Fatty Liver की समस्या दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें Fiber और Protein
खराब जीवनशैली और गलत खानपान व फिजिकल एक्टिविटी की कमी के चलते फैटी लिवर की समस्या काफी देखने को मिल रही है। मोटापे के कारण भी फैटी लिवर की दिक्कत तेजी से बढ़ रही है। जब फैटी लिवर की कोशिकाओं में जरुरत से ज्यादा फैट जमा होने लगता है। इसके वजह से लिवर ठीक तरह से फंक्शन नहीं कर पाता है।
जिसके बाद शरीर में काफी टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं। दरअसल, शुरुआत में इसके लक्षण नजर नहीं आते हैं और लंबे समय तक इस पर ध्यान न दिया जाए, तो फैटी लिवर का ग्रेड बढ़ सकता है और इसका सीधा असर आपकी सेहत पर होता है।
फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स करने में सबसे मुख्य भूमिका आपके खानपान और लाइफस्टाइल की होती है। यदि आपके रिपोर्ट में फैटी लिवर की समस्या आ गई है, तो आप अच्छी डाइट के साथ इसको रिवर्स कर सकते हैं।
फैटी लिवर में क्या खाना चाहिए?
यह डाइटिशियन भी मानते हैं कि फैटी लिवर में ऐसा खाना चुनना चाहिए, जो वजन और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है और आपके लिवर पर एक्सट्रा बोझ नहीं डालता है।
फाइबर का अधिक सेवन करें
अपनी डाइट में सब्जियां, सलाद, साबुत अनाज और दालों को शामिल करें। ओट्स, दलिया, ब्राउन राइस, मल्टीग्रेन रोटी और दाल से शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है और लंबे समय तक पेट भरा रहता है।
हरी सब्जियां और मौसमी फल खाएं
डाइट में आप पालक, मेथी, लौकी, भिंडी जैसी सब्जियों को नियमित रुप से जरुर खाएं। इसके साथ ही फलों में सेब, अमरूद, संतरा, पपीता और बेरीज जैसे कम मात्रा में प्राकृतिक शुगर वाले ऑप्शन लिए जा सकते हैं। लेकिन फलों का जूस पीने के स्थान पर पूरा फल खाना बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
प्रोटीन पर जरुर ध्यान दें
फैटी लिवर की समस्या को ठीक करने के लिए आप दाल, चना, राजमा, लोबिया, पनीर की सीमित मात्रा, दही, अंडे और मछली का सेवन कर सकते हैं। प्रोटीन का सही चुनाव वजन को कम करने के लिए काफी जरुरी है।
हेल्दी फैट चुनें
फैटी लिवर में हर टाइप फैट बंद करने की कोई जरुरत नहीं है। नट्स और सीड्स जैसे बादाम, अखरोट, अलसी और चिया सीड्स को सीमित मात्रा में डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन्हे शरीर के लिए हेल्दी फैट माना जाता है। वहीं, जब खाना बनाएं तो रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल न करें।
फैटी लिवर में किन चीजों से बचना चाहिए?
- बहुत ज्यादा चीनी और मीठी चीजें जैसे कि मिठाई, केक, पेस्ट्री, कैंडी और मीठे पैकेज्ड फूड का सेवन कम करें।
- इसके साथ ही आप सॉफ्ट ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक और अधिक शुगर वाले पैकेज्ड जूस लिवर की सेहत को खराब कर सकते हैं।
- इतना ही नहीं, समोसे, पकौड़े, फ्रेच फ्राइज और ज्यादा तेल में बना खाना कम खाएं या इसे पूरी तरह अवॉइड करें।
- मैदा से बनीं चीजें, सफेद ब्रेड और अत्यधिक प्रोसेस्ड स्नैक्स का सेवन कम करना चाहिए।
Health Tips: खाली पेट कार्डियो करने से ज्यादा फैट बर्न होता है? जानिए पूरा सच
आज के समय में अधिकतर लोग अपना वजन कम करने की जद्दोजहद में लगे हैं और इसके लिए कई तरीके भी अपनाते हैं। अमूमन माना जाता है कि खाली पेट कार्डियो करने से वजन कम करना आसान होता है। ऐसा कहा जाता है कि खाली पेट व्यायाम करने से शरीर ज्यादा चर्बी जलाता है और वजन जल्दी कम होता है।
लेकिन क्या ऐसा सच में होता है? और क्या हर किसी के लिए खाली पेट कार्डियो करना सही है? तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस बारे में-
खाली पेट कार्डियो क्या है?
सबसे पहले समझते हैं कि खाली पेट कार्डियो क्या होता है। जब आप कई घंटों तक कुछ खाए बिना, आमतौर पर सुबह नाश्ते से पहले कार्डियो करते हैं, तो इसे खाली पेट कार्डियो कहा जाता है। इसमें ब्रिस्क वॉक करना, हल्की दौड़, साइकिल चलाना या हल्की कसरत शामिल हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: Health Tips: Low Carb Diet से बढ़ सकता है बैड कोलेस्ट्रॉल, Stroke और Heart Attack का जोखिम
यह सच है कि इस दौरान शरीर ऊर्जा के लिए जमा वसा का इस्तेमाल कुछ अधिक कर सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पूरे दिन में आपका वजन बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा तेजी से कम होगा। वजन घटाने के लिए कुल कैलोरी संतुलन और नियमित व्यायाम ज्यादा मायने रखते हैं।
वजन घटाने में कैसे मदद कर सकता है?
खाली पेट कार्डियो करना कई वजहों से फायदेमंद माना जाता है। मसलन-
- खाली पेट रहने के बाद शरीर में तुरंत उपलब्ध ऊर्जा कुछ कम होती है। ऐसे में व्यायाम के दौरान शरीर ऊर्जा के लिए वसा का इस्तेमाल बढ़ा सकता है। जिससे चर्बी कम होती है।
- सुबह नाश्ते और दिनभर के काम शुरू होने से पहले व्यायाम कर लेने का एक फायदा यह है कि आपका व्यायाम छूटने की संभावना कम हो सकती है। व्यायाम की नियमितता वजन कम करने में सहायक है।
- जो लोग हैवी वर्कआउट नहीं करना चाहते, वे भी इस नियम से खुद को अधिक एक्टिव रख पाते हैं।
क्या खाली पेट कार्डियो से वजन तेजी से घटता है?
यह बात हर किसी को समझने की जरूरत है। यह जरूरी नहीं है कि खाली पेट कार्डियो सामान्य कार्डियो से ज्यादा वजन घटाए।व्यायाम के दौरान शरीर ज्यादा वसा का इस्तेमाल कर सकता है, लेकिन लंबे समय में वजन घटने का असर आपकी पूरी दिनचर्या, खान-पान, कुल एनर्जी खर्च करने और व्यायाम की नियमितता पर निर्भर करता है। इसलिए अगर आपको खाली पेट व्यायाम करने में कमजोरी या चक्कर महसूस होते हैं, तो सिर्फ ज्यादा चर्बी जलाने के लिए ऐसा करना जरूरी नहीं है।
किन लोगों को खाली पेट कार्डियो से बचना चाहिए?
हर किसी के लिए खाली पेट कार्डियो अच्छा नहीं है। होता। अगर आपको व्यायाम के दौरान बार-बार चक्कर, कमजोरी, कंपकंपी या घबराहट महसूस होती है, तो खाली पेट कसरत न करें। इसके अलावा, अगर आपको मधुमेह जैसी स्वास्थ्य समस्या है, गर्भवती हैं या फिर अन्य स्वास्थ्य समस्या है, तो खाली पेट व्यायाम शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।
- मिताली जैन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









