देहरादून साइंस सिटी के निर्माण को गति, केंद्र सरकार ने बढ़ाई 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता
साइंस सिटी देहरादून परियोजना के शीघ्र पूर्ण होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि परियोजना के लिए आवश्यक लगभग 39 करोड़ रुपये की गैप फंडिंग में केंद्र सरकार की ओर से 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि वहन करने का निर्णय लिया गया है.
लगभग 39 करोड़ रुपये की कुल गैप फंडिंग में संस्कृति मंत्रालय का हिस्सा करीब 14 करोड़ रुपये तथा उत्तराखंड सरकार/यूकोस्ट का हिस्सा करीब 25 करोड़ रुपये होगा.
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पत्र में बताया कि समीक्षा बैठक में प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर मंत्रालय ने केंद्रीय शेयर के रूप में 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि वहन करने का निर्णय लिया है. यह राशि नए एवं अनिवार्य घटकों की लागत से संबंधित है तथा मूल परियोजना की तरह ही 60:40 के अनुपात में राज्य सरकार के साथ साझा की जाएगी.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साइंस सिटी देहरादून परियोजना के लिए केंद्र सरकार की ओर से अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने के निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि साइंस सिटी प्रदेश के विद्यार्थियों, युवाओं और विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आधुनिक वैज्ञानिक ज्ञान एवं नवाचार का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी.
'अगर आप विराट कोहली नहीं हैं तो फिर...,' ऋषभ पंत ने किंग कोहली को लेकर कह दी ये बड़ी बात, ODI से ड्रॉप होने पर भी दिया बयान
Rishabh Pant: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में भारतीय क्रिकेट और खिलाड़ियों पर खुलकर बात की है. इस दौरान पंत ने जहां एक तरफ विराट कोहली के लगातार अच्छे प्रदर्शन की जमकर तारीफ की, वहीं दूसरी तरफ वनडे टीम से बाहर होने का अपना दर्द भी बयां किया. इसके साथ ही उन्होंने घरेलू पिचों पर रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर निशाना साधते हुए कहा कि असली खिलाड़ी वही है जो विदेश के मुश्किल मैदानों पर रन बनाकर दिखाए.
'विराट कोहली जैसा होना नामुमकिन'
'बिजनेस ऑफ स्पोर्ट' पॉडकास्ट पर इंटरव्यू के दौरान जब खिलाड़ियों के फॉर्म में आने वाले उतार-चढ़ाव पर बात हुई, तो ऋषभ पंत ने विराट कोहली को सबसे अलग बताया. पंत ने कहा, "हर क्रिकेटर के करियर में अच्छा और बुरा समय आता है. आपका ग्राफ हमेशा ऊपर नहीं रह सकता, जब तक कि आपका नाम विराट कोहली न हो. वह अपने पूरे करियर में कमाल के रहे हैं. " पंत का साफ मानना है कि इंटरनेशनल क्रिकेट के भारी दबाव के बीच सालों-साल हर मैच में लगातार रन बनाना सिर्फ विराट कोहली के ही बस की बात है.
???? Rishabh Pant about Virat Kohli:
— ONE7 (@17pixles) September 29, 2026
Rishabh ????: "Every cricketer has ups and downs. There's not always a higher graph every time, unless you're Virat Kohli. He has been exceptional throughout his career."
[Via: Business Of Sport ] pic.twitter.com/ccJWaqFhUX
वनडे टीम से ड्रॉप होने पर छलका ऋषभ पंत का दर्द
पंत से जब उनके करियर के मुश्किल दौर और हाल ही में वनडे टीम से ड्रॉप किए जाने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही व्यावहारिक और सकारात्मक जवाब दिया. उन्होंने अपनी मानसिक मजबूती दिखाते हुए कहा, "जाहिर सी बात है कि जब आप टीम से बाहर होते हैं तो आपको बुरा लगता है. लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर आपको यह समझना होगा कि जीवन में जब भी कोई गिरावट आती है, तो उसके बाद हमेशा एक शानदार वापसी का मौका भी छिपा होता है." पंत ने साफ कर दिया कि वह इस ड्रॉप को एक चुनौती की तरह देख रहे हैं और जल्द ही टीम में दमदार वापसी करेंगे.
Rishabh Pant about being dropped from ODI squad: [Business of Sport]
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 29, 2026
"Obviously, you feel bad but as an athlete, you have to understand that whenever there's a setback, there's always a comeback". pic.twitter.com/diaJPMDbWc
घरेलू और विदेशी पिचों का फर्क
ऋषभ पंत ने घरेलू मैदानों पर रन बरसाने वाले बल्लेबाजों और विदेशी दौरों की असली चुनौती के बीच के अंतर को बड़ी बेबाकी से समझाया. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा, "जब आप अपने घरेलू मैदानों या लोकल कंडीशंस में खेल रहे होते हैं, तो आप उन पिचों के इतने आदी हो चुके होते हैं क्योंकि आपने वहां अनन्तर बार प्रैक्टिस की होती है. लेकिन असली परीक्षा तब होती है जब आप विदेशी दौरों पर जाते हैं. वहां खेलना किसी भी क्रिकेटर के लिए एक वास्तविक और सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है." पंत के इस बयान का सीधा मतलब था कि असली खिलाड़ी वही है जो भारत के बाहर, तेज और उछाल भरी विदेशी पिचों पर टीम के लिए रन बनाकर खुद को साबित करे.
???? Rishabh Pant takes a dig at home flat track bullies like Ishan and Samson :
— ONE7 (@17pixles) September 29, 2026
Rishabh ????: "When you're playing in local conditions, you're so used to them because you have practiced there so many times. But when you go overseas, it becomes a real challenge for cricketers."???? pic.twitter.com/chmlsWnSKT
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










