Responsive Scrollable Menu

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने अमेरिकी कंपनी पर ठोका 7000 करोड़ का जुर्माना! AI के जरिए नाम, फोटो का किया इस्तेमाल

Urvashi Rautela: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस ने कैलिफॉर्निया के लॉस-एंजिल्स स्थित एक AI कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उनर्वशी रौतेला की टीम का आरोप है कि कंपनी ने बिना अनुमति अभिनेत्री के नाम, तस्वीरों और वीडियो का व्यावसायिक इस्तेमाल किया है। इसके चलते एक्ट्रेस की टीम ने करीब 7,000 करोड़ रुपये के हर्जाने का दावा करने की बात कही है। 

उर्वशी की पहचान के इस्तेमाल को लेकर टीम का बड़ा दावा

उर्वशी रौतेला की टीम ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है। बयान में कहा- "हम लॉस एंजिल्स की कंपनी के खिलाफ़ उचित कानूनी कदम उठा रहे हैं, जिसमें हर्जाना भी शामिल है, जिसका अभी ₹7,000 करोड़ का आकलन किया जा रहा है। आरोप है कि उन्होंने उर्वशी के नाम, तस्वीरों और वीडियो का बिना इजाज़त इस्तेमाल करके अरबों डॉलर की वैल्यू बनाई है।"

 

‘बिना अनुमति उर्वशी के नाम का इस्तेमाल न करें’
उर्वशी की टीम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी कंपनियों को भी चेतावनी दी है। टीम का कहना है कि कंपनियां अपनी तकनीक और ब्रांड विकसित करने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन किसी सेलिब्रिटी की पहचान या सामग्री का इस्तेमाल उसकी अनुमति के बिना नहीं किया जाना चाहिए।

टीम ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि अगर किसी कंपनी को उर्वशी के नाम या उनकी पहचान का इस्तेमाल अपने कारोबार में करना है, तो इसके लिए पहले अनुमति लेना जरूरी है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल को लेकर बढ़ रही कानूनी चिंताएं
यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब AI से तैयार तस्वीरों, वीडियो, आवाज और डिजिटल सामग्री के अनधिकृत इस्तेमाल को लेकर दुनियाभर में चर्चा बढ़ रही है। भारत में भी कई चर्चित हस्तियां अपनी पहचान और व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए कानूनी रास्ता अपना चुकी हैं।

हाल ही में अभिनेता सलमान खान ने भी एक कार्यक्रम के दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता के गलत इस्तेमाल पर चिंता जताई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी पहचान और आवाज का इस्तेमाल करके भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से वीडियो तैयार किए गए हैं।

पहले भी एआई तस्वीर को लेकर नाराजगी जता चुकी हैं उर्वशी
उर्वशी रौतेला खुद भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार की गई एक तस्वीर को लेकर आपत्ति जता चुकी हैं। मई 2026 में उनकी एक AI-निर्मित तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें उन्हें ऐश्वर्या राय बच्चन और दीपिका पादुकोण के सामने घुटनों के बल बैठे हुए दिखाया गया था।

उर्वशी ने इस तरह की तस्वीरों और महिलाओं की आपसी तुलना पर नाराजगी जताते हुए ऑनलाइन इस तरह की सामग्री को बढ़ावा न देने की अपील की थी।

Continue reading on the app

AI ने Cancer Research में रचा इतिहास: MYC प्रोटीन से लड़ने का खोजा नया तरीका

गूगल के एआई ने कैंसर अनुसंधान में एक अभूतपूर्व खोज की है. इसने सिर्फ एक रात में एम वाई सी प्रोटीन को निष्क्रिय करने का एक ऐसा अनूठा तरीका सुझाया है

Continue reading on the app

  Sports

APL 2026: इंग्लैंड जिस देश से नहीं खेलता सीरीज, अब वहां की लीग में खेलेंगे इंग्लिश खिलाड़ी, ECB ने दी हरी झंडी

Afghanistan Premier League 2026: इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेलने की इजाजत दे ही है. यह टूर्नामेंट 27 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है. Thu, 01 Oct 2026 16:07:59 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Punjab Congress में बदलाव की अटकलें तेज, Warring ने हटाया प्रदेश अध्यक्ष का पदनाम #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T10:45:39+00:00

AAJTAK 2 LIVE | JDU में टेंशन, विरोधी को ANANT SINGH का समर्थन, NITISH KUMAR परेशान! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T10:45:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers