'अगर आप विराट कोहली नहीं हैं तो फिर...,' ऋषभ पंत ने किंग कोहली को लेकर कह दी ये बड़ी बात, ODI से ड्रॉप होने पर भी दिया बयान
Rishabh Pant: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में भारतीय क्रिकेट और खिलाड़ियों पर खुलकर बात की है. इस दौरान पंत ने जहां एक तरफ विराट कोहली के लगातार अच्छे प्रदर्शन की जमकर तारीफ की, वहीं दूसरी तरफ वनडे टीम से बाहर होने का अपना दर्द भी बयां किया. इसके साथ ही उन्होंने घरेलू पिचों पर रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर निशाना साधते हुए कहा कि असली खिलाड़ी वही है जो विदेश के मुश्किल मैदानों पर रन बनाकर दिखाए.
'विराट कोहली जैसा होना नामुमकिन'
'बिजनेस ऑफ स्पोर्ट' पॉडकास्ट पर इंटरव्यू के दौरान जब खिलाड़ियों के फॉर्म में आने वाले उतार-चढ़ाव पर बात हुई, तो ऋषभ पंत ने विराट कोहली को सबसे अलग बताया. पंत ने कहा, "हर क्रिकेटर के करियर में अच्छा और बुरा समय आता है. आपका ग्राफ हमेशा ऊपर नहीं रह सकता, जब तक कि आपका नाम विराट कोहली न हो. वह अपने पूरे करियर में कमाल के रहे हैं. " पंत का साफ मानना है कि इंटरनेशनल क्रिकेट के भारी दबाव के बीच सालों-साल हर मैच में लगातार रन बनाना सिर्फ विराट कोहली के ही बस की बात है.
???? Rishabh Pant about Virat Kohli:
— ONE7 (@17pixles) September 29, 2026
Rishabh ????: "Every cricketer has ups and downs. There's not always a higher graph every time, unless you're Virat Kohli. He has been exceptional throughout his career."
[Via: Business Of Sport ] pic.twitter.com/ccJWaqFhUX
वनडे टीम से ड्रॉप होने पर छलका ऋषभ पंत का दर्द
पंत से जब उनके करियर के मुश्किल दौर और हाल ही में वनडे टीम से ड्रॉप किए जाने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही व्यावहारिक और सकारात्मक जवाब दिया. उन्होंने अपनी मानसिक मजबूती दिखाते हुए कहा, "जाहिर सी बात है कि जब आप टीम से बाहर होते हैं तो आपको बुरा लगता है. लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर आपको यह समझना होगा कि जीवन में जब भी कोई गिरावट आती है, तो उसके बाद हमेशा एक शानदार वापसी का मौका भी छिपा होता है." पंत ने साफ कर दिया कि वह इस ड्रॉप को एक चुनौती की तरह देख रहे हैं और जल्द ही टीम में दमदार वापसी करेंगे.
Rishabh Pant about being dropped from ODI squad: [Business of Sport]
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 29, 2026
"Obviously, you feel bad but as an athlete, you have to understand that whenever there's a setback, there's always a comeback". pic.twitter.com/diaJPMDbWc
घरेलू और विदेशी पिचों का फर्क
ऋषभ पंत ने घरेलू मैदानों पर रन बरसाने वाले बल्लेबाजों और विदेशी दौरों की असली चुनौती के बीच के अंतर को बड़ी बेबाकी से समझाया. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा, "जब आप अपने घरेलू मैदानों या लोकल कंडीशंस में खेल रहे होते हैं, तो आप उन पिचों के इतने आदी हो चुके होते हैं क्योंकि आपने वहां अनन्तर बार प्रैक्टिस की होती है. लेकिन असली परीक्षा तब होती है जब आप विदेशी दौरों पर जाते हैं. वहां खेलना किसी भी क्रिकेटर के लिए एक वास्तविक और सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है." पंत के इस बयान का सीधा मतलब था कि असली खिलाड़ी वही है जो भारत के बाहर, तेज और उछाल भरी विदेशी पिचों पर टीम के लिए रन बनाकर खुद को साबित करे.
???? Rishabh Pant takes a dig at home flat track bullies like Ishan and Samson :
— ONE7 (@17pixles) September 29, 2026
Rishabh ????: "When you're playing in local conditions, you're so used to them because you have practiced there so many times. But when you go overseas, it becomes a real challenge for cricketers."???? pic.twitter.com/chmlsWnSKT
मणिपुर सीएम काफिले पर घात लगाकर हमला करने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 4 पकड़ाए
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मणिपुर के मुख्यमंत्री के काफिले पर हुए सशस्त्र हमले के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जांगमिनलुन सिंगसोन उर्फ फ्रैंकी (44) और थांगजोएल हाओकिप उर्फ थांगबोई (21) के रूप में हुई है. दोनों मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के रहने वाले हैं. दोनों को NIA मामलों की विशेष अदालत, थौबल में पेश किया गया, जहां से उन्हें 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
NIA के मुताबिक, इस मामले में यह तीसरी और चौथी गिरफ्तारी है. जांच एजेंसी अब हमले के पीछे की पूरी साजिश, आरोपियों के आपसी संपर्क और अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है.
10 जून 2024 को CM काफिले पर हुआ था हमला
यह घटना 10 जून 2024 को हुई थी. मणिपुर के मुख्यमंत्री के काफिले को अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने कांगपोकपी जिले में NH-37 पर के. सिनाम गांव के पास घात लगाकर निशाना बनाया था. हमले में मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल दो सुरक्षाकर्मियों को गंभीर चोटें आई थीं, जबकि सरकारी वाहनों को भी नुकसान पहुंचा था. घटना के बाद इस मामले में न्यू कीथेलमनबी पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 133(6)2024 दर्ज की गई थी. बाद में NIA ने मामले को अपने हाथ में लेते हुए 11 जुलाई 2024 को RC-11/2024/NIA/IMP के रूप में दोबारा दर्ज किया और जांच शुरू की.
हमले की साजिश और मदद पहुंचाने का आरोप
जांच के दौरान NIA को दोनों गिरफ्तार आरोपियों की कथित भूमिका के बारे में जानकारी मिली. एजेंसी के अनुसार, जांगमिनलुन सिंगसोन और थांगजोएल हाओकिप ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में मदद की थी.
जांच में उनके संपर्क उन अन्य लोगों से भी सामने आने की बात कही गई है, जो कथित तौर पर इस साजिश से जुड़े थे. NIA अब इन संपर्कों और हमले के पीछे मौजूद व्यापक साजिश की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है.
दूसरे मामले में भी गिरफ्तार हो चुके हैं दोनों आरोपी
NIA के मुताबिक, दोनों आरोपी इससे पहले भी एक अन्य मामले RC-24/2023/NIA/DLI में गिरफ्तार किए जा चुके हैं. अब मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले के मामले में भी उनकी गिरफ्तारी की गई है. दोनों को विशेष अदालत के समक्ष पेश करने के बाद 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
NIA का फोकस अब बड़ी साजिश पर
जांच एजेंसी अब दोनों आरोपियों की विशिष्ट भूमिका, उनके अन्य आरोपियों के साथ संबंध और हमले की साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है. NIA का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और अपराध में शामिल अन्य लोगों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











