Responsive Scrollable Menu

पेरू में 6.7 तीव्रता का भूकंप, जोरदार झटकों से घबराए लोग, 99 किमी गहराई में था केंद्र

पेरू में गुरुवार 20 अगस्त 2026 को 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार इसका केंद्र एंडीज क्षेत्र में अनिसो से करीब 31 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में और 99 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के झटके दक्षिणी पेरू के कई शहरों तक महसूस किए गए। भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन और आपदा एजेंसियों ने प्रभावित इलाकों की स्थिति का आकलन शुरू कर दिया।

हालांकि शुरुआती रिपोर्ट में किसी की मौत या बड़े पैमाने पर नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने बताया कि गहराई ज्यादा होने की वजह से झटके कई इलाकों में महसूस हुए, लेकिन सतह पर नुकसान सीमित रहा। राहत और निगरानी टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

इका और अरेक्विपा तक महसूस हुए झटके

दरअसल USGS के मुताबिक भूकंप का केंद्र दक्षिणी पेरू के एंडीज पर्वतीय इलाके में था। इसकी गहराई करीब 99 किलोमीटर दर्ज की गई, जिससे कंपन दूर-दूर तक महसूस हुआ। इका और अरेक्विपा जैसे बड़े शहरों में लोगों ने तेज झटकों का अनुभव किया। पेरू के सिविल डिफेंस प्रमुख लुइस वास्केज़ ने स्थानीय रेडियो स्टेशन RPP को बताया कि शुरुआती जानकारी में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है। वहीं परिनाकोचास प्रांत के मेयर योनी रेयेस ने भी कहा कि प्रांतीय राजधानी में किसी बड़ी क्षति की रिपोर्ट सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर हालात की लगातार निगरानी जारी रखी है ताकि अगर कहीं नुकसान की सूचना मिले तो तुरंत कार्रवाई की जा सके।

सुनामी का खतरा नहीं

भूकंप के बाद पेरू की नौसेना ने साफ किया कि इस घटना से सुनामी का कोई खतरा नहीं है। इसके बावजूद प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने की सलाह दी है। पेरू प्रशांत महासागर के उस इलाके में स्थित है जिसे “पैसिफिक रिंग ऑफ फायर” कहा जाता है। यह दुनिया का ऐसा क्षेत्र है जहां टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधि के कारण अक्सर भूकंप आते रहते हैं। देश पहले भी कई बड़े भूकंप झेल चुका है। 2007 में इका क्षेत्र में आए 7.9 तीव्रता के भूकंप में करीब 600 लोगों की मौत हुई थी। हाल के दिनों में इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र और पश्चिमी कोलंबिया में भी तेज भूकंप दर्ज किए गए हैं, जिससे यह साफ है कि दुनिया के कई हिस्सों में भूकंपीय गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं।

Continue reading on the app

शानदार डांस, गजब के एक्सप्रेशन और जबरदस्त एनर्जी… Afghan Jalebi पर लड़की का VIDEO हुआ वायरल

Afghan Jalebi गाने पर लड़की के शानदार डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उसके एनर्जेटिक डांस मूव्स, खूबसूरत एक्सप्रेशन और दिलकश अंदाज ने लोगों का ध्यान खींच लिया है.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games Day-15 Highlights: हॉकी, क्रिकेट और आर्चरी में गोल्ड, 85 पदकों के साथ चौथे पायदान पर भारत, जानें कैसा रहा 15वां दिन

एशियन गेम्स 2026 का 15वां दिन भारत के लिए बेहतरीन रहा. तीरंदाजी से लेकर कुश्ती के साथ भारत को हॉकी, क्रिकेट और गोल्फ जैसे खेलों में गोल्ड मेडल मिला. इस तरह दिन की समाप्ति तक भारत की झोली में 85 मेडल हो गए, जिसमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 सिल्वर मेडल शामिल हैं. ऐसे में आइए जानते हैं रहा पूरा दिन. Sat, 3 Oct 2026 20:35:28 +0530

  Videos
See all

Rashtra Sarvopari : रुकेगी 'नाबालिग दीक्षा'? | Premanand Maharaj Aashram | Akhielsh vs Owaisi | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T15:41:02+00:00

Jantar Mantar: आंदोलन को ढाल बनाकर दम भर रही है Congress Party?|Aishwarya Kapoor| Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-03T15:40:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers