Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स 2026: 28 सितंबर को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा क्वार्टर फाइनल मुकाबला, जानें कहां देखें लाइव

जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान का आगाज करने के लिये एकदम तैयार है। 28 सितंबर को भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों में से जो भी टीम जीत दर्ज करेगी वह सीधा सेफीफाइनल में जगह बना लेगी।

बता दें कि हाल ही में भारतीय टीम और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई। इस सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों मुकाबले अपने नाम किए। भारत ने अफगानिस्तान को 3-0 से हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया। ऐसे में भारतीय टीम फिर चाहेगी कि अफगानिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाये। वहीं अफगानिस्तान की टीम सीरीज में मिली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी और आगे के मुकाबले के लिये जगह पक्की करने का प्रयास करेगी।

अफगानिस्तान की टीम कैसे पहुंची क्वार्टर फाइनल में?

दरअसल, शनिवार को ग्रुप स्टेज में नेपाल और जापान के बीच खेला जाने वाला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। मैच रद्द होने के बाद अंक तालिका में बेहतर स्थिति और नेट रन रेट के आधार पर नेपाल ने शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि अफगानिस्तान दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, जापान की टीम तीसरे स्थान पर फिसल गई। अफगानिस्तान के दूसरे स्थान पर रहने के कारण क्वार्टर फाइनल के ड्रॉ के मुताबिक उसका सामना भारत से होना तय हुआ। इस हिसाब से अफगानिस्तान को सीधे क्वार्टर फाइनल का टिकट मिल गया।

कितने बजे शुरू होगा भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला

जानकारी अनुसार, एशियन गेम्स 2026 में खेले जाने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला 28 सितंबर (सोमवार) को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे से होगा।

जानें कहां लाइव देख पाएंगे मुकाबला?

बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले को भारत में टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा। वहीं मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप के जरिए होगी।

एशियन गेम्स के लिए भारत का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, विपराज निगम, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी।

Continue reading on the app

गूगल ने लैपटॉप की दुनिया में मारी बड़ी एंट्री! Googlebook में मिलेगा Android फोन जैसा कनेक्शन और Gemini AI

गूगल ने Googlebook नाम से नया प्रीमियम लैपटॉप प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत $899 है. ये Android और ChromeOS टेक्नोलॉजी को मिलाकर बनाया गया है. गूगलबुक में Gemini AI, Magic Pointer, Android फोन इंटीग्रेशन, प्रीमियम डिस्प्ले और 14 घंटे तक की बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं. जानें Googlebook की कीमत, फीचर्स, पार्टनर कंपनियां और भारत में लॉन्च से जुड़ी जानकारी.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 : Gold मेडल में कितने ग्राम होता है गोल्ड? रजत और कांस्य का भी जानें

Asian Games 2026 : गोल्ड मेडल का नाम सुनते ही जेहन में सोने से बने पदक की तस्वीर आती है, लेकिन हकीकत कुछ अलग है. एशियन गेम्स 2026 में मिलने वाले गोल्ड मेडल में सोना बेहद कम मात्रा में है. दिलचस्प बात यह है कि सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल की बनावट और वजन भी अलग है. जानिए तीनों पदकों में कौन-सी धातु कितनी मात्रा में इस्तेमाल हुई है. Wed, 30 Sep 2026 12:31:44 +0530

  Videos
See all

Kathua CISF News: CISF कैंप में आपसी लड़ाई में फायरिंग! 4 जवानों की मौत | Jammu Kashmir News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T07:31:28+00:00

INDI Alliance Row: 'कांग्रेस ही राहुल को नेता नहीं मान रही, देश क्या मानेगा?'-शिवराज सिंह | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T07:42:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers