Responsive Scrollable Menu

राजधानी में प्रदूषण से निपटने का नया प्लान, मशीन से होगी छोटी सड़कों की सफाई; रियल-टाइम ट्रैकिंग करेगा IIT दिल्ली

Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली में सर्दियों के मौसम में प्रदूषण की समस्या काफी बढ़ जाती है. ऐसे में दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए लगातार काम कर रही है. ऐसे में रेखा सरकार ने राजधानी के वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जमीनी सफाई व्यवस्था के साथ-साथ वैज्ञानिक निगरानी को मजबूत करने की दिशा में दो अहम फैसले किए हैं. दरअसल, सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में छोटी सड़कों पर मैकेनिकल रोड स्वीपिंग बढ़ाने और प्रदूषण के स्रोतों की रियल-टाइम पहचान के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। आधुनिक जीवनशैली में शारीरिक स्वास्थ्य और आंतरिक ऊर्जा के संतुलन के लिए योग एक अत्यंत प्रभावी साधन है। इन्हीं यौगिक अभ्यासों में से उत्तानपादासन है, जो न सिर्फ पेट की चर्बी को कम करता है बल्कि शरीर में नई ऊर्जा और संतुलन भी लाता है।

यह योगासन हठयोग के अंतर्गत ही आता है। हठयोग के आधुनिक और पारंपरिक अभ्यासों में शरीर को स्थिर और सुदृढ़ बनाने के लिए कई आसनों का वर्णन है, जिनमें से उत्तानपादासन एक महत्वपूर्ण आसन है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, उत्तानपादासन पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले आसनों में एक बेहद महत्वपूर्ण योगासन है। संस्कृत में उत्तान का अर्थ ऊपर उठा हुआ और पाद का अर्थ पैर होता है। साधारण शब्दों में इसका अर्थ है पैरों को ऊपर उठाकर की जाने वाली मुद्रा। इस आसन को करने के दौरान पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों को जमीन से एक निश्चित कोण पर ऊपर उठाया जाता है, जिससे यह नाभि केंद्र (मणिपुर चक्र) को संतुलित करने में मदद करता है।

उत्तानपादासन का मुख्य प्रभाव हमारे नाभि केंद्र (मणिपुर चक्र) और पेट के निचले भाग पर पड़ता है। यह आसन विशेष रूप से पाचन तंत्र को मजबूत करने, पेट की मांसपेशियों को सुडौल बनाने और नाभि को उसके सही स्थान पर संतुलित रखने के लिए जाना जाता है। जो गैस, कब्ज, एसिडिटी या मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए यह आसन अत्यंत लाभकारी सिद्ध होता है। इसके अलावा, यह रीढ़ की हड्डी और जांघों की मांसपेशियों को भी शक्ति प्रदान करता है।

यह आसन न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद कारगर है। इस आसन को नियमित रूप से करने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है और नर्वस सिस्टम संतुलित रहता है, जिससे अवसाद , तनाव और चिंता जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है।

इस आसन को करने के दौरान गहरी सांस लेते हुए पैरों को ऊपर उठाया जाता है, तो मन एकाग्र होता है और दिमाग को शांति मिलती है। यह आसन शरीर की थकान और मानसिक बोझ को कम करके सकारात्मक ऊर्जा लाता है, जिससे मन शांत और हल्का महसूस करता है।

गर्भवती महिलाओं, कमर, पीठ या पेट में गंभीर चोट-दर्द की समस्या वाले व्यक्तियों को इस आसन को करने से परहेज करना चाहिए।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2027 मैच: तारीख लिख लो… 10 अक्टूबर को होगा IND vs PAK महामुकाबला, शेड्यूल का ऐलान

Ind vs Pak World Cup 2027 Match: इंतजार की घड़ियां खत्म हुई क्योंकि अफ्रीकी महाद्वीप पर अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान हो चुका है. भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है, दोनों के बीच बहुप्रतीक्षित महामुकाबला को 10 अक्टूबर खेला जाएगा. इस ग्रुप की अन्य टीम में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और एक क्वालीफायर टीम होगी. Thu, 1 Oct 2026 21:32:43 +0530

  Videos
See all

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी! 10 अक्टूबर को भारत-पाक महामुकाबला #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T16:37:20+00:00

UP News: CM योगी का विपक्ष पर वार, 'सुरक्षित यूपी...नई पहचान' | CM Yogi | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T16:40:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers