Responsive Scrollable Menu

8 अक्टूबर से शुरू होगी Amazon की बड़ी सेल, लेकिन अभी से सस्ते मिल रहे फ्रिज, TV समेत कई सामान

Amazon Great Indian Festival 2026 की मेन सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी, लेकिन Early Deals में स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप, कैमरा और होम अप्लायंसेज पर शानदार ऑफर मिल रहे हैं. जानें सेल की Early Deals, बैंक ऑफर और Amazon Pay के फायदे.

Continue reading on the app

भारत को कबड्डी में दो गोल्ड, महिला-पुरुष टीम चैंपियन:तजिंदरपाल को शॉटपुट में सिल्वर, 7वें दिन भारत ने जीते 7 मेडल

भारत ने शनिवार को एशियन गेम्स में कबड्डी के दोनों गोल्ड जीत लिए। महिला टीम ने ईरान को 37-34 और पुरुष टीम ने 40-34 से हराया। पुरुष टीम ने लगातार 10वीं और महिला टीम ने लगातार 5वीं बार मेडल जीता। एथलेटिक्स में तजिंदरपाल सिंह तूर और सावन बरवाल ने सिल्वर, जबकि प्राची चौधरी ने 400 मीटर में ब्रॉन्ज जीता। शूटिंग में 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम ने सिल्वर हासिल किया। स्क्वॉश में अनाहत सिंह और अभय सिंह फाइनल में पहुंचे, जबकि पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची। 7वें दिन भारत ने 7 मेडल जीते। अब भारत के खाते में 4 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज समेत 30 मेडल हैं। टीम मेडल टैली में 10वें स्थान पर है। कबड्डी में पहले महिला टीम चैंपियन बनी महिला फाइनल में भारत ने ईरान को 37-34 से हराया। हाफटाइम तक भारत 22-16 से आगे था, लेकिन दूसरे हाफ में ईरान ने वापसी करते हुए अंतर सिर्फ एक अंक कर दिया। इसके बाद संजू देवी ने अहम रेड से बढ़त मजबूत की। चार मिनट बाकी रहते भारत 34-28 से आगे था। आखिरी मिनट में ईरान को अंक की जरूरत थी, लेकिन भारतीय डिफेंस ने निर्णायक टैकल कर मैच खत्म कर दिया। पुरुषों ने दूसरे हाफ में पलटा मैच पुरुष फाइनल में ईरान ने हाफटाइम तक 18-17 की बढ़त बना रखी थी। दूसरे हाफ की शुरुआत में भी ईरान तीन अंक आगे हो गया। इसके बाद जयदीप के सुपर टैकल और असलम इनामदार की रेड से भारत ने 21-21 की बराबरी की। सुमित ने डिफेंस में लगातार अहम टैकल किए, जबकि अर्जुन देशवाल ने रेडिंग में अंक जुटाए। 29-24 के बाद भारत ने मैच पर पकड़ मजबूत कर ली और अंत में 40-34 से गोल्ड जीत लिया। सिंधु क्वार्टर फाइनल में, जापान की टोमोका मियाजाकी को हराया पीवी सिंधु ने बैडमिंटन के महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। तीसरे राउंड में उन्होंने जापान की टोमोका मियाजाकी को सीधे गेम में 21-9, 21-12 से हराया। अब सिंधु का सामना चीन की चेन यू फेई से होगा। स्क्वॉश में पहली बार दोनों सिंगल्स फाइनल में तजिंदरपाल को लगातार तीसरा मेडल मैराथन में 44 साल बाद मेडल सावन बरवाल ने पुरुष मैराथन में 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड के समय के साथ सिल्वर जीता और राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। एशियन गेम्स की पुरुष मैराथन में भारत को 44 साल बाद मेडल मिला। इससे पहले 1982 के दिल्ली एशियाड में भारत ने ब्रॉन्ज जीता था। मैराथन 42 किलोमीटर की रेस होती है। शूटिंग में टीम सिल्वर महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदार्शा विनोद ने सिल्वर जीता। चीन ने गोल्ड हासिल किया। व्यक्तिगत फाइनल में तिलोत्तमा चौथे और विदार्शा पांचवें स्थान पर रहीं। हॉकी: जापान को हराकर सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मेजबान जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अभिषेक और हरमनप्रीत सिंह ने गोल किए। हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैगफ्लिक से दूसरा गोल किया। इससे पहले भारत ग्रुप स्टेज में इंडोनेशिया, श्रीलंका और दक्षिण कोरिया को हरा चुका था। बैडमिंटन में तीन भारतीय आगे उन्नति हुड्डा ने वर्ल्ड नंबर-6 इंडोनेशिया की कुसुमा वारदानी को 21-19, 21-13 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना वर्ल्ड नंबर-3 जापान की अकाने यामागुची से होगा। त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने वर्ल्ड नंबर-3 जापानी जोड़ी मायू मात्सुमोतो और युकी फुकुशिमा को 24-22, 21-18 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पीवी सिंधु ने चीनी ताइपे की चिऊ पिन-चियान को 21-19, 21-14 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। हालांकि आयुष शेट्टी को चोउ तिएन-चेन से 21-16, 19-21, 21-17 से हार मिली और उनका अभियान खत्म हो गया। बॉक्सिंग में प्रिया और कपिल क्वार्टर फाइनल में महिला 60 किग्रा में प्रिया घंघास ने दक्षिण कोरिया की ओह येओन-जी को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अंतिम-8 में उनका सामना ताजिकिस्तान की मिजगोवा समादोवा से होगा। पुरुष 90 किग्रा में कपिल पोखरिय ने ईरान के सैम एस्ताकी को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं 55 किग्रा में जादूमणी सिंह को फिलीपींस के कार्लो पालाम से 3-0 से हार मिली। खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

  Sports

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए का टॉप ऑर्डर ध्वस्त, सिर पर मंडराया बड़ी हार का साया

ऑस्ट्रेलिया ए ने दूसरे चार-दिवसीय मैच में भारत ए के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. खेल के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए के खिलाफ 364 रनों की बढ़त हासिल की. अब मेजबान टीम को इस कठिन लक्ष्य को हासिल करने के लिए अंतिम दिन या तो 337 रन बनाने होंगे या फिर मैच ड्रॉ कराने के लिए पूरे दिन बिना ऑलआउट हुए बल्लेबाजी करनी होगी. Thu, 1 Oct 2026 23:44:46 +0530

  Videos
See all

Iran America War : ईरान- अमेरिका युद्ध पर बड़ी खबर! | Mojtaba Khamenei | Trump | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T21:30:03+00:00

Kanye West's Russia shows officially cancelled after weeks of uncertainty. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T21:00:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers