Responsive Scrollable Menu

E-Scooter: होंडा QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें नए फीचर्स, रेंज और कीमत

E-Scooter: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.35 लाख रुपये रखी गई है। इसके साथ ही होंडा के भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो में अब तीन मॉडल हो गए, जिनमें QC1 और Activa e: भी शामिल हैं। QC3 में बड़ी बैटरी होने से ज्यादा रेंज मिलेगी। इसमें कई नए फीचर्स शामिल किए हैं। कंपनी ने बताया कि शुरुआत में QC3 की बिक्री देश के सिर्फ 5 शहरों में होगी। यह स्कूटर चुनिंदा होंडा रेडविंग डीलरशिप के जरिए उपलब्ध होगा।

होंडा QC3 में 3 किलोवॉट की बैटरी
होंडा QC3 में 3 किलोवॉट-घंटे की फिक्स्ड बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर आईडीसी मानकों के अनुसार 145 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। इसी के साथ यह होंडा के मौजूदा इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा रेंज देने वाला मॉडल बन गया है।

इससे पहले QC1 की रेंज 80 किलोमीटर और Activa e: की रेंज 102 किलोमीटर बताई गई थी। QC3 की बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में करीब 2 घंटे 40 मिनट लगते हैं, जबकि इसे पूरी तरह चार्ज करने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है।

हालांकि, कंपनी ने अभी तक QC3 के मोटर की शक्ति और प्रदर्शन से जुड़े आंकड़े साझा नहीं किए हैं।

डिजाइन में किए गए बदलाव
QC3 का मूल डिजाइन काफी हद तक QC1 जैसा है, लेकिन इसे अधिक प्रीमियम लुक देने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। इसमें अलग डिजाइन का हेडलैंप, अलॉय व्हील और सीट का पिछला हिस्सा दिया गया है। इन बदलावों की वजह से QC3 अपने छोटे मॉडल से अलग नजर आता है।

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर चार रंगों में उपलब्ध होगा, जिनमें मैट फोटॉन ग्रे मेटैलिक, पर्ल प्रेशियस व्हाइट, पर्ल शैलो ब्लू और पर्ल सायरन ब्लू शामिल हैं।

मिलते हैं ये फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो QC3 में 5 इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें होंडा रोडसिंक कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है। इसके जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके अलावा स्कूटर में स्मार्ट की और सीट के नीचे 32 लीटर की स्टोरेज क्षमता दी गई है। कंपनी ने इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है।

पांच शहरों में शुरू हुई बुकिंग
होंडा ने अभी QC3 की डिलीवरी शुरू होने की तारीख की घोषणा नहीं की है। शुरुआत में इसकी बिक्री दिल्ली, आगरा, कटक, सूरत और कोल्लम में की जाएगी।

इन शहरों में ग्राहक होंडा की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत रेडविंग डीलरशिप के माध्यम से 5,000 रुपये में QC3 की बुकिंग कर सकते हैं।

इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों से होगा मुकाबला
बाजार में होंडा QC3 का मुकाबला टीवीएस आईक्यूब 3.1 किलोवॉट-घंटे, बजाज चेतक और एथर कोनार्क जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों से होगा। बड़ी बैटरी और 145 किलोमीटर की घोषित रेंज के जरिए कंपनी ने इस मॉडल को अपने मौजूदा इलेक्ट्रिक स्कूटरों से ऊपर रखा है।

(मंजू कुमारी)

 

Continue reading on the app

MP Police Bharti 2026: पुलिस विभाग में नौकरी का सपना होगा पूरा! यहां SI-सूबेदार के पदों पर निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

MP Police Bharti 2026: पुलिस विभाग में नौकरी का सपना होगा पूरा! यहां SI-सूबेदार के पदों पर निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

Continue reading on the app

  Sports

रांची में 9 अक्टूबर को खेला जाएगा टी-20 क्रिकेट मैच, ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलेंगे टिकट

रांची के जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को टी-20 मैच होगा. टिकट बिक्री 5-6 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक जेएससीए काउंटर और district.in पर होगी. एक व्यक्ति अधिकतम दो टिकट ले सकता है. Wed, 30 Sep 2026 23:52:20 +0530

  Videos
See all

Harry and Meghan condemn 'intrusion' as men seen near children's school. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T18:30:25+00:00

Final Prime Time | Blue Drum Case: मुस्कान-साहिल दोषी करार, अब 14 अक्टूबर को सजा का फैसला!Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T18:30:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers