Responsive Scrollable Menu

इस सरकारी बैंक ने बदले क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम, 1 नवंबर से होंगे लागू, यूजर्स जरूर जान लें

पब्लिक सेक्टर के केनरा बैंक में क्रेडिट कार्ड ईएमआई से जुड़े कई (Credit Card Rules) बदलाव किए हैं। नए नियम 1 नवंबर 2026 से लागू होने वाले हैं। जिसकी जानकारी बैंक में एक नोटिफिकेशन के जरिए दी है। वर्तमान में 3, 6 और 9 महीने के लिए ब्याज दर 13% सालाना है, जो नवंबर से बढ़कर 14% होने वाला है। 12, 15 और 18 महीने की अवधि के लिए 15% ब्याज लगेगा। वर्तमान में 12 18 और 24 महीने के अवधि के लिए ब्याज 14% है।  21 और 24 महीने की अवधि के लिए ब्याज दर 16% होगा।

नियमों के तहत क्रेडिट कार्ड के लिए ईएमआई सुविधा ऑटोमेटिक या मैन्युअल कैश डिसबर्समेंट, महंगे स्टोन, गहने और सिल्वर वेयर स्टोर जैसे ट्रांजैक्शन कैटेगरी पर लागू नहीं होते। वहीं फीस, चार्जेस, जीएसटी और अन्य चार्ज पर लगे इंटरेस्ट को ईएमआई में बदला नहीं जा सकता। यह सुविधा केवल लिमिटेड टेन्योर के लिए ही उपलब्ध होती  है।

क्रेडिट कार्ड ईएमआई प्रोसेसिंग फीस में बदलाव 

बैंक ने क्रेडिट कार्ड ईएमआई की प्रोसेसिंग फीस में भी बदलाव किया है। वर्तमान में प्रोसेसिंग फीस अमाउंट का 2% है। इसकी लिमिट न्यूनतम 100 रुपये और अधिकतम 200 रुपये और जीएसटी है। 1 नवंबर से इसकी  लिमिट अधिकतम 499 रुपये और जीएसटी  होने वाली है। हालांकि न्यूनतम लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।  प्रोसेसिंग फीस भी 2% होगी।

इन नियमों को भी जान लें 

बैंक ने ईएमआई कन्वर्जन के लिए न्यूनतम योग्य अमाउंट में भी बदलाव किया है। अब ग्राहक 2500 रुपये तक के अमाउंट को ईएमआई में बदल सकते हैं। वर्तमान में यह  लिमिट 5000 रुपये है। हालांकि बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कार्ड मेंबर को प्राइमरी या एड-ऑन क्रेडिट कार्ड से की गई रिटेल खरीदारी या ट्रांजैक्शन को ही ईएमआई में बदलने की अनुमति होगी। बैंक अपनी मर्जी और फैसले से कम से कम रकम की पात्रता में बदलाव भी कर सकता है। अगर लगातार 3 महीने से ज्यादा समय तक यदि ईएमआई का भुगतान नहीं किया जाता, तो बैंक के पास इस सुविधा को बंद करने का अधिकार भी होता है।

Continue reading on the app

भारत में कुल कितने झरने हैं और कितने सूख गए? पहली बार सामने आया सरकारी डेटा, 20 करोड़ जिंदगियों पर खतरा

भारत में कुल कितने झरने हैं? जल शक्ति मंत्रालय इस सवाल का जवाब ढूंढ रहा है. पहले स्प्रिंग सेंसस में 10 राज्यों के 14,468 झरनों का डेटा सामने आया है. इस रिपोर्ट के मुताबिक मणिपुर और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा झरने दर्ज किए गए हैं. वहीं हजारों कुदरती जलस्रोत अब सूखने की कगार पर पहुंच चुके हैं. देश की लगभग 20 करोड़ आबादी अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इन्हीं झरनों पर निर्भर है. ऐसे में अनियंत्रित विकास और घटते जलस्रोतों ने गंभीर खतरे की घंटी बजा दी है. (All Photos : PTI)

Continue reading on the app

  Sports

अपनी ही मौत की खबर देखता नजर आया ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, देखें कमाल Video

पाकिस्तान के क्रिकेटर आजम खान की मौत की खबर एक न्यूज चैनल ने चला दी जिसके बाद इस खिलाड़ी का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. Tue, 29 Sep 2026 22:07:06 +0530

  Videos
See all

Trump Tariff News | Russia से Oil खरीदना पड़ेगा भारी.. मोदी सरकार की अगली रणनीति क्या? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T22:28:27+00:00

Weather Update: 24 घंटे भारी बारिश, 22 राज्यों में IMD का अलर्ट! | IMD Alert | Monsoon Rain | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T22:30:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers