टीम इंडिया के खिलाफ मैच से पहले टूटी वेस्टइंडीज की कमर, पहले वनडे में शतक ठोकने वाला धाकड़ बल्लेबाज हुआ बाहर
IND vs WI : आज यानी 30 सिंतबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जाने वाला है. गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आज टीम इंडिया का सामना वेस्टइंडीज के होने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच टक्कर दोपहर 2 बजे से होगी. उससे पहले मेहमान टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. इस खबर के मुताबिक टीम का एक बड़ा खिलाड़ी दूसरे मैच से बाहर हो गया है. इस खिलाड़ी ने पिछले यानी पहले वनडे में टीम इंडिया के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की थी और शानदार शतकीय पारी खेली थी.
वेस्टइंडी को मैच से पहले लगा बड़ा झटका
ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के दाएं हाथ के बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स हैं, जिनके बल्ले से 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में शतक निकला था. उन्होंने 108 बॉल में 12 चौकों की मदद से 101 रनों की पारी खेली थी. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 93.52 रहा था. अब वो चोटिल होकर दूसरे वनडे से बाहर हो गए हैं.
???? BAD NEWS FOR WEST INDIES: [Cricbuzz]
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) September 29, 2026
Justin Greaves has been ruled out from 2nd ODI v India due to calf injury. ????️ pic.twitter.com/3fQG3Im5S0
कहां लगी जस्टिन ग्रीव्स को चोट
आपको बता दें कि, ग्रीव्स पिंडली में चोट आई है, जिसके कारण अब वो भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे मैच नहीं खेल पाएंगे. उनको पहले मैच के दौरान बल्लेबाज करते समय दिक्कत हुई थी. इसके बाद उन्होंने उपचार लिया और फिर से बल्लेबाजी शुरू कर दी थी, लेकिन मैच के बाद अब वो दूसरे मैच में खेलने लायक नहीं रहे हैं. अब उन्हें वेस्टइंडीज टीम ने आराम दिया है.
क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले के लिए हो जाइए तैयार!
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 29, 2026
भारत बनाम वेस्टइंडीज़ | दूसरा वनडे मैच
लाइव प्रसारण देखिए DD Sports (DD Free Dish) पर।#INDvWI #TeamIndia@ICC @BCCI pic.twitter.com/VMOWdJ20Mg
कौन लेगा प्लेइंग-11 में ग्रीव्स की जगह
अब वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11 में जस्टिन ग्रीव्स की जगह पर ज्वेल एंड्रयू बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आ सकते हैं. वहीं उनकी जगह पर प्लेइंग-11 में शेरफेन रदरफोर्ड को टीम में मौका दिया जा सकता है. उनके आने से टीम की बल्लेबाजी और ज्यादा मजबूत हो जाएगी. क्योंकि एक शतकवीर का टीम से बाहर होना वेस्टइंडीज के लिए इस अहम मुकाबले में बड़ा खतरा है.
Maiden ODI ???? for Justin Greaves in the series opener against India ????
— ICC (@ICC) September 27, 2026
????: https://t.co/AZb2JY8BWO pic.twitter.com/Wn5YpDdn2P
वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग-11
ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, आमिर जांगू, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी/विटेल लॉज, जेडन सील्स, अल्जारी जोसेफ.
ये भी पढ़ें : आज कितने बजे शुरू होगा टीम इंडिया और वेस्टइंडीज का मैच, पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11
सेंसेक्स में 100 अंक की बढ़त:72,650 पर कारोबार कर रहा, बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा खरीदारी
शेयर बाजार में आज यानी 30 सितंबर को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 100 अंक की बढ़त के साथ 72,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 22,700 के स्तर पर फ्लैट कारोबार कर रहा है। बैंकिंग और IT शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। आज से दो IPO ओपन हो रहे सिविल इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की कंपनी विशाल निर्मिति और ज्वैलरी सेगमेंट की कंपनी नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी का IPO आज से ओपन होगा। निवेशक इसमें 5 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। विशाल निर्मिति इस IPO के जरिए 178 करोड़ रुपए और नित्यास जेम्स एंड ज्वैलरी 108 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार अमेरिकी बाजार में 29 सितंबर को गिरावट रही थी विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 24,055 करोड़ के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 29 सितंबर को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 243 अंक की गिरावट के साथ 72,529 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 64 अंक की गिरावट रही, ये 22,716 पर आ गया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










