ पेट की चर्बी को कम करता है बल्कि शरीर में नई ऊर्जा और संतुलन भी लाता है।

यह योगासन हठयोग के अंतर्गत ही आता है। हठयोग के आधुनिक और पारंपरिक अभ्यासों में शरीर को स्थिर और सुदृढ़ बनाने के लिए कई आसनों का वर्णन है, जिनमें से उत्तानपादासन एक महत्वपूर्ण आसन है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, उत्तानपादासन पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले आसनों में एक बेहद महत्वपूर्ण योगासन है। संस्कृत में उत्तान का अर्थ ऊपर उठा हुआ और पाद का अर्थ पैर होता है। साधारण शब्दों में इसका अर्थ है पैरों को ऊपर उठाकर की जाने वाली मुद्रा। इस आसन को करने के दौरान पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों को जमीन से एक निश्चित कोण पर ऊपर उठाया जाता है, जिससे यह नाभि केंद्र (मणिपुर चक्र) को संतुलित करने में मदद करता है।

उत्तानपादासन का मुख्य प्रभाव हमारे नाभि केंद्र (मणिपुर चक्र) और पेट के निचले भाग पर पड़ता है। यह आसन विशेष रूप से पाचन तंत्र को मजबूत करने, पेट की मांसपेशियों को सुडौल बनाने और नाभि को उसके सही स्थान पर संतुलित रखने के लिए जाना जाता है। जो गैस, कब्ज, एसिडिटी या मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए यह आसन अत्यंत लाभकारी सिद्ध होता है। इसके अलावा, यह रीढ़ की हड्डी और जांघों की मांसपेशियों को भी शक्ति प्रदान करता है।

यह आसन न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद कारगर है। इस आसन को नियमित रूप से करने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है और नर्वस सिस्टम संतुलित रहता है, जिससे अवसाद , तनाव और चिंता जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है।

इस आसन को करने के दौरान गहरी सांस लेते हुए पैरों को ऊपर उठाया जाता है, तो मन एकाग्र होता है और दिमाग को शांति मिलती है। यह आसन शरीर की थकान और मानसिक बोझ को कम करके सकारात्मक ऊर्जा लाता है, जिससे मन शांत और हल्का महसूस करता है।

गर्भवती महिलाओं, कमर, पीठ या पेट में गंभीर चोट-दर्द की समस्या वाले व्यक्तियों को इस आसन को करने से परहेज करना चाहिए।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

टीम इंडिया के खिलाफ मैच से पहले टूटी वेस्टइंडीज की कमर, पहले वनडे में शतक ठोकने वाला धाकड़ बल्लेबाज हुआ बाहर

IND vs WI : आज यानी 30 सिंतबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जाने वाला है. गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आज टीम इंडिया का सामना वेस्टइंडीज के होने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच टक्कर दोपहर 2 बजे से होगी. उससे पहले मेहमान टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. इस खबर के मुताबिक टीम का एक बड़ा खिलाड़ी दूसरे मैच से बाहर हो गया है. इस खिलाड़ी ने पिछले यानी पहले वनडे में  टीम इंडिया के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की थी और शानदार शतकीय पारी खेली थी. 

वेस्टइंडी को मैच से पहले लगा बड़ा झटका

ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के दाएं हाथ के बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स हैं, जिनके बल्ले से 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में शतक निकला था. उन्होंने 108 बॉल में 12 चौकों की मदद से 101 रनों की पारी खेली थी. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 93.52 रहा था. अब वो चोटिल होकर दूसरे वनडे से बाहर हो गए हैं. 

कहां लगी जस्टिन ग्रीव्स को चोट

आपको बता दें कि, ग्रीव्स पिंडली में चोट आई है, जिसके कारण अब वो भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे मैच नहीं खेल पाएंगे. उनको पहले मैच के दौरान बल्लेबाज करते समय दिक्कत हुई थी. इसके बाद उन्होंने उपचार लिया और फिर से बल्लेबाजी शुरू कर दी थी, लेकिन मैच के बाद अब वो दूसरे मैच में खेलने लायक नहीं रहे हैं. अब उन्हें वेस्टइंडीज टीम ने आराम दिया है. 

कौन लेगा प्लेइंग-11 में ग्रीव्स की जगह

अब वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11 में जस्टिन ग्रीव्स की जगह पर ज्वेल एंड्रयू बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आ सकते हैं. वहीं उनकी जगह पर प्लेइंग-11 में शेरफेन रदरफोर्ड को टीम में मौका दिया जा सकता है. उनके आने से टीम की बल्लेबाजी और ज्यादा मजबूत हो जाएगी. क्योंकि एक शतकवीर का टीम से बाहर होना वेस्टइंडीज के लिए इस अहम मुकाबले में बड़ा खतरा है.

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग-11

ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, आमिर जांगू, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी/विटेल लॉज, जेडन सील्स, अल्जारी जोसेफ.

ये भी पढ़ें : आज कितने बजे शुरू होगा टीम इंडिया और वेस्टइंडीज का मैच, पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11

Continue reading on the app

  Sports

ODI वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी: इस तारीख को भारत-पाक महामुकाबला; ऑस्ट्रेलिया से होगा टीम इंडिया का पहला मैच 

ICC ODI World Cup 2027 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। क्रिकेट के इस सबसे बड़े वनडे टूर्नामेंट का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में किया जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से होगी, जबकि खिताबी मुकाबला 21 नवंबर 2027 को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। ICC के मुताबिक टूर्नामेंट में 14 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे।

टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को केप टाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। इसके बाद क्रिकेट फैंस को सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबले का इंतजार रहेगा, जब 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे।

भारत-पाकिस्तान महामुकाबला कब?

ODI वर्ल्ड कप 2027 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 10 अक्टूबर 2027 को खेला जाएगा।

  • तारीख: 10 अक्टूबर 2027
  • मुकाबला: भारत vs पाकिस्तान
  • वेन्यू: जोहान्सबर्ग
  • टूर्नामेंट: ICC Men's ODI World Cup 2027

यह मुकाबला ग्रुप स्टेज में खेला जाएगा।

Thu, 01 Oct 2026 22:17:19 +0530

  Videos
See all

Maharashtra News: Raigad में पिकनिक मनाना पड़ा भारी, समुद्र में डूबने से 8 छात्रों की मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T17:43:24+00:00

UP Election 2027: अखिलेश यादव पर सीएम योगी का बड़ा बयान | UP Politics | Akhilesh | Aaj Tak LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T17:44:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers