Responsive Scrollable Menu

वॉट्सएप पर हर मैसेज भेजने पर कल से लगेगा चार्ज:फिलहाल बिजनेस कंपनियों पर लागू, कस्टमर को कोई शुल्क नहीं देना होगा

1 अक्टूबर से वॉट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म पर कंपनियों की तरफ से कस्टमर को भेजे जाने वाले मैसेजेस पर चार्ज लगेगा। अभी ग्राहक के मैसेज के पूछताछ वाले मैसेज के बाद 24 घंटे तक कंपनियां मुफ्त जवाब भेज सकती हैं। अब इस अवधि में भेजे हर सेवा संदेश पर अलग शुल्क लगेगा। ऑर्डर की पुष्टि और डिलीवरी अपडेट जैसे मैसेज भी फ्री नहीं रहेंगे। हर बिजनेस नंबर को महीने में पहले 1,000 सर्विस मैसेज मुफ्त मिलेंगे। इसके बाद कर्मचारी या चैटबॉट से भेजे हर मैसेज पर शुल्क लगेगा। ग्राहक की ओर से कंपनी को भेजे मैसेज पर कोई शुल्क नहीं होगा। सामान्य वॉट्सएप और छोटे कारोबारों के लिए बने मुफ्त वॉट्सएप बिजनेस एप पर यह नियम लागू नहीं होगा। कंपनियों को 30 सितंबर तक भुगतान का तरीका अपने अकाउंट में जोड़ना होगा। ऐसा नहीं करने पर 1 अक्टूबर से उनके सर्विस मैसेज की डिलीवरी रोक दी जाएगी। वॉट्सएप बिजनेस के पेड मैसेज: 15 सवाल-जवाब में समझें 1. 1 अक्टूबर से वॉट्सएप में क्या बदल रहा है? 1 अक्टूबर 2026 से कंपनियों की ओर से वॉट्सएप बिजनेस पर भेजे जाने वाले कुछ सर्विस मैसेज पेड हो जाएंगे। यानी कंपनियों को ऐसे मैसेज भेजने के लिए वॉट्सएप की पैरेंट कंपनी मेटा को शुल्क देना होगा। 2. अभी तक क्या होता था? कुछ नॉन टेंपलेट सर्विस मैसेजेस और 24 घंटे की कस्टमर सर्विस विंडो के दौरान भेजे जाने वाले कुछ यूटिलिटी मैसेज पर कंपनियों से शुल्क नहीं लिया जाता था। अब इस व्यवस्था में बदलाव हो रहा है। 3. सर्विस मैसेज क्या होता है? जब कोई ग्राहक कंपनी से वॉट्सएप पर बातचीत करता है और कंपनी की ओर से उसे कस्टमर सर्विस कर्मचारी या थर्ड पार्टी AI सिस्टम जवाब देता है, तो उसे सर्विस मैसेज कहा जाता है। 4. क्या कंपनी खुद से सर्विस मैसेज भेजकर नई बातचीत शुरू कर सकती है? नहीं। सर्विस मैसेज तभी भेजा जा सकता है जब ग्राहक के साथ 24 घंटे की कस्टमर सर्विस विंडो खुली हो। 5. 24 घंटे की कस्टमर सर्विस विंडो क्या है? जब ग्राहक कंपनी को वॉट्सएप पर मैसेज करता है, तो उसके बाद एक निर्धारित 24 घंटे की अवधि होती है, जिसमें कंपनी ग्राहक को जवाब दे सकती है। इसी दौरान भेजे जाने वाले कुछ मैसेज सर्विस मैसेज की कैटेगरी में आते हैं। 7. क्या मार्केटिंग मैसेज भी पेड हैं? हां। कंपनियों से मार्केटिंग, यूटिलिटी और ऑथेंटिकेशन टेंपलेट मैसेज के लिए पहले से शुल्क लिया जाता है। 1 अक्टूबर से सर्विस मैसेज भी पेड कैटेगरी में जुड़ जाएंगे। 8. भारत में सर्विस मैसेज की कीमत कितनी होगी? मेटा के अनुसार इसकी कीमत हर बाजार के हिसाब से होगी। भारत में सर्विस मैसेज की दर यूटिलिटी और ऑथेंटिकेशन मैसेज की दर के बराबर होगी। 11. कंपनियों को 30 सितंबर तक क्या करना होगा? वॉट्सएप बिजनेस इस्तेमाल करने वाली कंपनियों को अपने अकाउंट में पेमेंट मेथेड जोड़ना होगा। ऐसा नहीं करने पर 1 अक्टूबर से उनके सर्विस मैसेज की डिलीवरी रोक दी जाएगी। 13. क्या हर वॉट्सएप बिजनेस मैसेज अब पेड हो जाएगा? नहीं। सभी मैसेज पर शुल्क नहीं लगेगा। Meta ने फ्री एंट्री पॉइंट विंडो में बदलाव नहीं किया है। 14. फ्री एंट्री पॉइंट विंडो क्या है? अगर कोई ग्राहक ऐसे विज्ञापन पर क्लिक करके वॉट्सएप पर आता है, जिसमें वॉट्सएप चैट खोलने का विकल्प होता है, तो उसएंट्री पॉइंट विंडो के दौरान भेजे गए मैसेज की डिलीवरी मुफ्त रहती है। 15. इसका कंपनियों और ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा? इसका सीधा शुल्क कंपनियों पर पड़ेगा, क्योंकि वॉट्सएप बिजनेस के जरिए मैसेज भेजने वाली कंपनियों को नई पेड कैटेगरी के लिए भुगतान करना होगा। कंपनियों के लिए खास तौर पर कस्टमर सर्विस बातचीत की लागत बढ़ सकती है। -------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट का UPI चार्ज पर रोक से इनकार: ₹2000 से ज्यादा के पेमेंट पर 0.4% चार्ज तय सुप्रीम कोर्ट ने UPI पेमेंट पर 0.4% चार्ज लगाने के केंद्र सरकार के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। 15 अक्टूबर से यह शुल्क 2000 रुपए से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लागू होगा। हालांकि, कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है कि इस नए नियम को लागू करने का आधार क्या है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

रिलेशनशिप एडवाइज- मैं बेवकूफ था, गुस्से में ब्रेकअप कर लिया:अब गलती का एहसास है, एक्स से फिर दोस्ती करना चाहता हूं, क्या करूं?

सवाल- मैं 36 साल का हूं। 7 साल पहले मेरा ब्रेकअप हुआ था। उस समय हम दोनों ही काफी इममैच्योर थे। हम समझदारी से सिचुएशन को हैंडल नहीं कर पाए और लड़ पड़े। अब इतने सालों बाद पीछे पलटकर देखता हूं तो अपनी गलतियां अच्छे से समझ में आती हैं। मैं उसे पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर देख रहा हूं। उसने भी शादी नहीं की। वो मुंबई में रहती है। क्या मुझे उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजनी चाहिए, उससे दोबारा दोस्ती करनी चाहिए? क्या ब्रेकअप के बाद एक्स से दोस्ती करना ठीक है? एक्सपर्ट- डॉ. जया सुकुल, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, नोएडा सात साल गुजरने के बाद किसी पुराने रिश्ते को याद करने में कुछ भी असामान्य नहीं है। समय बीतने के साथ इंसान अपने पुराने व्यवहार को नए नजरिए से देख पाता है। उसे अपनी गलतियां भी समझ आती हैं। इसे ही हम ग्रोथ कहते हैं। जीवन में ग्रोथ होना बहुत अच्छी बात है। लेकिन यहां एक बात समझना जरूरी है। आपको अपनी गलतियों का एहसास हो गया है और अब आप चाहते हैं कि गुजररा वक्त फिर से लौट आए। इस इच्छा में कोई बुराई नहीं है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सामने वाला व्यक्ति भी जीवन में उसी जगह खड़ा है। सबसे पहले खुद से कुछ सवाल हो सकता है, वह भी आपको याद करती हो। लेकिन यह भी हो सकता है कि उसने उस रिश्ते को पूरी तरह पीछे छोड़ दिया हो। वह अपने जीवन में आगे बढ़ गई हो। सोशल मीडिया पर उसकी जिंदगी को देखकर इसका पता नहीं लगाया जा सकता। इसलिए कदम आगे बढ़ाने या उसे सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने से पहले आपको खुद से कुछ सवाल पूछने की जरूरत है। इन सवालों के जवाब बहुत कुछ साफ कर देंगे। क्या उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजना गलत है? नहीं। किसी पुराने परिचित को सोशल मीडिया पर रिक्वेस्ट भेजना अपने आप में गलत नहीं है। लेकिन रिक्वेस्ट के पीछे आपकी मंशा साफ होनी चाहिए। अगर आप सिर्फ यह देखना चाहते हैं कि वह कैसी है, तो संपर्क की शुरुआत बहुत सामान्य तरीके से हो सकती है। लेकिन अगर आपके मन में पहले से यह उम्मीद है कि बातचीत फिर से रिश्ते में बदल जाएगी, तो आपको सोचने और सावधान रहने की जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि तब हर छोटी चीज आपको उम्मीद दे सकती है, जैसेकि- ये सारी चीजें हो सकती हैं, लेकिन जरूरी नहीं है कि ये बातें उसके रिश्ते में लौटने की इच्छा हों। इसलिए इन्हें संकेत मानना ठीक नहीं है। क्या एक्स से दोस्ती करना ठीक है? यह हर रिश्ते में अलग होता है। कुछ लोग ब्रेकअप के बाद अच्छे दोस्त बने रह सकते हैं। कुछ लोग नहीं रह पाते। दोनों ही स्थितियां सामान्य हैं। दोस्ती तभी आसान होती है, जब पुराने रिश्ते से जुड़ी भावनाएं काफी हद तक शांत हो चुकी हों। अगर एक व्यक्ति अभी भी प्यार करता है और दूसरा केवल दोस्ती चाहता है, तो दोस्ती दोनों के लिए मुश्किल हो सकती है। मनोविज्ञान में इसे अनरिक्वाइटेड लव (अधूरी भावनात्मक उम्मीद) के नजरिए से समझा जा सकता है। जब मन किसी रिश्ते को पूरी तरह खत्म नहीं मानता, तो छोटी-छोटी बातचीत भी पुरानी उम्मीदों को फिर से जगा सकती है। इसलिए खुद से पूछें कि क्या आप वास्तव में उसे सिर्फ दोस्त के रूप में देख पाएंगे। सात साल बाद भावनाएं क्यों लौट सकती हैं? समय बीतने के बाद हम अक्सर पुराने रिश्ते को नए नजरिए से देखते हैं। उस समय जो बातें बहुत बड़ी लगती थीं, वे आज छोटी लग सकती हैं। अपनी गलतियां भी ज्यादा साफ दिखाई देती हैं। इसके अलावा याददाश्त भी अक्सर रिश्ते के अच्छे और खुशहाल हिस्सों को याद रखती है। झगड़े और तनाव उतनी शिद्दत से याद नहीं रहते। इसलिए जरूरी है कि आप सिर्फ अच्छी यादों के आधार पर फैसला न लें। रिश्ता जैसा वास्तव में था, उसे भी याद करें। इसलिए पुराने रिश्ते को याद करते समय खुद से ये सवाल भी पूछें- उसने अभी तक शादी क्यों नहीं की? आपने सवाल में लिखा है कि उसने अभी तक शादी नहीं की। यह लिखना बताता है कि आपके छिपे हुए मनोविज्ञान में यह बात कहीं मौजूद है कि वो सिंगल और एवेलेबल है। मेरा सुझाव है कि आप इस बात को फिलहाल अलग ही रखिए। उसने शादी नहीं की है, ये सिर्फ एक तथ्य है। इस बात का मतलब यह नहीं है कि वह आपके पास लौटना चाहती है। हो सकता है, वह शादी न करना चाहती हो। हो सकता है, उसकी जिंदगी में कोई और प्रिऑरिटी हो। हो सकता है, वह किसी और रिश्ते में हो और वो जानकारी सोशल मीडिया पर पब्लिक न हो। इसलिए उसकी वैवाहिक स्थिति को अपने लिए संकेत न मानें। इसी तरह मुंबई में रहना भी कोई खास संकेत नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण चीज है कि वह आज क्या चाहती है। अगर संपर्क करना ही है तो कैसे करें? पहला संपर्क बहुत हल्का रखें। ज्यादा लंबा और भावुक संदेश न भेजें। सात साल पुरानी पूरी कहानी एक साथ न खोलें। आप साधारण तरीके से कह सकते हैं कि काफी समय बाद उसकी याद आई और उम्मीद है कि वह ठीक होगी। अगर वह सहजता से बातचीत करती है, तभी बातचीत आगे बढ़ाएं। अगर उसका जवाब छोटा हो या वह बातचीत आगे न बढ़ाए, तो वहीं रुक जाएं। अपनी गलतियां समझना अच्छी बात सात साल बाद अपनी गलतियां पहचान पाना आपकी इमोशनल ग्रोथ का संकेत है। लेकिन इसका सबसे बड़ा फायदा यह होना चाहिए कि आज आप बेहतर तरीके से रिश्ते निभाने के काबिल हो सकें। जरूरी नहीं कि इस इमोशनल ग्रोथ का परिणाम उसी व्यक्ति के पास वापस जाना हो। कभी-कभी पुराने रिश्ते से मिली सीख को नए रिश्ते में अप्लाय करना ही उस रिश्ते का सबसे अच्छा परिणाम होता है। अब क्या करें? संपर्क करें या नहीं ? पुराने रिश्ते के टूटने के बाद दोबारा संपर्क करने की इच्छा स्वाभाविक है। खासकर तब, जब समय बीतने के साथ गुस्सा और शिकायतें कम हो गई हों। लेकिन सिर्फ पुरानी यादें या अकेलापन दोबारा संपर्क करने की पर्याप्त वजह नहीं हैं। पहले यह समझना जरूरी है कि आप वास्तव में क्या चाहते हैं? सिर्फ बातचीत, दोस्ती या फिर रिश्ते को दोबारा शुरू करने की उम्मीद। यह भी सोचें कि सामने वाला व्यक्ति आपके संपर्क का जवाब न दे या दूरी बनाए रखे, तो क्या आप उसे सहजता से स्वीकार कर पाएंगे। इन सवालों के जवाब ही ये तय करने में मदद कर सकते हैं कि एक्स से संपर्क करना आपके लिए सही होगा या नहीं। अंतिम बात सहज मन से, बिना किसी अपेक्षा के फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजें। वो स्वीकार करें तो अच्छी बात है, न स्वीकार करें, तो भी अच्छी बात है। आप न बहुत खुश हों, न बहुत उदास। अगर आप दिल और दिमाग से हर तरह के परिणाम को सहजता और गरिमा से एक्सेप्ट करने के लिए तैयार हैं तो फ्रेंड रिक्वेस्ट जरूर भेजिए। अगर आप में वह इमोशनल मैच्योरिटी आ चुकी है, जो रिजेक्शन को डिग्निटी के साथ स्वीकार करती है तो तो फ्रेंड रिक्वेस्ट जरूर भेजिए। लेकिन अगर अभी भी कहीं छिपी हुई उम्मीद या अपेक्षा है तो थोड़ा ठहरिए। पहले अपनी भावनाओं को एड्रेस करिए। ***************** ग्राफिक्स- विपुल शर्मा ………………….. ये खबर भी पढ़ें रिलेशनशिप एडवाइज- क्या पार्टनर का फोन चेक करना गलत है: मुझे हसबैंड पर शक है, क्या चुपके से उनका फोन खोलकर देख लूं, क्या करूं पार्टनर के व्यवहार में अचानक बदलाव दिखे तो मन में शक पैदा होना स्वाभाविक है। ये बातें असुरक्षा बढ़ा सकती हैं। ऐसे में फोन चेक करके सच जानने की इच्छा होना भी स्वाभाविक है।लेकिन मेरा सुझाव है कि शक होते ही उसे सच मान लेना ठीक नहीं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

गुलाबी गेंद, ओवर-थ्रो और समय की बर्बादी पर ICC ने लागू किए नए नियम, क्रिकेट में बढ़ेगा रोमांच

आईसीसी ने क्रिकेट के रोमांच को बढ़ाने के लिए कुछ नए और क्रांतिकारी नियम को लागू करने का ऐलान किया है. इन नियमों में ट्रायल के तौर पर दिन में खेले जाने वाले टेस्ट मैच में गुलाबी गेंद का इस्तेमाल करना भी शामिल है. इसके अलावा ओवर थ्रो और समय की बर्बादी करने वाले खिलाड़ियों को भी नकेल कसने के लिए नियमों में बदलाव की घोषणा की गई है. Thu, 1 Oct 2026 20:17:38 +0530

  Videos
See all

Sahil Joshi | सरकार पर सुप्रीम कोर्ट ने जुर्माना लगाया है - अखिलेश | #cmyogi #yogiadityanath #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T15:04:56+00:00

Poochta Hai Bharat: झूठ की दुकान है Congress? | PM Modi Vs Rahul Gandhi | Vote Chori | SIR #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T15:04:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers