Responsive Scrollable Menu

गणेश चतुर्थी पर Jubin Nautiyal बने पापा, बोले- अभी बेटे का नाम तय नहीं किया

मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी रिचा चंदेल ने एक बेटे को जन्म दिया है। जुबिन और रिचा गणेश चतुर्थी के खास मौके पर माता-पिता बने। सिंगर ने एक इंटरव्यू के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी और बेटा दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं।

जुबिन ने बताया कब हुआ बेटे का जन्म

जुबिन नौटियाल ने ‘बॉम्बे टाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में पिता बनने की खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “जी हां, मैं पिता बन गया हूं। हमारे बेटे का जन्म 14 सितंबर गणेश चतुर्थी के बेहद शुभ दिन पर हुआ। मां और बच्चा दोनों वापस घर आ गए हैं और दोनों ठीक हैं।”

इसी दौरान जुबिन से उनके बेटे के नाम के बारे में भी पूछा गया। सिंगर ने बताया कि उन्होंने अभी तक बेटे का नाम तय नहीं किया है।

जुबिन ने कहा, “अभी तक हमने अपने बेटे का कोई भी नाम नहीं सोचा है। अभी हम उसके साथ खूबसूरत पलों का आनंद ले रहे हैं।” जुबिन के पिता बनने की खबर सामने आने के बाद फैंस उन्हें और रिचा को जमकर बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी कपल को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

इसे भी पढ़ें: सीक्रेट वेडिंग पर Jennifer Winget ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों छिपाकर रखी थी शादी

पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते हैं जुबिन

जुबिन नौटियाल ने अपनी बचपन की दोस्त रिचा चंदेल से उत्तराखंड में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। इस शादी में परिवार के लोगों के अलावा कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

जुबिन अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया से दूर रखना पसंद करते हैं। उन्होंने रिचा के साथ एक तस्वीर जरूर शेयर की थी, लेकिन उसमें उनकी पत्नी का चेहरा नजर नहीं आया था। यही वजह है कि आज तक फैंस ने जुबिन की पत्नी का चेहरा नहीं देखा है।

Continue reading on the app

5 साल पहले की लव मैरिज, फिर होने लगा रोज-रोज झगड़ा, पत्नी ने मांगा तलाक तो पति बन गया हैवान

कर्नाटक के बेलगावी जिले में 31 वर्षीय लक्ष्मी मदमागेरी की कथित तौर पर उसके पति राजू ने पत्थर से हमला कर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, दोनों ने करीब पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था, लेकिन रिश्ते में तनाव के बाद लक्ष्मी ने तलाक मांगा था. आरोप है कि राजू उसे वर्कप्लेस से घर छोड़ने के बहाने ले गया और वारदात के बाद फरार हो गया.

Continue reading on the app

  Sports

अपनी ही मौत की खबर देखता नजर आया ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, देखें कमाल Video

पाकिस्तान के क्रिकेटर आजम खान की मौत की खबर एक न्यूज चैनल ने चला दी जिसके बाद इस खिलाड़ी का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. Tue, 29 Sep 2026 22:07:06 +0530

  Videos
See all

PoJK Breaking News LIVE | PoJK की हुंकार...'भारत का रास्ता दो, तारबंदी हटाओ'! | Shehbaz | Asim Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T17:48:00+00:00

कोल्हापुर में हादसे का खौफनाक वीडियो #kolhapur #roadaccident #cctv #shorts #maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T17:45:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers