Responsive Scrollable Menu

अघोरी स्नान, आंखों में नींबू का रस और 40 दिन तक… गरीब परिवार के साथ महिला तांत्रिक ने खेला ठगी का अजीब खेल

Sarita Jadhav Tantrik Case: नासिक के गोदाघाट पर अघोरी पूजा और बीमारी दूर करने के नाम पर मजदूर परिवार से 1.60 लाख रुपये ठगे गए. धुले पुलिस ने कथित तांत्रिक महिला को हिरासत में लिया.

Continue reading on the app

'मुश्किल में पड़ते ही 108 एम्बुलेंस की तरह अजमल को बुलाते हैं हिमंत', Gaurav Gogoi का BJP-AIUDF के 'गुप्त गठबंधन' पर करारा हमला

असम की राजनीति में चुनावी सरगर्मियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज़ हो गया है। कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के बीच ‘गुप्त तालमेल’ का गंभीर आरोप लगाया। कोलमौबाड़ी में कांग्रेस उम्मीदवार शिवमणि बोरा के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गोगोई ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल पर तीखे राजनीतिक बाण चलाए। कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा जब भी मुश्किल में पड़ते हैं तो 108 एंबुलेंस सेवा की तरह एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल को बुलाते हैं।

कोलमौबाड़ी में कांग्रेस उम्मीदवार शिवमणि बोरा के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गोगोई ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) गरीब लोगों का इस्तेमाल करने के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जबकि अपनी संपत्ति मुंबई और दुबई में बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब भी हिमंत विश्व शर्मा खुद को मुश्किल में पाते हैं, वह 108 एंबुलेंस सेवा की तरह बदरुद्दीन अजमल को बुलाते हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: Lata Mangeshkar की जयंती पर CM Himanta Biswa Sarma ने किया उनके पहले असमिया गीत को याद

गोगोई ने कहा कि 2024 में धुबरी की जनता ने अजमल को करीब 10 लाख मतों से हराया था और याद दिलाया कि 2016 में कांग्रेस विधायक दल के नेता वाजेद अली चौधरी ने भी उन्हें दक्षिण सलमारा सीट से हराया था। उन्होंने अजमल के उपचुनाव लड़ने का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘अब हिमंत विश्व शर्मा एआईयूडीएफ के पंक्चर हुए टायर में हवा भरने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार देवाशीष शर्मा पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जिला आयुक्त के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अवैध रूप से निर्दोष लोगों को बांग्लादेश भेजा और बेदखली अभियानों के जरिए लोगों को परेशान किया। 

इसे भी पढ़ें: CEC Gyanesh Kumar को हटाने की मांग पर Guwahati में Congress नेता Gaurav Gogoi हिरासत में

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘असम ने कई मुख्यमंत्री देखे हैं, लेकिन हिमंत विश्व शर्मा जैसा सांप्रदायिक मुख्यमंत्री कभी नहीं देखा। इसके विपरीत, पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत तरुण गोगोई ने 15 वर्षों तक शांति और सद्भाव बनाए रखा तथा फोटो मतदाता पहचान पत्र जारी करके सभी नागरिकों को सुरक्षा प्रदान की।’’ गोगोई ने मतदाताओं से बोरा के समर्थन की अपील करते हुए उन्हें साहसी और समर्पित नेता बताया।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi 

Continue reading on the app

  Sports

ईशान किशन की कमबैक के बाद 5 बड़ी पारियां, किसी भी नंबर पर बना रहे हैं रन, टी-20 में बने भरोसे का दूसरा नाम

ishan kishan 5 best innings: अलग अलग तरह की पिचों पर ईशान किशन ने एक बार फिर बल्ले से अपनी काबिलियत का दम दिखाया है. श्रीलंका के खिलाफ एशियन गेम्स में खेली गई 80 रन की तूफानी पारी ने उनकी वापसी को और खास बना दिया. मुश्किल हालात में तेज बल्लेबाजी करते हुए किशन ने न सिर्फ टीम को संभाला बल्कि मैच का रुख भी भारत के पक्ष में मोड़ दिया. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किशन ने दबाव के बीच ऐसी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई हो Thu, 1 Oct 2026 13:42:17 +0530

  Videos
See all

Up News: ‘BJP का एक भी MLA सपा में नहीं जाएगा’, ब्रजेश पाठक का बड़ा दावा #brajeshpathak #upelection #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T08:15:51+00:00

UP Election 2027: NDA में Seat Sharing का फॉर्मूला रेडी | Rajbhar | RLD | Apna Dal | Nishad Party #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T08:15:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers