Responsive Scrollable Menu

‘दुपट्टे से बंधा था 6 साल का मासूम!’ शिवपुरी में कुएं से मिले मां-बेटे के शव, इलाके में फैली सनसनी

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पुलिस लाइन के पास स्थित पीपल वाले कुएं में महिला और उसके 6 साल के मासूम बेटे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान शिवानी विश्वकर्मा और बेटे भोलू के रूप में हुई है। कुएं से शव निकालते समय देखा गया कि महिला ने अपने बेटे को दुपट्टे से अपने शरीर से बांध रखा था। दोनों मां-बेटे सोमवार रात से ही लापता थे।

दुर्गंध आने पर लोगों को हुआ शक

मंगलवार दोपहर जब कुएं के पास से तेज दुर्गंध आने लगी, तो स्थानीय लोगों ने अंदर झांककर देखा। कुएं में शव तैरते देख तुरंत करैरा थाना पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलते ही थाना प्रभारी विनोद छाबई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की मदद से काफी मशक्कत कर दोनों शवों को बाहर निकाला गया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पति से चल रहा था विवाद

पारिवारिक जानकारी के अनुसार शिवानी की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी और पिछले कुछ समय से पति भूपेंद्र विश्वकर्मा से उसका घरेलू विवाद चल रहा था। अनबन के चलते वह पिछले डेढ़ महीने से अपने पति से अलग कभी मायके तो कभी ननद के घर रुक रही थी। उसका पति दिल्ली में मजदूरी करता है और घटना के समय वह दिल्ली में ही था।

आत्महत्या या हत्या?

मामले में करैरा टीआई विनोद छाबई ने बताया कि प्राथमिक रूप से पारिवारिक कलह के चलते महिला द्वारा मासूम बेटे के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस हत्या और दुर्घटना समेत अन्य सभी कोणों से भी मामले की जांच कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

Continue reading on the app

भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे आज, रोहित शर्मा और कुलदीप यादव के पास बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने का मौका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि भारत पहले मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से आगे है। वहीं इस मैच में रोहित शर्मा के पास 12 हजार वनडे रन पूरे करने का मौका है। वह इस आंकड़े से सिर्फ 73 रन दूर हैं। ऐसा करने वाले वह सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीं कुलदीप यादव भी 200 वनडे विकेट के करीब हैं।

दरअसल रोहित शर्मा ने पहले वनडे में 32 रन बनाए थे और अब उनके वनडे करियर में 11,927 रन हो चुके हैं। गुवाहाटी में 73 रन बनाते ही वह 12 हजार वनडे रन पूरे कर लेंगे। इसके साथ ही वह सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित के लिए गुवाहाटी का मैदान भी खास रहा है। यहां उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2018 में 117 गेंदों पर नाबाद 152 रन की पारी खेली थी। इस मैदान पर उनके नाम एक शतक और एक अर्धशतक है।

पहले वनडे में रोहित बड़ी पारी खेलने से चूके

पहले वनडे में रोहित बड़ी पारी नहीं खेल सके थे लेकिन दूसरे मुकाबले में उनकी नजर व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ टीम को मजबूत शुरुआत देने पर होगी। दूसरी ओर विराट कोहली भी पहले मैच की शतकीय पारी के बाद चर्चा में हैं। तिरुवनंतपुरम में कोहली ने 139 रन की नाबाद पारी खेलकर वनडे में 15 हजार रन पूरे किए और ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।

कुलदीप यादव भी 200 वनडे विकेट से सिर्फ 2 कदम दूर

वहीं भारत के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव के पास भी गुवाहाटी में बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। वह वनडे क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने से सिर्फ 2 विकेट दूर हैं। पहले वनडे में कुलदीप ने 40 रन देकर 4 विकेट लिए थे और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उनके 200 विकेट पूरे होते ही वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले भारतीय गेंदबाजों की खास सूची में शामिल हो जाएंगे। पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने एक समय बिना विकेट गंवाए 135 रन बना लिए थे। इसके बाद कुलदीप ने गेंदबाजी संभाली और जॉन कैंपबेल, शाई होप, जस्टिन ग्रीव्स और जेवेल एंड्रयू के विकेट लेकर मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ दिया। वेस्टइंडीज 50 ओवर में 295 रन ही बना सका। भारत ने इसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली की शतकीय पारियों के दम पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

गुवाहाटी में रोहित-कोहली की पुरानी यादें

दरअसल बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2018 में भी वनडे मुकाबला खेला गया था। उस मैच में वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 323 रन का लक्ष्य रखा था। भारत ने रोहित शर्मा के नाबाद 152 और विराट कोहली के 140 रन की मदद से 8 विकेट रहते मैच जीत लिया था। रोहित की 152 रन की पारी आज भी इस मैदान पर वनडे में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियों में शामिल है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI

भारत- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा।

वेस्टइंडीज- शाई होप (कप्तान-विकेटकीपर), जॉन कैंपबेल, केसी कार्टी, अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, जेवेल एंड्रयू, रॉस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जेयडन सील्स।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI, 2nd ODI Highlights: भारत के वनडे इतिहास का सबसे बड़ा रनचेज, शुभमन गिल की डबल सेंचुरी से वेस्टइंडीज तहस-नहस

शुभमन गिल और रोहित शर्मा की दमदार शतकीय पारी से भारत ने दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 2-0 से सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है. Wed, 30 Sep 2026 22:12:53 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | PAK की नींद उड़ाने वाली बड़ी खबर! #ytshorts #shorts #trandingshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T16:44:17+00:00

News Ki Pathshala | नशे के खिलाफ अमित शाह का बड़ा ऐलान! #ytshorts #shorts #trandingshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T16:45:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers