NR OHE Skill Competition: उत्तर रेलवे के 84 ओएचई डिपो में आयोजित हुई ओएचई स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता, कर्मचारियों ने दिखाया कौशल
भारतीय रेलवे के अंतर्गत उत्तर रेलवे ने अपने मैदानी और तकनीकी स्टाफ की कार्यकुशलता को नई ऊंचाइयां देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) अनुरक्षण एवं ब्रेकडाउन रिस्टोरेशन के क्षेत्र में तकनीकी कौशल को और अधिक धार देने के उद्देश्य से सितंबर 2026 के दौरान उत्तर रेलवे के सभी 84 ओएचई डिपो में 'ओएचई स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता-2026' का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता ने फ्रंटलाइन कर्मचारियों को अपनी पेशेवर दक्षता दिखाने का शानदार मंच प्रदान किया।
प्रतियोगिता की प्रमुख गतिविधियां और तकनीकी फोकस
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य रेलवे लाइनों के रखरखाव में लगे कर्मचारियों के व्यावहारिक कौशल को निखारना और आपसी टीम वर्क को मजबूत करना था। प्रतियोगिता के दौरान निम्नलिखित प्रमुख तकनीकी गतिविधियों पर विशेष फोकस किया गया:
- कॉन्टैक्ट एवं कैटेनरी वायर स्प्लाइसिंग
- ब्रैकेट और स्टे-आर्म इंसुलेटर रिप्लेसमेंट
- कैंटिलीवर एवं एटीडी रिप्लेसमेंट
सभी डिपो के कर्मचारियों ने इसमें पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और एक-दूसरे की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करते हुए आधुनिक तकनीकों का अभ्यास किया।
फाइनल समारोह और विजेताओं के परिणाम
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजित भव्य फाइनल समारोह में उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री राजेश कुमार पाण्डेय ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। महाप्रबंधक महोदय ने अपने कर-कमलों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मंडलीय टीमों को विजेता ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए। इस रोमांचक मुकाबले के घोषित परिणाम इस प्रकार रहे:
- विजेता मण्डल: अंबाला मण्डल
- प्रथम उपविजेता: लखनऊ मण्डल
- द्वितीय उपविजेता: दिल्ली मण्डल
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी पहल उत्तर रेलवे की परिचालन सुरक्षा, तकनीकी उत्कृष्टता और फ्रंटलाइन स्टाफ के निरंतर कौशल विकास के प्रति उसकी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Gulki Joshi Fitness Tips: अच्छी डाइट-वर्कआउट के साथ ‘मी टाइम’ निकालना भी है जरूरी
Gulki Joshi Fitness Tips: इन दिनों सोनी सब चैनल के शो ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि अग्रवाल का किरदार गुल्की जोशी निभा रही हैं। इसमें वे फिट और अट्रैक्टिव नजर आ रही हैं। अपनी फिटनेस और ब्यूटी को मेंटेन करने के लिए वे क्या करती हैं, गुल्की सहेली को बता रही हैं, अपनी जुबानी।
वह स्ट्रिक्ट डाइट के बजाय बैलेंस्ड और सस्टेनेबल डाइट को प्राथमिकता देती हैं, वर्कआउट में स्ट्रेंथ, मोबिलिटी और कार्डियो का संतुलन बनाए रखती हैं। साथ ही, मानसिक सुकून के लिए ‘मी टाइम’ निकालती हैं। आइए जानते हैं, उनकी फिटनेस और ब्यूटी का राज क्या है।
बैलेंस्ड और सस्टेनेबल डाइट
फिटनेस बनाए रखने के लिए मैं बहुत स्ट्रिक्ट डाइट से ज्यादा बैलेंस्ड और सस्टेनेबल डाइट पर फोकस करती हूं। मैं कोशिश करती हूं कि मेरे खाने में पर्याप्त प्रोटीन, सब्जियां और फल शामिल हों। मैं घर का बना खाना ही खाती हूं। शूटिंग के दौरान टाइमिंग कभी-कभी डिस्टर्ब हो जाती है, लेकिन मैं मेंटेन करने का भरसक प्रयास करती हूं।
इसके साथ ही मैं हाइड्रेशन पर खास ध्यान देती हूं। वैसे मैं किसी भी तरह के फूड को पूरी तरह अवॉयड नहीं करती, लेकिन जंक और बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड फूड को लिमिट में ही खाना पसंद करती हूं। मेरा मानना है कि डाइट ऐसी होनी चाहिए, जिसे आप पूरे मन से फॉलो कर सकें।
करती हूं डेली वर्कआउट
मैं नियमित रूप से वर्कआउट करने की कोशिश करती हूं। हालांकि शूटिंग शेड्यूल के हिसाब से रूटीन में बदलाव आता रहता है। मुझे ऐसा वर्कआउट पसंद है, जिसमें स्ट्रेंथ, मोबिलिटी और थोड़ा कार्डियो, तीनों का बैलेंस हो।
वॉकिंग भी मेरे लिए बहुत जरूरी है। अगर कभी जिम जाना मिस हो जाए, तो मैं कोशिश करती हूं कि दिन भर फिजिकली एक्टिव रहूं। मेरे लिए कंसिस्टेंसी सबसे ज्यादा मायने रखती है।
‘मी टाइम’ भी निकलती हूं
मानसिक शांति के लिए मैं अपने लिए थोड़ा ‘मी टाइम’ निकालना बहुत जरूरी मानती हूं। कभी-कभी बस कुछ देर शांत बैठना, फोन से दूरी बनाना या अपने पसंदीदा लोगों के साथ समय बिताना भी बहुत मदद करता है।
मैं कोशिश करती हूं कि किसी भी टेंशन को अपने ऊपर हावी न होने दूं और जो चीजें मेरे कंट्रोल में नहीं हैं, उन्हें लेकर खुद को ज्यादा परेशान न करूं। मेरा मानना है कि पॉजिटिव रहना कोई एक दिन की प्रैक्टिस नहीं, बल्कि रोज खुद को थोड़ा बेहतर समझने की प्रक्रिया है।
अच्छी नींद को मानती हूं जरूरी
अच्छी फिटनेस का असर मेरी ब्यूटी पर भी पड़ता है। मेरे लिए ब्यूटी का सबसे बड़ा सीक्रेट है, डेली अच्छी पूरी नींद सोना। हाइड्रेशन को मेंटेन रखना और बेसिक स्किन केयर में कंसिस्टेंसी। मैं बहुत ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने के बजाय अपनी स्किन को सूट करने वाले कुछ बेसिक प्रोडक्ट्स को अप्लाई करना पसंद करती हूं।
शूटिंग में मेकअप काफी होता है, इसलिए उसे अच्छी तरह से हटाना और स्किन को साफ और मॉयश्चराइज रखना बहुत जरूरी है। मुझे लगता है कि जब हम अंदर से खुश और स्वस्थ महसूस करते हैं, तो उसका असर चेहरे पर अपने आप दिखता है।
गुल्की जोशी
प्रस्तुति: सहेली फीचर्स
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










